बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी जारी कर दी है. नई व्यवस्था के तहत अब सोमवार से शुक्रवार तक सभी सरकारी स्कूल सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे. वहीं शनिवार को सभी सरकारी विद्यालयों में हाफ डे रहेगा और स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक खुलेंगे. शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह व्यवस्था 6 अगस्त 2026 से प्रभावी हो गई है.
शिक्षा विभाग के अनुसार यह बदलाव मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर किया गया है। नई समय-सारिणी का उद्देश्य विद्यार्थियों की पढ़ाई, मध्याह्न भोजन व्यवस्था और शिक्षकों के कार्यों को अधिक व्यवस्थित बनाना है. नई व्यवस्था के तहत शनिवार को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई दोपहर 12:00 बजे तक होगी। इसके बाद छात्रों को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) कराया जाएगा और भोजन के बाद उनकी छुट्टी कर दी जाएगी, जबकि विद्यालय दोपहर 1:00 बजे तक खुले रहेंगे ताकि आवश्यक प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्य पूरे किए जा सकें.
सोमवार से शुक्रवार तक विद्यालयों में नियमित रूप से सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक शिक्षण कार्य संचालित होगा. इससे पहले लागू समय-सारिणी में अब आंशिक संशोधन किया गया है. शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और विद्यालय प्रधानों को नई व्यवस्था का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. सरकार का मानना है कि नई समय-सारिणी से विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालयों में अनुशासन, शिक्षण गतिविधियों और मध्याह्न भोजन व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा. शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि नई व्यवस्था राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगी.
पॉइंट्स में समझें मुख्य बातें
6 अगस्त 2026 से लागू हुआ नया आदेश.
सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक स्कूल.
शनिवार को सभी सरकारी स्कूलों में हाफ डे.
शनिवार को स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक खुलेंगे.
कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाई दोपहर 12 बजे तक होगी.
मध्याह्न भोजन के बाद छात्रों की छुट्टी होगी.
सीएम सम्राट चौधरी के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना.
शनिवार को सभी सरकारी स्कूलों में हाफ डे.
शनिवार को स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक खुलेंगे.
कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाई दोपहर 12 बजे तक होगी.
मध्याह्न भोजन के बाद छात्रों की छुट्टी होगी.
सीएम सम्राट चौधरी के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना.






