बिहार बजट सत्र का बुधवार को नौवां दिन है। सदन शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायक विधानसभा पोर्टिको में नारेबाजी की। विधायकों का कहना है कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर खराब होता जा रहा है। सदन के अंदर भी कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी विधायकों ने नारेबाजी की वेल तक पहुंच गए। फिर वो सदन से बाहर निकल गए।
वहीं विधान परिषद में सदन के शुरू होते ही सीएम नीतीश कुमार और राबड़ी देवी में बहस हुई। विधान परिषद में जब नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने कानून व्यवस्था का सवाल उठाया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए। सीए खड़े हो गए और राजद शासन काल पर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि पहले क्या होता था, महिलाओं की क्या स्थिति थी, महिलाएं कितनी पढ़ी लिखी थी, हमने महिलाओं के लिए काफी काम किया है। इस राबड़ी देवी ने कहा है कि सीएम नीतीश ने महिलाओं को केवल अपमान किया है। नीतीश कुमार के कान में कुछ लोग फूंकते रहते हैं, इसके बाद नीतीश कुमार अपमान करते हैं। इस बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर गया







