ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

10 मुख्यमंत्री बना चुका हूं…………..

UB India News by UB India News
May 22, 2025
in पटना, बिहार
0
प्रशांत किशोर 2 अक्तूबर को जन सुराज पार्टी को लायेगे अस्तित्व में !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि कुछ लोग ये कह रहे हैं कि मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं। लेकिन मैंने 10 सीएम बनाने में मेहनत की है। आज मैं सीएम बनने के लिए नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहा हूं। मेरा एक सपना है कि मैं बिहार का विकास तब मानूंगा जब लोग रोजगार के लिए हरियाणा और पंजाब से यहां आएंगे।

प्रशांत किशोर ने कहा, ‘लोग बताते हैं कि पिछले 10 बरस में हमने जिसका भी हाथ पकड़ लिया वो आज भी जीतकर राजा हो गया। लेकिन तीन बरस पहले हमने वो काम छोड़ दिया है। अब आप कहिएगा जो काम करके आप इतना पैसा, नाम, शोहरत कमाए हैं उसे छोड़कर बिहार में गली-गली क्यों मारे फिर रहे हैं। काम इसलिए छोड़ा क्योंकि 10 बरस बड़े-बड़े दल और नेताओं को जिता कर देखा।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

जैसे आप मुखिया, विधायक, सांसद को जिताते हैं, हमने एक दो नहीं 10-10 लोगों को मुख्यमंत्री बनानकर देखा। नेता और दल के जीतने से जनता का जीवन नहीं बदलता है। ये आपको हमको लगता है कि हमारा दल जीत गया, हमारा नेता जीत गया, हमारे जात का नेता जीत गया। मेरे भाई जो जीत गया वह हेलीकॉप्टर पर गया। लेकिन आप और आपके बच्चे जहां थे वहीं रह गए।’

PK खुद क्यों नहीं बने सीएम: बीजेपी

प्रशांत किशोर के इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि ये कब क्या कहेंगे ये बिहार की जनता जानती है। जब आप सीएम बनाने की क्षमता रखते हैं तो खुद क्यों नहीं बने। क्यों किसी सदन तक नहीं पहुंच पाए।

जेडीयू ने प्रशांत किशोर पर लगाया टिकट बेचने का आरोप

वहीं जेडीयू प्रवक्ता मनीष यादव ने कहा कि प्रशांत किशोर को अपनी राजनीतिक औकात मालूम है। वह जानते हैं कि बिहार में वह मुखिया भी नहीं बन सकते हैं। उनका एक ही लक्ष्य है टिकट बेचना और पैसा कमाना। आप कंफ्यूज्ड हैं। बिहार में तरबूज की खेती करने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लोग आते हैं। कई विभागों में दूसरे राज्यों से आए लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं। थोड़ा ज्ञान बढ़ाइए।

आरजेडी ने PK को वोटकटवा बताया

वहीं आरजेडी प्रवक्ता मृत्युजंय तिवारी प्रशांत किशोर को लेकर कहा कि ये जो आज ज्ञान दे रहे हैं, वो खुद बिहार में बीजेपी की बी टीम बनकर काम कर रहे हैं। ये जो पब्लिक है सबकुछ जानती है। सबको पहचानती है। बिहार की जनता राजनीतिक रूप से जागरूक है। इस बार इनकी हालत वोटकटवा की भी नहीं रहेगी।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने कहा कि प्रशांत किशोर को घमंड है। अरे भाई आपने सिर्फ उन पार्टियों के लिए केवल प्रचार-प्रसार और कैंपेन किया था। आपने किसी को मुख्यमंत्री नहीं बनाया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
गठबंधन की राजनीति में हर कोई ज्यादा सीट पर लड़ना चाहता

राहुल गांधी BJP की राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार हैं...

कांग्रेस को पाकिस्तान की इतनी चिंता क्यों है?

कांग्रेस को पाकिस्तान की इतनी चिंता क्यों है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend