गृहमंत्री अमित शाह आज गोपालगंज पुलिस लाइन के मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस चुनावी सभा में अमित शाह ने कहा कि 2025 में विधानसभा चुनाव होना है और बिहार को ये तय करना है कि लालू-राबड़ी के जंगल राज की ओर जाना है या
मोदी जी और नीतीश जी के विकास के रास्ते पर जाना है. उन्होंने कहा कि हमने मोदी जी के शासन काल में बिहार को नौ लाख 23 हज़ार करोड़ रुपये बिहार के विकास के लिए दिये और बिहार के विकास के लिए हमने कोई कोर कसर नहीं छोड़ा. बिहार में बड़े-बड़े पुल और सड़क का निर्माण कराये जा रहे हैं. मखाना बोर्ड का गठन किया जिससे बिहार में किसानों के जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा.
अमित शाह का लालू पर हमला, बिहार युवाओं को रोजगार पर जोर
अमित शाह ने गोपालगंज में लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू ने अपनी बेटी को राज्यसभा में, पत्नी राबड़ी देवी को सदन में और अपने भाई और साले को भी राजनीति में सेट किया। लेकिन, बिहार के युवाओं के लिए कुछ नहीं किया। नरेंद्र मोदी ने बिहार के युवाओं को रोजगार दिया।
बिहार मे बनेगा माता जानकी का भव्य मंदिर
अमित शाह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र कियाछ उन्होंने कहा कि अब बिहार में माता जानकी का भव्य मंदिर बनेगा। उन्होंने बीजेपी शासित राज्यों में छठ पूजा की छुट्टी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने छठ पूजा को बढ़ावा दिया है। अमित शाह ने RJD और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू और सोनिया ने बिहार को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने गरीबी को दूर किया है। उन्होंने बताया कि पहले 54 प्रतिशत गरीबी थी, जो अब 36 प्रतिशत हो गई है।
अमित शाह का गोपालगंज में बिहार विकास का वादा
गोपालगंज में अमित शाह ने एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने बिहार को बाढ़ से मुक्त करने और विकास करने का वादा किया। उन्होंने RJD और कांग्रेस पर बिहार को बर्बाद करने का आरोप लगाया। अमित शाह ने लोगों से NDA की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर NDA की सरकार बनती है, तो पांच साल में बिहार को बाढ़ से मुक्त कर दिया जाएगा।
जनता को तया करना है कि किसके साथ जाना है: अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि आने वाले चुनावों में बिहार की जनता को तय करना है कि उन्हें लालू-राबड़ी के जंगलराज की ओर जाना है या फिर मोदी और नीतीश के विकास के रास्ते पर जाना है
बिहार की भूमि ने हमेशा देश को नया रास्ता दिखाने का काम किया: अमित शाह
गोपालगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि चाहे देश की स्वतंत्रता का आंदोलन हो या जय प्रकाश नारायण का लोकतंत्र बचाने का आंदोलन हो, बिहार की भूमि ने हमेशा देश को नया रास्ता दिखाने का काम किया है।
गोपालगंज में अमित शाह, सिंहासिनी भूमि को नमन
अमित शाह ने गोपालगंज में सिंहासिनी की भूमि को नमन किया। उन्होंने थावे दुर्गा मंदिर में एक जनसभा को भी संबोधित किया। शाह ने गोपालगंज को स्वतंत्रता और जेपी आंदोलन की भूमि बताया। उन्होंने कहा कि गोपालगंज ने देश को रास्ता दिखाने का काम किया है।
अमित शाह का दावा: बिहार में 2025 में भी एनडीए सरकार
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि एनडीए की सरकार फिर से बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विजय का संकल्प दिलाया। अमित शाह ने विश्वास जताया कि बिहार में अगली सरकार एनडीए की ही होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उन्हें विजय संकल्प की शपथ दिलाई।
अमित शाह गोपालगंज में: बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गोपालगंज पहुंचे। वे पुलिस लाइन मैदान में पहुंचे, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अमित शाह यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वे बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के गृह जिले में अमित शाह की यह जनसभा हो रही है। पुलिस लाइन का मैदान “जय श्रीराम” के नारों से गूंज रहा है। बीजेपी का दावा है कि मैदान में डेढ़ लाख से अधिक लोग पहुंचे हैं।