ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में एंट्री?

UB India News by UB India News
January 18, 2025
in जदयू, पटना
0
सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में एंट्री?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर सियासी अटकलें तेज हो गई हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि निशांत कुमार बहुत जल्द बिहार की राजनीति में एंट्री करने वाले  हैं. इसकी चर्चा तब और जोर पकड़ती है जब निशांत कुमार ने अपने पिता सीएम नीतीश कुमार की तारीफ किया. साथ ही विधानसभा चुनाव का जिक्र किया. वैसे भी निशांत कुमार लेकर अक्सर जदयू में आवाज उठती रहती है कि उनको पार्टी में शामिल किया जाए.

दरअसल, 17 जनवरी, 2025 दिन शुक्रवारी को सीएम नीतीश कुमार और निशांत कुमार एक साथ बख्तियारपुर में दिखाई दिए. बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर में राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेटे के साथ शामिल हुए. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया. बख्तियारपुर में स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया था.

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पिता और स्वतंत्रता सेनानी रामलखन सिंह सिंह वैद्य, शहीद मोगल सिंह, पं. शीलभद्र याजी, शहीद नाथुन सिंह यादव एवं ड़ूमर सिंह के सम्मान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. बख्तियारपुर में 17 जनवरी को हर साल स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में राजकीय समारोह का आयोजन होता है.

जदयू की जीत सुनिश्चित करने की अपील

वहीं आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम के दौरान जदयू की जीत सुनिश्चित करने की अपील की थी। इस दौरान निशांत ने अपने पिता के कामों की सराहना करते हुए जनता से जेडीयू को सत्ता में लाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की बेहतरी के लिए सराहनीय काम किए हैं।

इस दौरान मीडिया से बात निशांत कुमार ने बातचीत की. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की खूब तारीफ की. साथ ही कहा कि विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता फिर से सरकार में उनको और उनकी पार्टी को लगाएगी. उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है. हालांकि, मीडिया की तरफ से निशांत कुमार से राजनीति में आने का सवाल पूछा गया, लेकिन उन्होंने कुछ कहा नहीं.

बता दें कि बख्तियारपुर में सभी शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्ति पार्क में एक जगह स्थापित की गई है. पार्क फूल मालाओं और रंग बिरंगी रोशनी से जगमग कर रहा था. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंत्री विजय चौधरी और अधिकारियों की पूरी टीम भी मौजूद रही.

वहीं, दूसरी तरफ एनडीए का महासम्मेलन शिवहर में हो रहा है. जिले के सभी प्रखंडों से NDA के सभी विंग के कार्यकर्ता इस सम्मेलन में भाग लिया है. जेडीयू के पूर्व सांसद रमा देवी वर्तमान सांसद लवली आनंद और विधायक चेतन आनंद समेत NDA के सभी स्थानीय नेता इस सम्मेलन में मौजूद दिखे. प्रदेश से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत सभी घटक दल के प्रदेश अध्यक्ष सम्मेलन में शिरकत किया. गठबंधन के सभी दलों के कार्यकर्ता इस महासम्मेलन में शामिल हुए हैं. इस सम्मेलन के जरिए एनडीए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी में जुट गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
बांग्लादेश की अकड़ ढीली करने के लिए बिहार ने कसी कमर……………

बांग्लादेश की अकड़ ढीली करने के लिए बिहार ने कसी कमर...............

कटिहार में नाव पलटने से 3 की मौत, 10 लोग लापता, रेस्क्यू जारी

कटिहार में नाव पलटने से 3 की मौत, 10 लोग लापता, रेस्क्यू जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend