ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अधिक सपने देखें, अधिक सीखें, अधिक करें, और अधिक बनें…

UB India News by UB India News
January 18, 2025
in पटना, राजद
0
अधिक सपने देखें, अधिक सीखें, अधिक करें, और अधिक बनें…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एक ओर जहां सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में लगे हैं वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर लालू यादव के परिवार में घमासान मचता दिख रहा है। आज पटना में होने वाली राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी को सीएम पद का दावेदार घोषित किया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ तेज प्रताप ने खुद को अगला सीएम बताया है।

छह वर्षों में यह दूसरा अवसर है, जब राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में हो रही है। शनिवार को एक होटल में आहूत बैठक की अध्यक्षता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद करेंगे। इसमें मुख्यतः सांगठनिक चुनाव के लिए तिथियों का निर्धारण होना है। इसके अलावा तेजस्वी यादव को महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का दावेदार घोषित करते हुए विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

बैठक से पहले चर्चा में तेज प्रताप का पोस्ट
तेजस्वी यादव और तेज प्रताप के बीच कई बार तकरार देखने को मिली है। अब राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले एक बार फिर तेज प्रताप का पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने पर मुहर लगने की चर्चा है, जिससे पहले तेज प्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है। इसमें तेज प्रताप यादव खुद को अगला सीएम बता रहे हैं।

तेज प्रताप ने इसमें लिखा है कि ‘नेतृत्व कोई पद या उपाधि नहीं है, यह कार्य और उदाहरण है। यह पूर्णतावाद के बारे में नहीं है, यह प्रयास के बारे में है। और जब आप हर दिन वह प्रयास करते हैं, तो परिवर्तन होता है। इस तरह परिवर्तन होता है। अधिक सपने देखें, अधिक सीखें, अधिक करें, और अधिक बनें…’

CM नीतीश के बेटे निशांत को तेजप्रताप यादव ने बताया नासमझ!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम के दौरान जदयू की जीत सुनिश्चित करने की अपील की थी। इस दौरान निशांत ने अपने पिता के कामों की सराहना करते हुए जनता से जेडीयू को सत्ता में लाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की बेहतरी के लिए सराहनीय काम किए हैं।

निशांत कुमार के तरफ से दिए गए बयान पर RJD नेता तेजप्रताप यादव ने भी पलटवार किया है। उनसे जब निशांत कुमार के बयान के आधार पर सवाल किया गया तो उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि निशांत राजनीति में आना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है। तेज प्रताप ने कहा, “अगर वह नौजवान हैं, यंग हैं, और राजनीति करना चाहते हैं, तो इसमें कुछ गलत नहीं है।” हालांकि, उनको ग्राउंड रियलिटी की समझ नहीं है।

लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें
राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर बोलीं सांसद मीसा भारती
RJD सांसद मीसा भारती ने राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर कहा, “राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है और क्योंकि यह चुनावी वर्ष भी है तो बहुत सारे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी…”

बैठक में इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
पार्टी की ओर से राजनीतिक और सामाजिक प्रस्ताव भी जारी किए जाएंगे, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नीति व आरक्षण आदि मुद्दे पर पार्टी का रुख स्पष्ट होगा। इससे पहले 2019 में पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। राजद ने बैठक वाले हाल को लोकनायक जयप्रकाश नारायण सभागार नाम दिया है।

300 से ज्यादा नेता होंगे शामिल
इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों, स्थायी आमंत्रित सदस्यों, विशेष आमंत्रित सदस्यों, सांसदों व विधायकों सहित लगभग 300 नेता बैठक में सहभागी होंगे। उनमें से अधिसंख्य पटना पहुंच भी चुके हैं। इस बैठक में लालू के अलावा तेजस्वी का संबोधन महत्वपूर्ण होगा।

सांगठनिक चुनाव को लेकर एलान संभव
बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों व प्रमुखों की नियुक्ति, संगठन की मजबूती जैसे विषयों पर चर्चा होनी है। बिहार समेत देश के 22 राज्यों में राजद का संगठन है। संभावना है कि उन सभी राज्यों में सांगठनिक चुनाव की तिथियां तय हों।

जून तक चुनाव कराने की संभावना
यह चुनाव जून तक संपन्न करा लिए जाने की चर्चा है। प्रदेश इकाई के गठन से पहले पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर की टीम की घोषणा होनी है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष को नीतिगत और महत्वपूर्ण मामलों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया जा सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

Next Post
सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में एंट्री?

सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में एंट्री?

बांग्लादेश की अकड़ ढीली करने के लिए बिहार ने कसी कमर……………

बांग्लादेश की अकड़ ढीली करने के लिए बिहार ने कसी कमर...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend