ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजस्वी के दांव से आउट होंगे नीतीश?

UB India News by UB India News
February 3, 2025
in खास खबर, पटना, बिहार, ब्लॉग
0
‘डीके टैक्स’ से बिहार की राजनीति में उबाल !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। बिहार की भूमि तमाम राजनीतिक दांव-पेच की प्रयोगस्थली बन चुकी है। दांव-पेच में माहिर राजद के ‘युवराज’ और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव परिवारवाद की ‘तिकड़ी’ से राजनीति की दिशा बदलने में लग गए हैं। परिवारवाद के आरोप को न्यूट्रल करने के लिए जरूरी है कि इस मुद्दे को ही समाप्त कर दिया जाए। बिहार के नामचीन समाजवादी नेता लालू प्रसाद यादव और रामविलास पासवान पर पहले ही परिवारवाद के तहत उत्तराधिकारी की राजनीति को अंजाम देख चुके हैं। अब इस राह में एक मात्र राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बचे हैं। उन्होंने अब तक परिवारवाद की राजनीति को स्वीकार नहीं किया है, मगर इस बार प्रेशर पॉलिटिक्स के ‘शिकार’ नीतीश कुमार के निर्णय के बाद ही राजनीति के नए या पुराने संकेत के बाद बिहार के विधानसभा चुनाव में मुद्दे आकार लेंगे।

तेजस्वी यादव ने किया निशांत का समर्थन

वैसे तो बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा चरम पर है। इस चर्चा में सबसे ज्यादा कोई सरोकार रख रहे हैं तो उनमें जदयू के कई कद्दावर नेता हैं, लेकिन इस चर्चा में शामिल होकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को राजनीति में आने का समर्थन करते हुए इसे सही समय भी बताया। आइए जानते हैं तेजस्वी यादव ने किस तरह से निशांत कुमार के भीतर राजनीति की लौ जगाते एक तरह से आमंत्रण दे डाला…

RELATED POSTS

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

अब तो निशांत को राजनीति में आना चाहिए: तेजस्वी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘निशांत कुमार के पिता नीतीश कुमार का स्वास्थ्य अच्छा नहीं है तो बेटे को तो राजनीति में आना ही चाहिए। अगर निशांत राजनीति में आते हैं तो अच्छी बात है। हम उनका स्वागत करते हैं। जदयू पार्टी शरद यादव ने बनाई थी, लेकिन अब दूसरी विचारधारा के लोग इस पार्टी को हाइजैक करना चाहते हैं, तो अच्छा है अगर निशांत आएं। निशांत कुमार राजनीति में आएं और संघर्ष करें। जब हम भी राजनीति में आए थे, तब हम भी किसी पद पर नहीं थे। हमने भी संघर्ष किया है। जब हम राजनीति में आए थे तो हमारी पार्टी विपरीत स्थिति में थी। राजनीतिक में आने से पहले संघर्ष किया और 2015 में चुनाव लड़ा है।’

राजनीति के किस पथ पर तेजस्वी यादव?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की राजनीति के विरुद्ध परिवारवाद, भ्रष्टाचार और जंगलराज मुद्दे हमेशा खड़े रहते हैं। भ्रष्टाचार को लेकर तो तेजस्वी यादव के पास नीतीश कुमार के शासन काल में कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के उदाहरण हैं। ‘जंगल राज’ के विरुद्ध तो अपनी यात्रा के दौरान अपराध बुलेटिन ही जारी करते रहे हैं। लेकिन परिवारवाद के नाम पर नीतीश कुमार की राजनीति एक कदम आगे रह जाती है। हालांकि वे उनके मंत्रिमंडल पर जरूर हमला करते हुए कहते हैं कि उनमें 80 फीसदी से ज्यादा परिवादवाद वाले लोग है। हालांकि निशांत के राजनीति में उतरते ही नीतीश कुमार की परिवारवाद की राजनीति अप्रभावित हो जाएगी।

समाजवादी जुमला के अवसान का समय

हाल के दोनों में समाजवादी राजनीति को लेकर धीरे-धीरे उनका मुख्य जुमला अवसान की ओर बढ़ता जा रहा है। इनकी राजनीति का आधार ‘रानी के पेट से राजा जन्म नहीं लेता’, अब समाजवादी के नामचीन नेताओं की ओर से ही दरकिनार किए जाने लगे हैं। समाजवादी नेता देवी लाल, मुलायम सिंह यादव, लालू प्रसाद यादव, बीजू पटनायक और रामविलास पासवान जैसे नेता लीक से भटक गए। और सबने अपने बेटे को अपनी राजनीति का उत्तराधिकारी बनाया। अब ले दे कर नीतीश कुमार ही बचे हैं, जो अभी तक इस जुमले के साथ साथ चल रहे हैं कि ‘रानी के पेट से राजा जन्म नहीं लेता।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

Next Post
तेलंगाना कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर , कर्नाटक के साथ-साथ तेलंगाना कांग्रेस में बवाल

तेलंगाना कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर , कर्नाटक के साथ-साथ तेलंगाना कांग्रेस में बवाल

भारतीय-अमेरिकी आर्टिस्ट चंद्रिका टंडन ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड….

भारतीय-अमेरिकी आर्टिस्ट चंद्रिका टंडन ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend