ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने किया बड़ा ‘खेल’ !

UB India News by UB India News
July 2, 2025
in जदयू, पटना
0
बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने किया बड़ा ‘खेल’ !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में चुनाव से पहले सियासी खेला जारी है। बहुजन लोकदल पार्टी का नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में विलय हो गया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने तारकिब अंसारी और उनके कई साथियों को पार्टी में शामिल किया। जदयू ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तारकिब आलम अंसारी ने अपने समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ली है। दरअसल, जदयू कार्यालय में मंगलवार को एक कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में बहुजन लोकदल का जदयू में विलय हुआ।

नीतीश कुमार जिंदाबाद’ के नारे लेग
जदयू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बहुजन लोकदल अब औपचारिक रूप से जदयू का हिस्सा बन गया है। स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कय्यूम अंसारी और परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की जयंती पर यह विलय हुआ। तारकिब आलम अंसारी ने अपने कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सलीम परवेज ने की और संचालन गुलाम गौस राईन ने किया। इस मौके पर ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ के नारे लगे।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

उमेश कुशवाहा ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने तारकिब आलम अंसारी और उनके साथियों को पार्टी की सदस्यता दी। तारकिब अंसारी ने इस अवसर पर नीतीश कुमार के समर्थन में नारे लगाए। मंगलवार को जदयू कार्यालय में अब्दुल कय्यूम अंसारी और अब्दुल हमीद की जयंती मनाई गई। इसके बाद जदयू नेताओं ने मुस्लिम नेताओं का स्वागत किया और उन्हें पार्टी में शामिल किया।

जेडीयू ने किया एक्स पर पोस्ट
दरअसल, बिहार में चुनावी माहौल है। कई छोटी पार्टियां बड़ी पार्टियों में शामिल हो रही हैं। इससे बड़ी पार्टियां और भी मजबूत हो रही हैं। जदयू ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि बहुजन लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब तरकीब आलम अंसारी ने अपने अनेक पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जदयू ने एक और पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि बहुजन लोकदल का औपचारिक रूप से जदयू में विलय हो गया।

स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अब्दुल क़य्यूम अंसारी एवं परमवीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद जी की जयंती के अवसर पर बहुजन लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब तरकीब आलम अंसारी ने अपने अनेक पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जद (यू) प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सलीम परवेज ने की जबकि संचालन जनाब गुलाम गौस रईन ने किया।
इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, जनाब इरशाद उल्लाह, जनाब मेजर हैदर इकबाल हैदर, जनाब इरशाद अली आज़ाद, अबिद हुसैन, रेज़ा अली आलम, साबिर अली सिद्दीकी, ओसामा महबूब, शहीद आलम एवं नज़ीर अंसारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
बिहार चुनाव 2025 में क्या किसी जाती विशेष का रहेगा दबदबा ?

बिहार चुनाव 2025 में क्या किसी जाती विशेष का रहेगा दबदबा ?

बिहार चुनाव से पहले जेडीयू दफ्तर में लगी पीएम मोदी की तस्वीर ………..

बिहार चुनाव से पहले जेडीयू दफ्तर में लगी पीएम मोदी की तस्वीर ...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend