महाराष्ट्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. भंडारा के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है. आयुध निर्माण कंपनी के सी सेक्शन में विस्फोट की सूचना मिली है. भंडारा जिले के जवाहर नगर स्थित आयुध निर्माण कंपनी के सी सेक्शन में जोरदार विस्फोट हुआ. बताया गया है कि इस धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है.
भंडारा कलेक्टर संजय कोलते ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। धमाके से छत गिर गई है, जिसे JCB की मदद से हटाया जा रहा है। इसके नीचे 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। 2 लोगों को निकाल लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विस्फोट जवाहर नगर इलाके में स्थित फैक्ट्री के LTP (लॉन्ग टर्म प्लानिंग) सेक्शन में हुआ। विस्फोट के समय सेक्शन में 14 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से तीन को जीवित बचा लिया गया और एक की मौत हो गई।
महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि हादसे में गिरी छत के नीचे 13-14 लोगों के फंसे होने की जानकारी है। एक की मौत हुई है, जबकि 5 लोगों को बचाया गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि 1 व्यक्ति की मौत हुई है और 10 लोगों की तलाश जारी है।
धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है. यह विस्फोट जवाहरनगर की एक आयुध निर्माण फैक्ट्री में हुआ. ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट के बाद इलाके में दूर-दूर तक आग की लपटें और धुआं देखा जा सकता है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ऐसी खबरें हैं कि भंडारा जिले में एक आयुध कारखाने में विस्फोट के कारण छत गिरने से 13 से 14 श्रमिक फंस गए. उनमें से 5 को सुरक्षित निकाल लिया गया है. जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर हैं और हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और नागपुर नगर निगम की टीमों को भी बुलाया गया है और वे जल्द ही पहुंच जाएंगी. जिला प्रशासन रक्षा बलों के साथ समन्वय करके राहत कार्य में भाग ले रहा है. चिकित्सा सहायता के लिए भी टीमें तैयार रखी गई हैं.’
RDX बनाने वाली ब्रांच में हुआ धमाका जवाहरनगर स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री की RKR की ब्रांच सेक्शन में यह ब्लास्ट हुआ है। यहां RDX बनाने के लिए किया जाता है। इसी में यह विस्फोट हुआ। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जिस इमारत में विस्फोट हुआ, वह पूरी तरह नष्ट हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने हादसे को मोदी सरकार की विफलता बताया है।
टेस्टिंग फैसिलिटीज और लेबोरेटरीज भी भंडारा की इस फैक्ट्री में सेना के लिए कई तरह के जरूरी प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं। इनमें एसिड से लेकर कई तरह के विस्फोटक शामिल हैं। यहां टेस्टिंग फैसिलिटीज और अत्याधुनिक लेबोरेटरीज भी हैं।
छोटे हथियारों में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक स्पेरिकल पाउडर भी यहीं बनाया जाता है। इस बाल पाउडर का इस्तेमाल पहली बार वर्ल्ड वार टू में किया गया था। 1960 से इसे सिविलियंस को दिया जाना शुरू किया गया था।





