ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेलंगाना कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर , कर्नाटक के साथ-साथ तेलंगाना कांग्रेस में बवाल

UB India News by UB India News
February 4, 2025
in खास खबर, दक्षिण भारत
0
तेलंगाना कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर , कर्नाटक के साथ-साथ तेलंगाना कांग्रेस में बवाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस पार्टी हर तरफ आंतरिक कलह से जूझ रही है. पूरे देश में केवल तीन राज्यों में पार्टी की सरकार है. लेकिन, इन तीनों राज्यों में पार्टी बुरी तरह आंतरिक कलह से जूझ रही है. कर्नाटक में सीएम की कुर्सी की लड़ाई जगजाहिर है. वहां सीएम सिद्दारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच तकरार से पार्टी की किरकिरी हो रही है. इस बीच तेलंगाना से पार्टी के लिए बुरी खबर आ रही है. यहां मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सरकार के दो मंत्रियों से नाराज विधायकों की ने अहम बैठक की है. इसके साथ ही तेलंगाना कांग्रेस के एक सर्वे से भी कांग्रेस के अंदर की आंतरिक कलह सामने आ गई है.

रिपोर्ट के मुताबकि कांग्रेस के 10 विधायकों ने विधायक अनिरुद्ध रेड्डी के नेतृत्व में दो मंत्रियों के खिलाफ नाराजगी को लेकर डिनर पर बैठक की. नाराज विधायकों में ज्यादातर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के जिले महबूबनगर से हैं, इसलिए सीएम रेड्डी तुरंत एक्शन में आ गए हैं. रेवंत रेड्डी ने मामले को खत्म करने के लिए मंत्रियों और विधायकों से जल्द मिलने वाले है. विधायकों की नाराजगी मुख्य तौर पर पी श्रीनिवास रेड्डी से है. विधायकों की नाराजगी है कि इनकी और इनके समर्थकों की जमीन को नियमित नहीं किया जा रहा है और मंत्री इसके लिए 40 फीसदी कमीशन मांग रहे हैं.

RELATED POSTS

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

अपने ही मंत्री से विधायक नाराज
वित्त मंत्रालय की तरफ से पेंडिंग बिल क्लियर न होने की वजह से भी विधायक नाराज हैं. नाराज विधायकों की बैठक से पहले कांग्रेस की किरकिरी एक पोल सर्वे की लेकर हुई है. तेलंगाना कांग्रेस की तरफ से जारी एक पोल सर्वे कांग्रेस के खिलाफ ही चला गया. पोल सर्वे में लोगों से सवाल किया गया था कि फार्महाउस शासन (KCR के लिए) या जनता के शासन (कांग्रेस के लिए ) में से किसको तरजीह देते हैं.

कांग्रेस का पोल सर्वे कांग्रेस के खिलाफ चला गया और 66% से अधिक लोगों ने तेलंगाना कांग्रेस के एक्स सोशल मीडिया पोस्ट पर फॉर्महाउस शासन को पसंद किया. इस घटनाटक्रम के बाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार नाराज हैं और जल्द इसकी गाज जिम्मेदार लोगों पर गिर सकती है. माना जा रहा है कि पोल सर्वे में कांग्रेस के खिलाफ नतीजे कांग्रेस के अंदर की अंदरूनी राजनीति का ही नतीजा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

Next Post
भारतीय-अमेरिकी आर्टिस्ट चंद्रिका टंडन ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड….

भारतीय-अमेरिकी आर्टिस्ट चंद्रिका टंडन ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड....

बजट सत्र के आज तीसरे दिन लोकसभा में जारी है जोरदार हंगामा, महाकुंभ भगदड़ पर चर्चा चाहता हैविपक्ष

बजट सत्र के आज तीसरे दिन लोकसभा में जारी है जोरदार हंगामा, महाकुंभ भगदड़ पर चर्चा चाहता हैविपक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend