ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का नया शेड्यूल जारी,13 जिलों की करेंगे यात्रा ………

UB India News by UB India News
February 4, 2025
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
नीतीश कुमार लौटे पटना , BPSC अभ्यर्थियों की बढ़ी उम्मीदें
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का नया शेड्यूल जारी किया गया है. इसके तहत 5 फरवरी से लेकर 21 फरवरी के बीच कुल 13 जिलों की यात्रा करेंगे. प्रगति यात्रा के चौथे फेज में 5 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुंगेर पहुंचना प्रस्तावित है. इस दरम्यान मुख्यमंत्री 1000 करोड़ की कई नई बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे. जबकि, 450 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. मुंगेर जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के अनुसार मुख्यमंत्री 5 फरवरी को सबसे पहले मुंगेर के तारापुर पहुंचेंगे जहां वे धोबई पंचायत अंतर्गत रणगांव स्थित तालाब, जीविका दीदी पुस्तकालय , के साथ साथ पंचायत का भ्रमण करेंगे और कई योजनाओं की सौगात पंचायतवासियों को देंगे. इसके अलावा तारापुर में 100 करोड़ की लागत से दो रिंग रोड की भी घोषणा करेंगे. साथ ही 500 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज गंगा से पानी लिफ्ट करते हुए रायपुर होते खड़गपुर झील ले जाने की महत्वाकांक्षी योजना की भी वे घोषणा करेंगे.

मुख्यमंत्री जहां तारापुर के बाद पहाड़ की तराई में बसा गर्म पानी के कुंड ऋषिकुंड को पर्यटन के लिए डेवलप करने के लिए योजाओं की शुरुआत करेंगे. जिला प्रशासन की ओर से 12 करोड़ 22 लाख का डीपीआर तैयार कर लिया गया है जिसका वे ऋषिकुंड भ्रमण के दौरान करेंगे. उसके बाद नौवागढ़ी में खेल मैदान का उद्घाटन के पश्चात चड़ौन गांव पहुंचेंगे. चड़ौन में जिला के 16 विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर जीविका दीदी से संवाद करेंगे. इसके बाद 32 करोड़ से बने मॉडल अस्पताल, 6.5 करोड़ से सौन्दर्यीकृत हुए राजारानी तालाब और डीपीआरसी भवन का उद्घाटन करेंगे. साथ ही विश्व प्रसिद्ध योग विश्वविद्यालय योगाश्रम को गंगा पर बने श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ से सीधे सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा. आरसीडी द्वारा 115 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा.

RELATED POSTS

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

मुंगेर को सिंचाई परियोजना का उपहार
मुंगेर जिले की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना जिसमे सुल्तानगंज से गंगा का पानी लिफ्ट हो 50 किलोमीटर दूर खड़गपुर झील में ले जाया जाएगा, इसका भी डीपीआर तैयार कर लिया गया है. इस परियोजना में करीब 500 करोड़ की लागत आएगी. इन बड़ी परियोजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री जिलेवासियों को देंगे. साथ ही मुंगेर जिला अंतर्गत धार्मिक आस्थाओं से जुड़ा कष्टहरणी गंगा घाट के सौंदर्यकरण की घोषणा मुख्यमंत्री कर सकते हैं.

डिप्टी सीएम  सम्राट चौधरी के आवास में रहेंगे सीएम
अपनी प्रगति यात्रा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के तारापुर स्थित पैतृक आवास में रहेंगें. इसके बाद वे मुंगेर शहर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री को आने को ले पंचायत के लोग भी काफी खुश हैं. लोगों का कहना है कि सीएम के आने से पंचायत में कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है. खेल मैदान, स्कूल में स्मार्ट क्लास, तालाब रिंग रोड जिससे ग्रामीणों का जीवन स्तर और ऊंचा उठेगा और उन्हें काफी सुविधा मिलेगी.

मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा का पूरा शेड्यूल देखिये
सीएम नीतीश 5 फरवरी को सबसे पहले मुंगेर पहुंचेंगे. इसके बाद 6 फरवरी को लखीसराय/शेखपुरा, 7 फरवरी को जमुई की यात्रा पर रहेंगे. दो दिन का अंतराल के बाद10 फरवरी को नवादा, 11 फरवरी को औरंगाबाद में प्रगति यात्रा पर रहेंगे. 12 फरवरी को यात्रा का शेड्यूल नहीं है, जबकि 13 फरवरी को गया, 14 फरवरी को जहानाबाद/अरवल, 15 फरवरी को बक्सर, 16 फरवरी को भोजपुर की यात्रा पर रहेंगे. वहीं 17 फरवरी को ब्रेक रहेगा और फिर 18 फरवरी को कैमूर, 19 फरवरी को रोहतास, 20 फरवरी को नालंदा और 21 फरवरी को पटना में प्रगति यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान सीएम विभिन्न जिलों को करोडों की योजनाओं की सौगात देने के साथ साथ योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

Next Post
‘डीके टैक्स’ से बिहार की राजनीति में उबाल !

तेजस्वी के दांव से आउट होंगे नीतीश?

तेलंगाना कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर , कर्नाटक के साथ-साथ तेलंगाना कांग्रेस में बवाल

तेलंगाना कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर , कर्नाटक के साथ-साथ तेलंगाना कांग्रेस में बवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend