ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार के किस वायरल वीडियो पर मचा बवाल…………….

UB India News by UB India News
March 22, 2025
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
नीतीश कुमार के किस वायरल वीडियो पर मचा बवाल…………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के सीएम नीतीश कुमार हाल के दिनों अपने अलग-अलग वीडियो को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश कुमार का एक और वीडियो फिर से वायरल हो रहा है. दरअसल पटना में सेपकटकरा वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह के दौरान नीतीश कुमार का एक वीडियो सामने आया है, जिसको लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस वायरल वीडियो में राष्ट्रगान के दौरान सीएम नीतीश कुमार अपने साथ खड़े अधिकारी दीपकर कुमार से बात करते हुए हंसने लगते हैं. वहीं इस दौरान वह कुछ इशारे भी कर रहे थे. वहीं अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से लेकर तेजस्वी यादव समेत विपक्ष ने उनपर हमला करना शुरू कर दिया है.\

बिहार के CM नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान को शुरू होने से पहले रुकवा दिया। उन्होंने मंच से इशारों में कहा, ‘पहले स्टेडियम का चक्कर लगाकर आते हैं, फिर शुरू कीजिएगा।’ CM का संकेत मिलते ही मंत्री विजय चौधरी ने राष्ट्रगान बंद करा दिया।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

दरअसल, CM पाटलिपुत्र खेल परिसर में सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का उद्घाटन करने पहुंचे थे। राष्ट्रगान रुकवाने के बाद वे स्टेडियम का चक्कर लगाने के लिए निकल गए। फिर कुछ देर बाद मंच पर लौट आए।

फिर से राष्ट्रगान शुरू हुआ। इस दौरान नीतीश हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते रहे। जब प्रधान सचिव दीपक कुमार ने यह देखा तो उन्होंने हाथ देकर रोकना चाहा। उन्हें सावधान मुद्रा में रहने का इशारा किया, लेकिन वह तब भी नहीं माने और पत्रकारों की तरफ देखकर प्रणाम करने लगे।

लालू बोले- बिहारवासियों, अब भी कुछ बचा है

CM नीतीश की इस हरकत पर लालू यादव ने एक्स पर लिखा, ‘राष्ट्रगान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। बिहारवासियों, अब भी कुछ बचा है?’

वहीं, MLC सुनील कुमार सिंह ने फेसबुक पर लिखा, ‘जिस तरह से आज हुजूर की ओर से राष्ट्रीय गान का घोर अपमान किया गया है, राज्य के सभी लोगों को इसकी कड़ी निंदा करनी चाहिए।’

होली मिलन में रविशंकर के पैर छूने झुके नीतीश

पटना में  होली मिलन समारोह के दौरान CM नीतीश कुमार BJP सांसद रविशंकर प्रसाद के पैर छूने के लिए झुके। हालांकि BJP सांसद ने मुख्यमंत्री को रोक दिया। पास खड़े JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी CM का हाथ पकड़ा। इसके बाद नीतीश कुमार ने रविशंकर को गले लगा लिया। नीतीश कुमार रविशंकर प्रसाद से 4 साल बड़े हैं।

PM मोदी के पैर छूने बढ़े थे नीतीश

इसके पहले CM नीतीश कुमार ने 2 बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूने की कोशिश की थी। पहली बार 7 जून 2024 को दिल्ली में नीतीश कुमार ने PM मोदी के पैर छुए थे। मौका था लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद दिल्ली में NDA की बैठक का।

दूसरी बार 13 नंवबर 2024 को, जब PM दरभंगा AIIMS के शिलान्यास कार्यक्रम में आए थे। इस दौरान अपना भाषण खत्म कर CM अपनी कुर्सी की ओर जा रहे थे। बीच में रुके और PM मोदी के पैर छू लिए।

हाल की कुछ घटनाएं जिसे लेकर चर्चा में रहे मुख्यमंत्री

30 जनवरी 2025: बापू के लिए श्रद्धांजलि सभा ताली बजाने लगे CM

पटना में भी बापू के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। यहां CM नीतीश महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद ताली बजाने लगे। विधानसभा स्पीकर नंदकिशोर यादव ने उन्हें रोका। इस दौरान डिप्टी CM विजय सिन्हा कन्फ्यूज दिखे। उन्होंने ने भी ताली बजाने के लिए हाथ उठाया। फिर बाद में नीचे कर लिया।

30 नवंबर 2024: विधानसभा शीतकालीन सत्र में मंत्री का ब्रेसलेट छूने लगे CM

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री ने सदन में मंत्री अशोक चौधरी का ब्रेसलेट छुआ था। विधानसभा में मंत्री अशोक चौधरी विपक्ष के एक सवाल पर सरकार की योजना की जानकारी दे रहे थे। चौधरी अपने हाथ एक ब्रेसलेट पहने हुए थे, जिसमें रुद्राक्ष लगा हुआ था।

यह रुद्राक्ष चौधरी के बोलते समय हिल रहा था। इसी दौरान अचानक से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजर इस ब्रेसलेट पर पड़ गई। वो पीछे पलटे और अपना हाथ ब्रेसलेट की ओर बढ़ा दिया और उसे छूने लगे। CM का ये अंदाज देकर मंत्री अशोक चौधरी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। थोड़ी देर में वे अपनी बात खत्म कर के बैठ गए।

18 जून 2024: 2 बार मंत्री अशोक चौधरी का सिर टकराया था

CM ने मंत्री अशोक चौधरी का सिर, डिप्टी CM विजय सिन्हा के सिर से टकराया था। वहीं 18 सितंबर 2023 को मंत्री अशोक चौधरी का सिर एक पत्रकार से ये कहते हुए टकराया था, कि आप दोनों तिलकधारी हैं। उसके बाद CM मंत्री अशोक चौधरी को आगे लेकर आए और डिप्टी CM विजय सिन्हा के सिर से टकरा दिया।

21 सितंबर 2023: मंत्री अशोक चौधरी के कंधे पर सिर रखा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के कंधे पर सिर रखकर उनसे लिपट गए थे। CM ने कहा था- ‘हम इनसे बहुत प्रेम करते हैं।’ दरअसल, 18 सितंबर को अशोक चौधरी का सिर टकराने को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया था।

सवाल करने पर CM ने अपना सिर मंत्री अशोक चौधरी के कंधे पर रख दिया और अपनी बांहें उनके गले में डाल दीं। साथ ही कहा कि आपलोग को क्या लगता है। मैं पूजा के खिलाफ थोड़े ना हूं, मैं सबकी इज्जत करता हूं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
पटना में पुलिस अपराधियों के बिच एनकाउंटर तो बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार को अपराधियों ने मारी गोली

पटना में पुलिस अपराधियों के बिच एनकाउंटर तो बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार को अपराधियों ने मारी गोली

16वें वित्त आयोग से बिहार ने मांगा 1.59 लाख करोड़ का अनुदान

16वें वित्त आयोग से बिहार ने मांगा 1.59 लाख करोड़ का अनुदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend