ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बजट सत्र के आज तीसरे दिन लोकसभा में जारी है जोरदार हंगामा, महाकुंभ भगदड़ पर चर्चा चाहता हैविपक्ष

UB India News by UB India News
February 4, 2025
in सांसद
0
बजट सत्र के आज तीसरे दिन लोकसभा में जारी है जोरदार हंगामा, महाकुंभ भगदड़ पर चर्चा चाहता हैविपक्ष
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बजट सेशन के तीसरे दिन सोमवार को विपक्ष ने लोकसभा में महाकुंभ में भगदड़ से हुई मौतों को लेकर जमकर हंगामा किया। विपक्षी सांसदों ने स्पीकर से कहा कि सरकार भगदड़ से हुई मौतों का सही आंकड़ा जारी करे।

इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा- राष्ट्रपति जी ने अपनी स्पीच में महाकुंभ का भी जिक्र किया है। अभी प्रश्नकाल है, इसलिए इस समय दूसरे किसी भी विषय पर चर्चा नहीं हो सकती। अपने सवाल रखें।

RELATED POSTS

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

इसके बाद भी विपक्षी सांसद हंगामा कर रहे हैं। वे लगातार नारा लगा रहे हैं- सरकार कुंभ में हुई मौतों का आंकड़ा जारी करे। केंद्र सरकार होश में आओ, होश में आओ।

आज संसद में राष्‍ट्रपति के भाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर भी चर्चा होनी है. आज वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 पर ज्‍वाइंट पार्लियामेंट कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश की जाएगी. वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल, भाजपा सांसद संजय जायसवाल के साथ वक्फ पर संयुक्त समिति की रिपोर्ट हिंदी और अंग्रेजी में पेश करेंगे. संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हुआ और 4 अप्रैल तक चलेगा.

उधर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने सोमवार को लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए सरकार से तमिलनाडु में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरी बकाया के रूप में 1,056 करोड़ रुपये जारी न करने के मुद्दे पर ध्यान देने का आग्रह किया. दावा किया गयाा कि इसके चलते 91 लाख श्रमिक प्रभावित हुए हैं.

बिजनेस लिस्ट में आज पेश होने वाले विधेयक

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में ग्रामीण प्रबंधन संस्थान आनंद को त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय बनाने और सहकारी क्षेत्र में तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए इसे राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित करने के लिए एक विधेयक पेश करेंगे।
  • लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद 2024-25 के लिए विदेश मंत्रालय की अनुदान मांगों पर विदेश मामलों की समिति की चौथी रिपोर्ट भी पेश करेंगे।
  • भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी भी परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी स्थायी समिति की 351वीं रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखेंगे।

आज पेश नहीं होगी वक्फ बिल पर JPC की रिपोर्ट

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त समिति की रिपोर्ट, जिसे आज लोकसभा में पेश किया जाना था, को आगे के लिए स्थगित कर दिया गया है।

विपक्ष ने 428 पन्नों की रिपोर्ट में से 281 पन्नों पर असहमति नोट दिया

JPC के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने सदन की कार्रवाई के पहले कहा कि विपक्ष एक निश्चित एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने 428 पेज की रिपोर्ट में से 281 पेज पर असहमति नोट प्रस्तुत किया है। मीडिया से बात करते हुए, पाल ने जोर देकर कहा कि उन्होंने सभी गवाहों पर विचार करने के बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार की है।

संसद में आज क्या-क्या होना है

  • भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे। बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के जॉइंट सेशन में 59 मिनट का अभिभाषण दिया था।
  • इसके बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बजट पर बहस की शुरुआत कर सकते हैं। वे केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। राहुल का कहना है कि यह बजट बुलेट इंजरी पर बैंड-ऐड लगाने जैसा है।
 संसद में गूंजा अतुल सुभाष का मुद्दा, सांसद दिनेश शर्मा ने पुरुष पर बढ़ रहे क्राइम पर उठाए सवाल

सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने बेंगलुरु में एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत का मुद्दा उठाया। उन्‍होंने कहा कि देश में इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं. घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों को जेंडर न्यूट्रल बनाया जाए. झूठे आरोप लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

संसद में छाया गूगल मैप का मामला, बीजेपी के सांसद ने ही उठाए सवाल, क्‍या है मामला?
महाराष्‍ट्र के बीजेपी सांसद अजीत माधवराव गोपछड़े की तरफ से राज्‍यसभा में एक सवाल पूछा गया. उन्‍होंने केरल में दो डॉक्टरों की मौत का सवाल उठाया. दोनों गलत मैप का इस्तेमाल करके अपनी कार को एक नदी में उतार दिया था, जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी. उन्‍होंने कहा कि गूगल मैप पर निर्भरता कम होनी चाहिए. गलत गूगल मैप से दुर्घटनाएं हो रही है. इसरो के साथ मिलकर नए स्टार्टअप शुरू किए जाने चाहिए और स्वादेशी चीजें अपनानी चाहिए.

कुंभ भगदड़ पर विपक्ष के हंगामे से नाराज हुए स्‍पीकर ओम बिरला, बोले- आप यही करिए
कुंभ भगदड़ को लेकर विपक्ष संसद भवन में इस वक्‍त जमकर बवाल काट रहा है. लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला के लाख समझाने के बावजूद कोई उनकी बात नहीं मान रहा है. विपक्ष कुंभ को लेकर जमकर नारेबाजी कर रहा है. इसी बीच लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर स्पीकर ने कहा कि अगर आपको देश की जनता ने हंगामा करने और प्रश्नकाल स्थगित करने के लिए भेजा है तो आप यही करिए. वर्ना सीटों पर जाकर बैठ जाएं

राष्‍ट्रपति के धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर 1 बजे राहुल गांधी देंगे संसद में बयान
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज दोपहर एक बजे संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव देंगे. आज पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद में दिए गए भाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव लाया गया है. इसपर राहुल गांधी अपनी बात रखेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

by UB India News
August 1, 2026
0

संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन के तौर-तरीकों को लेकर लोकसभा सचिवालय ने सख्त रुख अपना लिया है. सूत्रों के मुताबिक, राम...

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

by UB India News
July 31, 2026
0

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण काम होने हैं. लोकसभा में जहां सुप्रीम कोर्ट...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। लोकसभा में बुधवार को बिल पर बोलते हुए...

Next Post
ट्रंप ने फिर दी धमकी तो घुटनों पर आया पनामा…….

ट्रंप ने फिर दी धमकी तो घुटनों पर आया पनामा.......

महाकुंभ का आखिरी अमृत स्नान जारी , संगम तट पर 10km तक भीड़ ,एक-एक करके 13 अखाड़े कर रहे है स्नान

महाकुंभ का आखिरी अमृत स्नान जारी , संगम तट पर 10km तक भीड़ ,एक-एक करके 13 अखाड़े कर रहे है स्नान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend