ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार ने एक बार फिर से उठाई विशेष राज्य के दर्जे की मांग

UB India News by UB India News
March 21, 2025
in पटना, बिहार
0
बिहार ने एक बार फिर से उठाई विशेष राज्य के दर्जे की मांग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्य के दौरे पर आए 16वें वित्त आयोग के समक्ष विशेष राज्य के दर्जे की मांग उठाई। आयोग के अध्यक्ष और प्रख्यात अर्थशास्त्री अरविंद पनगढ़िया ने राज्य सरकार का ज्ञापन प्राप्त करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘विशेष दर्जे की मांग राज्य सरकार द्वारा हम लोगों को दिए गए एक ज्ञापन का हिस्सा है। यह वित्त आयोग के क्षेत्राधिकार में नहीं आता है।’

बिहार ने फिर उठाई विशेष राज्य के दर्जे की मांग
अरविंद पनगढ़िया ने कहा, ‘यह एक लंबी प्रस्तुति थी, जो मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य कैबिनेट सहयोगियों के अलावा शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति में दी गई…. बिहार से पहले हम 20 राज्यों का दौरा कर चुके हैं। हमारा दौरा पिछले साल जून में निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता हटाए जाने के बाद शुरू हुआ था।’

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

जानिए क्या हुआ वित्त आयोग के सामने
उन्होंने कहा, ‘फिलहाल किसी भी राज्य को विशेष श्रेणी का दर्जा नहीं है। यह योजना आयोग के अधीन हुआ करता था। राज्यों को विशेष और सामान्य श्रेणियों में विभाजित किया गया था। लेकिन योजना आयोग के साथ ही यह विशिष्टता समाप्त हो गई।’ उल्लेखनीय है कि 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के कुछ महीनों बाद, योजना आयोग की जगह नीति आयोग बनाया गया और पनगढ़िया इसके पहले उपाध्यक्ष बने।

बिहार सरकार ने फिर मांगा विशेष राज्य का दर्जा
पनगढ़िया ने कहा कि उन्हें पता है कि बिहार के लिए विशेष श्रेणी का दर्जा लंबे समय से चली आ रही मांग है, जिसका सामना उन्होंने नीति आयोग में अपने कार्यकाल के दौरान भी किया था। उन्होंने दोहराया कि यह वित्त आयोग के क्षेत्राधिकार में नहीं आता है। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में आयोजित 16वें वित्त आयोग की बैठक में शाामिल हुये। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि खुशी की बात है कि बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर 16वें वित्त आयोग का आगमन हुआ है।

नीतीश ने किया वित्त आयोग का स्वागत
उन्होंने वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविन्द पनगढ़िया सहित सभी सदस्यों का बिहार में स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी काफी अनुभवी एवं योग्य है और बिहार को आपसे काफी उम्मीदें हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गौरव की बात है कि आयोग के अध्यक्ष पनगढ़िया नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर के कुलाधिपति भी हैं। इसीलिए वह बिहार की सामाजिक एवं आर्थिक पृष्ठभूमि से परिचित हैं। बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य कैबिनेट मंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बिहार ने वित्त आयोग के सामने दो मांगें रखीं
पनगढ़िया ने बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, बिहार और कई अन्य राज्यों द्वारा उठाया गया एक और मुद्दा यह था कि उपकर और अधिभार के माध्यम से एकत्रित राजस्व केवल केंद्र के पास जाता था क्योंकि इसे विभाज्य पूल में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने हालांकि, इस बात पर जोर दिया कि यह संविधान के प्रावधानों के अनुरूप है। किसी भी बदलाव के लिए केंद्र सरकार को एक संशोधन लाने की आवश्यकता होगी जिसे संसद में दो-तिहाई बहुमत से पारित किया जाना चाहिए।

क्या कहा नीति आयोग ने, जानिए
केंद्र में निहित ऐसी शक्तियों के आधार को भी पनगढ़िया ने स्पष्ट करते हुए कहा, ‘युद्ध जैसी किसी आपात स्थिति में, केंद्र सरकार को बहुत तेजी से संसाधन जुटाने में सक्षम होना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘पिछले कई महीनों में, हमने औसतन प्रति सप्ताह एक राज्य का दौरा किया है। यह एक अच्छी प्रगति है, हालांकि हमें अभी भी सात और राज्यों का दौरा करना है….आयोग को इस साल 31 अक्टूबर तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है।’

बिहार की दूसरी मांग पर भी बोले पनगढ़िया
पनगढ़िया ने कहा कि बिहार सहित कम से कम 16-17 राज्यों द्वारा उठाई गई एक और मांग केंद्रीय करों की शुद्ध आय में राज्य सरकारों की हिस्सेदारी को 41 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की रही है। उन्होंने हालांकि सपष्ट करते हुए कहा, ‘हम अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकते… हम यह नहीं कह सकते कि आयोग क्या करने जा रहा है। अध्यक्ष सहित सभी पांच सदस्य हर मुद्दे पर चर्चा करते हैं और एक राय बनाते हैं।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
संसद का मॉनसून सत्र 17 जुलाई से हो सकता है शुरू, 10 अगस्त तक चल सकता है

लोकसभा में पास होगा यूनियन बजट 2025-26, अपनाई जाएगी गिलोटिन प्रक्रिया ,भाजपा और कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

“‘उन्नत बिहार विकसित बिहार” की थीम के साथ बिहार कल अपना 113वां दिवस मनाएगा , 3 दिनों तक पटना रहेगा गुलजार …………..

"‘उन्नत बिहार विकसित बिहार" की थीम के साथ बिहार कल अपना 113वां दिवस मनाएगा , 3 दिनों तक पटना रहेगा गुलजार ..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend