ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बाढ़ कोर्ट में अनंत सिंह ने किया सरेंडर, 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा गया बेउर जेल …..

UB India News by UB India News
January 25, 2025
in खास खबर, पटना, बिहार
0
जिसके साथ महाकाल,क्या बिगाड़ेगा काल?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार मोकामा के नौरंगा फायरिंग मामले में आर्म्स एक्ट के आरोपी बनाए गए अनंत सिंह बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किये . अनंत सिंह को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में पटना के बेउर जेल भेज दिया गया है। पूर्व विधायक के वकील रजनीश कुमार ने बताया कि जमानत की अर्जी दी गई थी लेकिन उसपर सुनवाई अभी लंबित है। शुक्रवार दोपहर 1.20 बजे बाहुबली ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया। कोर्ट के बाहर बाहुबली के समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा।

पटना की बेउर जेल में रहेंगे अनंत सिंह

कोर्ट में सरेंडर करने के बाद अनंत सिंह को पटना की बेउर जेल में भेजा जाएगा। बता दें कि पहले बुधवार को नौरंग स्थित मुकेश सिंह के घर पर ताला खुलवाने को लेकर अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच विवाद शुरू हुआ था। इस मामले में अनंत सिंह के समर्थकों और गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच भारी गोलीबारी हुई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब 60-70 राउंड फायरिंग दोनों तरफ से की गई थी। हालांकि पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बच गए थे। इस मामले में पंचमहला थाने में दोनों गुटों के खिलाफ कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई।

RELATED POSTS

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सोनू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं एक बार फिर शुक्रवार को भी उसी गांव में मुकेश सिंह के घर के पास फायरिंग हुई है। ग्रामीणों ने दावा किया कि मुकेश सिंह के घर पर फायरिंग हुई है। मुकेश सिंह के घर पर ताला खुलवाने को लेकर ही विवाद हुआ था, जिसके बाद गोलीबारी की घटना हुई थी। वहीं अब तक इस मामले में पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोनू के अलावा रौशन नाम के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। रौशन को अनंत सिंह का समर्थक बताया जाता है। सोनू ने ही मुकेश के घर में ताला लगा दिया था और उसके साथ मारपीट की थी।

इससे पहले आज सुबह मोकामा फिर फायरिंग हुई। पूर्व विधायक ने जलालपुर के हेमजा गांव में जिस मुकेश की मदद की थी, उसके घर पर सुबह 5.30 बजे पिस्टल से 5 राउंड गोलियां चली हैं। फायरिंग का आरोप सोनू-मोनू गैंग पर लगा है।

आज हुई फायरिंग के बाद पंचमहला थाना अध्यक्ष प्रहलाद कुमार झा ने छापेमारी की। इस दौरान जलालपुर निवासी और गैंगस्टर सोनू की गिरफ्तारी हुई है।

सोनू पर मुंशी मुकेश के साथ मारपीट करने और उसके घर पर ताला लगाने का आरोप है। अनंत सिंह के समर्थकों में शामिल डुमरा निवासी रौशन सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इसके पहले  पटना पुलिस गिरफ्तार करने की तयारी में थी.  बताया जा रहा था कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कई थानों की पुलिस मोकामा और बाढ़ में कैंप कर रही था . दरअसल गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता और हाई कोर्ट के अधिवक्ता प्रमोद सिंह ने पटना एसएसपी से अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. वहीं सोनू-मोनू के मां ने भी अनंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसके बाद अब पटना पुलिस अनंत सिंह की गिरफ्तारी की तैयारी में जुट गयी था .

वहीं इसी बीच मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुए फायरिंग मामले में पटना पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की है. मिली जानकारी के अनुसार मोकामा के नौरंगा गांव में बुधवार शाम पूर्व अनंत सिंह और गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनू को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस मामले में अनंत सिंह गुट से रौशन नाम का एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आज से शुरू ,इस सत्र में कुल 13 अहम विधेयक होगा पेश……………………

विधानसभा सत्र-अपने ही विधायकों के सवालों में फंसी सम्राट सरकार

by UB India News
July 27, 2026
0

'सरकार पर विश्वास कीजिए...', यह अपील बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने विपक्ष के विधायकों से नहीं की। उन्होंने सरकार...

Next Post
महाराष्ट्र के भंडारा के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 5 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 5 लोगों की मौत

किसानों के 25 उत्पादों को जीआई दिलाने की तैयारी में बिहार कृषि विश्वविद्यालय.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend