ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ये पसमांदा कौन हैं, जिस पर बीजेपी ने भरोसा किया?

UB India News by UB India News
July 2, 2025
in पटना, भाजपा
0
ये पसमांदा कौन हैं, जिस पर बीजेपी ने भरोसा किया?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल से कानून बनने तक बीजेपी ने जिन पसमांदा मुसलमानों को टारगेट किया था, अब धीरे-धीरे पार्टी के प्लेटफार्म पर सक्रिय सदस्य के रूप उन्हें झंडाबरदार करने की कोशिश शुरू हो गई है। भाजपा ने पिछले सोमवार को प्रदेश कार्यालय, अटल सभागार (पटना)में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में बड़ी संख्या में पसमांदा मुसलमान समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। पर सवाल उठता है कि ये पसमांदा कौन हैं, जिस पर बीजेपी ने भरोसा किया?

मुस्लिम और उनका वर्गीकरण
मुस्लिम के बीच वर्गीकरण को समझना हो तो उनके मूल तीन वर्ग को समझना होगा। ये तीन वर्ग हैं अशराफ, अजलाफ और अरजाल। अशराफ समुदाय सवर्ण हिंदुओं की तरह मुस्लिमों में संभ्रांत समुदायों का प्रतिनिधित्व करता है। इनमें सैयद, शेख, मुगल, पठान, मुस्लिम राजपूत, तागा या त्यागी मुस्लिम, चौधरी मुस्लिम, ग्रहे या गौर मुस्लिम शामिल हैं। अजलाफ मुस्लिमों में अंसारी, मंसूरी, कासगर, राइन, गुजर, बुनकर, गुर्जर, घोसी, कुरैशी, इदरिसी, नाइक, फकीर, सैफी, अलवी, सलमानी जैसी जातियां हैं। अरजाल में दलित मुस्लिम शामिल हैं। बीजेपी की नजर अजलाफ और अरजाल समुदाय के इन्हीं मुसलमान वोटरों पर है जिन्हें पसमांदा कहा जाता है।

RELATED POSTS

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

80 प्रतिशत पर निशाना
बीजेपी ने पसमांदा को साथ लेने की मुहिम की शुरुआत उन 80 प्रतिशत मुस्लिमों को साथ ले कर चलने की रणनीति बनाई जो आर्थिक रूप से पिछड़ गए हैं। इस संशोधन बिल के जरिए बीजेपी ने पसमांदा मुस्लिमों के बीच कुछ ऐसे तथ्य रखे, जिनका प्रभाव पड़ा। कुछ सवाल भी उठाए जैसे…
वक्फ बोर्ड ने आजतक मुसलमानों की तरक्की में क्या योगदान दिया?
वक्फ बोर्ड ने आजतक कितनी गरीब बच्चियों की शादी करवाई?
वक्फ बोर्ड ने कितने लोगों को घर दिए?

वो कौन लोग हैं जो वक्फ बोर्ड की तमाम दुकानों पर 20 रुपये और 50 रुपये देकर कब्जा किए हुए हैं?
वक्फ बोर्ड के पास देश की तीसरी सबसे बड़ी सम्पत्ति होने के बावजूद सड़क पर घूमने वाला हर चौथा भिखारी मुस्लिम ही क्यों है?
वक्फ बोर्ड ने आजतक अपनी आमदनी और खर्च को सार्वजनिक क्यों नहीं किया है?

जातीय जनगणना और मुस्लिम
बीजेपी ने वक्फ बोर्ड संशोधन के जरिए पसमांदा मुस्लिमों को करीब ले आई, लेकिन जातीय जनगणना करा कर पसमांदा मुस्लिम के बीच नेतृत्व की इच्छा प्रकट कर दी। आज की राजनीति में अधिसंख्य भागीदारी अशरफ के विरुद्ध बीजेपी ने पसमांदा मुस्लिमों को खड़ा कर एक चुनौती तो दे ही डाली है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

पुलिस ने बिलकुल सही किया लेकिन न्यायिक जांच पूरी होने तक टिप्पणी उचित नहीं……….

पुलिस ने बिलकुल सही किया लेकिन न्यायिक जांच पूरी होने तक टिप्पणी उचित नहीं……….

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पुलिस कार्रवाई का बचाव किया है।...

Next Post
बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने किया बड़ा ‘खेल’ !

बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने किया बड़ा 'खेल' !

बिहार चुनाव 2025 में क्या किसी जाती विशेष का रहेगा दबदबा ?

बिहार चुनाव 2025 में क्या किसी जाती विशेष का रहेगा दबदबा ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend