ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जदयू के पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल RJD में शामिल……..

UB India News by UB India News
January 18, 2025
in पटना, बिहार
0
जदयू के पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल RJD में शामिल……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे और पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल शुक्रवार (17 जनवरी) को आरजेडी में शामिल हो गए. आरजेडी से ही वे जेडीयू में गए थे. अब घर वापसी हो गई है. मंगनी लाल मंडल अति पिछड़ों के बड़े नेता हैं. इसी साल विधानसभा चुनाव है और अब सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है कि क्या आरजेडी की ओर से चुनाव में खेल करने की तैयारी है?

प्रदेश कार्यालय में तेजस्वी यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर मंगनी लाल मंडल ने कहा कि मैं अपने पुराने घर लौट आया हूं. लालू यादव हमारे नेता हैं. हमारे पुराने सहयोगी हैं. लालू ने अपने कार्यकाल में सामाजिक न्याय को शक्ति प्रदान की. मैं पांच साल जेडीयू में था. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया, लेकिन मुझसे काम नहीं लिया गया. जेडीयू में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है.

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

मंगनी लाल मंडल ने कहा कि बिहार में जातीय गणना महागठबंधन सरकार में हुई. आरक्षण का दायरा 65% किया गया. तेजस्वी के कारण यह सब हुआ. इसके बाद कोर्ट (हाईकोर्ट) ने 65% आरक्षण को रद्द कर दिया. नीतीश कुमार ने क्यों नहीं संविधान की नौवीं अनुसूची में इसे डलवाया? उन्होंने कहा कि जेडीयू और बिहार को सिर्फ तीन आदमी चला रहे हैं. बता दें कि मंगनी लाल मंडल पुराने समाजवादी नेता हैं उनके जरिए अति पिछड़ों को साधने की कोशिश होगी.

तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद तेजस्वी यादव ने कहा कि मंगनी लाल मंडल की घर वापसी हुई है. हमारी ताकत बढ़ेगी. उनका मार्गदर्शन मिलेगा. अनुभवी समाजवादी नेता साथ आए हैं. पार्टी में अहम भूमिका मिलेगी. सब साथ मिलकर बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगे.

देश को सच्ची स्वतंत्रता राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद मिली. मोहन भागवत के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि देश की आजादी में इन लोगों का कोई योगदान नहीं. समाज को बांटना चाहते हैं. स्वतंत्रता सेनानियों और देश की आजादी के लिए जिन-जिन महापुरुषों ने कुर्बानी दी उनका अपमान किया. महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह का अपमान किया गया है. बिहार में चुनाव है. सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स की भूमिका बढ़ जाएगा.

तेजस्वी यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा वोट बीजेपी को बिहार से मिली लेकिन केंद्र सरकार ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया. सौतेला व्यवहार किया गया. वोट लेते हैं बिहार से और सब कुछ गुजरात को दे देते हैं बढ़े हुए आरक्षण को रद्द (पटना हाईकोर्ट ने रद्द किया था) किया गया था. सुप्रीम कोर्ट में लड़ेंगे.

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही गरीब महिलाओं को ‘माई बहिन मान योजना’ के तहत हर महीने 2500 रुपये देंगे. बिहार में 200 यूनिट हर महीने बिजली मुफ्त देंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

Next Post
अधिक सपने देखें, अधिक सीखें, अधिक करें, और अधिक बनें…

अधिक सपने देखें, अधिक सीखें, अधिक करें, और अधिक बनें…

सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में एंट्री?

सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में एंट्री?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend