ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बलूचिस्तान ट्रेन हाईजैक के पीछे भारत’ शहबाज सरकार का बड़ा आरोप

UB India News by UB India News
March 12, 2025
in TAZA KHABR
0
PM बनते ही शहबाज उगलने लगे जहर… पाक असेंबली में अलापा कश्मीर राग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार (11 मार्च, 2025) को बलूच विद्रोहियों  ने एक ट्रेन को अगवा कर लिया, जिसमें 500 से ज्यादा यात्री सवार थे. इस आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने ट्रेन हाईजैक को लेकर भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

इससे पहले बलूच विद्रोहियों ने सामान्य नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को रिहा कर दिया गया, जबकि पाकिस्तानी सेना के जवानों, खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और ट्रेन को पटरी से उतारने का दावा किया है. बलूच विद्रोहियों ने 214 यात्रियों को बंधक बनाने का भी दावा किया है.

RELATED POSTS

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

भारत पर लगाए गंभीर आरोप 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने बलूचिस्तान ट्रेन अपहरण कांड को लेकर भारत पर निराधार आरोप लगाए हैं. राणा सनाउल्लाह ने दावा किया कि ‘इस हमले के पीछे भारत का हाथ है.’ उन्होंने समाचार एजेंसी डॉन से बातचीत में कहा, ‘अफगानिस्तान के अंदर से भारत इन हमलों को संचालित कर रहा है.’ जब डॉन के एंकर ने उनसे पूछा, ‘क्या तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच विद्रोहियों के बीच कोई संबंध है? क्या TTP बलूचों को समर्थन देता है?’ तो इसके जवाब में राणा सनाउल्लाह ने कहा, ‘ये सब इंडिया कर रहा है, इसमें कोई शक नहीं है. इसके बाद बलूच विद्रोहियों को अफगानिस्तान में सुरक्षित ठिकाना मिल जाता है.’

 

Is there a nexus between TTP Khawarij and BLA terrorists? Adil Shahzeb Yes, India is backing both of them and they have a safe haven like Afghanistan. Their operations have increased due to the availability of ambushes in Afghanistan. These ambushes were not available to them before the Taliban came to power. We have asked Afghanistan at the government level to stop this thing, otherwise we will come there and target these ambushes. Rana Sanaullah, Political Advisor to the Prime Minister

— Adil Shahzeb (@adilshahzeb) March 11, 2025

 

‘अफगानिस्तान में होती है प्लानिंग’

राणा सनाउल्लाह ने आगे कहा, ‘अफगानिस्तान में बैठकर वे हर तरह की साजिश रचते हैं. पाकिस्तान के दुश्मन सक्रिय हैं और इसमें अब कोई दूसरी राय नहीं है. यह न तो कोई राजनीतिक मसला है और न ही किसी एजेंडे का हिस्सा, बल्कि एक साजिश है.’ उन्होंने भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘हां, भारत तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) दोनों का समर्थन कर रहा है.’

अफगान सरकार को दी चेतावनी

उन्होंने यह भी दावा किया कि अफगानिस्तान में उनके पास सुरक्षित ठिकाने हैं, जिसकी वजह से उनके हमले बढ़ गए हैं. तालिबान के सत्ता में आने से पहले उन्हें इतनी छूट नहीं थी, लेकिन अब वे खुलेआम गतिविधियां चला रहे हैं. राणा सनाउल्लाह ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘हमने अफगान सरकार से साफ कह दिया है कि वह इन गतिविधियों को तुरंत रोके, नहीं तो पाकिस्तान खुद कार्रवाई करते हुए उन ठिकानों को निशाना बनाएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

by UB India News
July 27, 2026
0

छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 26, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

by UB India News
July 25, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों...

Next Post
संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई होगी:हाईकोर्ट

संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई होगी:हाईकोर्ट

भारत सरकार 266 और नागरिकों लाई वापस

भारत सरकार 266 और नागरिकों लाई वापस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend