भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक रवींद्र किशोर सिन्हा गंभीर रूप से बीमार हैं। भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा को 17 जनवरी को ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उनका उसी रात ऑपरेशन किया गया था। परिवार ने यह बात अबतक जाहिर नहीं होने दी थी, लेकिन अब यह सूचना सार्वजनिक की गई है। वह देश की विख्यात निजी सुरक्षा एजेंसी- सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज के अध्यक्ष भी हैं। वह अभी दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में हैं। परिवारजनों ने लोगों से अपील की है कि उनके लिए दुआएं करें।
आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?
NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...







