ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट, ड्राइवर के चिथड़े उड़े….

UB India News by UB India News
January 18, 2025
in दुर्घटना, पटना
0
ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट, ड्राइवर के चिथड़े उड़े….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल में अचानक विस्फोट का मामला सामने आया है। ये अस्पताल भूतनाथ रोड पर मौजूद है, जहां 17 जनवरी को ऑक्सीजन सिलेंटर में विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि चालक के शरीर के चिथड़े उड़ गए। शरीर के कुछ हिस्से 10 फीट हवा में उछल गए। उसका पैर कुछ दूरी पर जाकर गिरा। पेट, कंधा और शरीर के अंग इधर-उधर बिखर गए। आधा शरीर सिलेंडर में फंसा था। धमाके से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दाे दुकानें भी क्षतिग्रस्त हाे गईं। हादसे में एक व्यक्ति जो पास खड़ा था, वो भी जख्मी हाे गया।

उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह खतरे से बाहर है। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे भूतनाथ हाउसिंग कॉलोनी रोड स्थित सुनीलम हॉस्पिटल के पास की है।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि वैन चालक और दो मजदूर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पहुंचे थे। ड्राइवर एक ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर गाड़ी की ओर बढ़ता है, पास ही दोनों लोग खड़े हैं। ड्राइवर जैसे ही वैन का गेट खोलता है, अंदर रखा एक ऑक्सीजन सिलेंडर नीचे गिरता है और ब्लास्ट हो जाता है।

एक की मौत, एक जख्मी- SDO

सूचना मिलते ही एसडीओ सत्यम सहाय, एएसपी अतुलेश झा और थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पहुंचे। मृतक के अंगों को इकट्ठा कर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसडीओ ने बताया कि ‘हादसे में फतुहा के कल्याणपुर निवासी उदय कुमार (27) की मौत हो गई है। नालंदा के करायपशुराय के चौरासी गांव निवासी कौशिक कुमार (30) जख्मी हैं। कौशिक के चाचा बैजनाथ सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी दवा लाने वह अस्पताल से बाहर निकला था। एसडीओ ने मामले की जांच का आदेश दिया है।

क्यों हुआ ब्लास्ट…

एक्सपर्ट के मुताबिक, ‘ऑक्सीजन सिलेंडर के टियनिंग में ठोकर लगने की वजह से ही इस प्रकार की घटना होने की आशंका रहती है। बड़े सिलेंडर में 675 लीटर ऑक्सीजन होता है।’

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

अगमकुआं थाना प्रभारी ने बताया कि घायल मजदूर का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
पहले कोई लड़की कपड़ा पहनती थीं………………..

पहले कोई लड़की कपड़ा पहनती थीं....................

जदयू के पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल RJD में शामिल……..

जदयू के पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल RJD में शामिल........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend