ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहलगाम आतंकी हमले के बाद गृह मंत्रालय में बड़ी सुरक्षा बैठक, सभी CAPF प्रमुख हुए शामिल

UB India News by UB India News
April 29, 2025
in TAZA KHABR
0
दिल्ली गृह मंत्रालय को मिला नॉर्थ ब्लॉक में बम की धमकी का मेल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गृह मंत्रालय में मंगलवार को एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक चल रही है, जिसमें देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर गहन चर्चा हो रही है। यह बैठक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद बुलाई गई है, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। जान गंवाने वाले लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे। इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता गृह सचिव गोविंद मोहन रह रहे हैं।

इस बैठक में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF), असम राइफल्स और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के महानिदेशक के अलावा सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) और सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर आतंकवाद-रोधी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल, ऑपरेशन की संवेदनशीलता को देखते हुए कोई विशेष जानकारी शेयर नहीं की जा रही है।

RELATED POSTS

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

आतंकवाद से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई

सोमवार को डोडा जिले में आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त करने और आतंकवाद से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 13 जगहों पर छापेमारी की। वहीं, श्रीनगर पुलिस ने भी प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) और सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की।

श्रीनगर में 63 लोगों के घरों की ली गई तलाशी

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्रीनगर में कुल 63 लोगों के घरों की तलाशी ली गई। ये तलाशी अभियान विधिसम्मत तरीके से कार्यकारी मजिस्ट्रेटों और स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में जम्मू-कश्मीर पुलिस अधिकारियों की निगरानी में किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य हथियार, दस्तावेज, डिजिटल डिवाइसेज आदि की बरामदगी के जरिए सबूत और खुफिया जानकारी एकत्र करना है, ताकि किसी भी षड्यंत्रकारी या आतंकी गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 31, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

by UB India News
July 31, 2026
0

30 जुलाई यानी आज देश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें बिहार की हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर, गुजरात...

Next Post
आपके साथ काम करने को लेकर उत्सुक’…………

आपके साथ काम करने को लेकर उत्सुक'............

गुलाम नबी ने कांग्रेस को कितनी मजबूती दी?

गुलाम नबी आजाद ने पाक‍िस्‍तान को निपटाने का सुझाया फार्मूला...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend