ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कटिहार में नाव पलटने से 3 की मौत, 10 लोग लापता, रेस्क्यू जारी

UB India News by UB India News
January 20, 2025
in कटिहार, खास खबर, दुर्घटना
0
कटिहार में नाव पलटने से 3 की मौत, 10 लोग लापता, रेस्क्यू जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के कटिहार जिले में रविवार सुबह गंगा नदी में एक बड़ा हादसा हो गया। गोलाघाट से झारखंड के सकरी गली की ओर जा रही एक नाव बीच नदी में पलट गई। नाव पर करीब 18 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। चार लोगों को बचा लिया गया है, जबकि चार अन्य अब भी लापता हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 8:30 बजे, डेंगी नाव गोलाघाट से सकरी गली के लिए रवाना हुई। नदी के बीच धारा में पहुंचते ही नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। कुछ लोग तैरकर किनारे तक पहुंचने में सफल रहे, लेकिन कई यात्री डूब गए।

जानकारी के अनुसार, जिन लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है उनका इलाज अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि अमदाबाद थाना क्षेत्र के गढ़ाई दियारा क्षेत्र में यह घटना घटी. जानकारी के अनुसार सुबह-सुबह लोग दियारा क्षेत्र में खेत देखने और खेत में काम करने जा रहे थे, इसी दौरान नदी में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ. तीन लोगों के शव निकले जा चुके हैं, जबकि चार लोगों को बचाया गया है.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

बता दें कि कटिहार के दियारा क्षेत्र में नदी के आर-पार खेत होने के कारण नाव ही आवागमन का मुख्य साधन है. इस पर सवार होकर लोग खेतों में काम करने के लिए जाते हैं. कम नाव होने के कारण कई बार एक ही नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार हो जाते हैं जिससे ऐसे हादसे प्राय: हो जाते हैं. कई बार तो स्थानीय लोग ही एक दूसरे की मदद से बचा लिये जाते हैं, लेकिन कई बार काल के गाल में समा जाते हैं.

ऐसा ही हादसा बीते नवंबर में कटिहार के मनिहारी गंगा नदी में हुआ था जब नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार हो गए थे और नदी में नाव पलट गई थी. इस हादसे में दो लोग लापता हो गए थे. अब एक बार फिर अमदाबाद क्षेत्र में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत अब तक हो चुकी है और कई लापता हैं.

नाव से झारखंड जा रहे थे सभी

जिला परिषद प्रतिनिधि नजमुल हक ने बताया, सुबह 8 बजे नाव रिजर्व कर 17 लोग सकरी (झारखंड) जा रहे थे। कोई रिस्तेदार तो कोई खेती के लिए सकरी जा रहा था। नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार होने की वजह से गोलाघाट के पास पलट गई।’

‘हादसे में 2 व्यक्ति और एक छोटी बच्ची की मौत हुई है। 4 लोग बाहर निकाले गए हैं, जिसे इलाज के लिए भेजा गया है। बाकी कुछ लोग लापता हैं। NDRF, SDRF की टीम मौके पर है। सभी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि, ‘इससे पहले भी नाव हादसा हुआ था, लेकिन ये प्रशासनिक चूक है कि NDRF की टीम यहां होनी चाहिए थी।’ ग्रमीणों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
राहुल गांधी के बयान पर घमासान, NDA-कांग्रेस आमने-सामने……..

राहुल गांधी के बयान पर घमासान, NDA-कांग्रेस आमने-सामने........

महाराष्ट्र : एक तरफ कुंआ, दूसरी तरफ खाई…

महाराष्ट्र : एक तरफ कुंआ, दूसरी तरफ खाई...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend