ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू यादव के बयान को कैसे देखती है BJP?

UB India News by UB India News
January 3, 2025
in पटना, भाजपा
0
लालू यादव के बयान को कैसे देखती है BJP?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की ओर से सीएम नीतीश कुमार को दिए गए महागठबंधन में लौटने के ऑफर पर बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने बहुत कुछ कहा है.

गुरुवार (02 जनवरी, 2025) को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लालू यादव की नस-नस जानते हैं, उनके करेक्टर को नीतीश कुमार जानते हैं कि कैसे उन्होंने बिहार को लूटा है. डरी हुई पार्टी(RJD) का क्या है, ये तो डरे हुए लोग हैं. लालू डरे हुए हैं कि NDA ने उन्हें लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हराया है, ये फिर से हरा देंगे.

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनके (लालू) परिवार में किसको क्या चिंता है? लालू यादव ही इकलौते नेता हैं उस परिवार में, उसके बाद वहीं रास्ते को पकड़कर लोग आगे बढ़ना चाहते हैं. वहीं मीडिया की तरफ से बीजेपी से बिहार का सीएम कौन होगा इसको लेकर सवाल किया गया जिसे उपमुख्यमंत्री अनसुना करते नजर आए.

#WATCH पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने RJD प्रमुख लालू यादव के बयान पर कहा, “नीतीश जी लालू जी की नस-नस जानते हैं कि कैसे उन्होंने बिहार को लूटा है। डरी हुई पार्टी(RJD) का क्या है, ये तो डरे हुए लोग हैं। लालू जी डरे हुए हैं कि NDA ने उन्हें लोकसभा चुनाव में बुरी तरह… pic.twitter.com/UNlh93Hwkg

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2025  [/tw]

बिहार में क्यों बढ़ी हलचल?

दरअसल, बीते बुधवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक निजी चैनल (यूट्यूब) से बातचीत के दौरान कहा कि नीतीश कुमार के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं. नीतीश को भी खोलकर रखने चाहिए. नीतीश कुमार साथ में आएं और काम करें. नीतीश ही हमेशा भाग जाते हैं हम माफ करेंगे.

इससे पहले पिछले दिनों लालू यादव के करीबी और आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा बयान दिया था. कहा था कि राजनीति में कोई किसी का परमानेंट दोस्त और दुश्मन नहीं होता है. राजनीति भी कुछ भी संभव है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि हो सकता है कि बिहार में फिर से खेला हो जाए. पहले भी खेला होता रहा है आगे भी होता रहेगा, देखते रहिए. राजनीति परिस्थितियों का खेल है. जब जैसी परिस्थिति आएगी वैसा ही काम किया जाएगा.

उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार सांप्रदायिक शक्तियों का हाथ छोड़कर आएंगे तो उनका स्वागत है. उनका भी सांप्रदायिक शक्तियों के साथ रहकर मन भर चुका है. बता दें कि आरजेडी की तरफ से लगातार नीतीश कुमार को महागठबंधन में वापसी के ऑफर दिए जा रहे हैं. इसको लेकर बिहार में सियासी अटकलों का बाजार गर्म है. सियासी ऊंट किस करवट बैठता है ये तो आने वाले वक्त ही बताएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

Next Post
BPSC री एग्जाम पर पप्पू यादव का बिहार बंद

BPSC री एग्जाम पर पप्पू यादव का बिहार बंद

पटना पुलिस की ‘फांस’ में क्यों फंस गए पप्पू प्रशांत………..

परीक्षा रद्द करने की मांग के बीच पटना के 22 केंद्रों पर बीपीएससी री-एग्जाम आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend