ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

BPSC री एग्जाम पर पप्पू यादव का बिहार बंद

UB India News by UB India News
January 3, 2025
in बिहार
0
BPSC री एग्जाम पर पप्पू यादव का बिहार बंद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द करने और पटना में प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, औरंगाबाद, कटिहार, पटना समेत बिहार के अलग-अलग जिलों में चक्का जाम किया। यह प्रदर्शन अररिया के रानीगंज, फारबिसगंज और नरपतगंज में युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने किया। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा रद्द करने, पेपर लीक की उच्च स्तरीय जांच और पटना में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में आवाज़ उठाई।

पटना में भी छात्रों ने किया चक्का जाम

पटना में पप्पू यादव समर्थक रोड पर उतरे और रेल का भी चक्का जाम किया। सचिवालय हॉल्ट पर ट्रेनें रोक दी। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को दोबारा कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को पप्पू यादव के समर्थकों ने रेल का चक्का जाम किया। सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

RELATED POSTS

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

अररिया में BPSC अभ्यर्थियों के सपोर्ट में प्रदर्शन

अररिया में युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव के समर्थन में सड़कों पर उतरकर चक्का जाम किया। फारबिसगंज में NH 27 पर पटना बस स्टैंड के पास प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी 70वीं BPSC परीक्षा को दोबारा कराने और प्रश्नपत्र लीक मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे थे। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और BPSC अध्यक्ष के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे थे। उनकी मांग थी कि सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़े और उनकी बात सुने।

इस चक्का जाम के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने और जाम खुलवाने की कोशिश करते रहे। पटना बस स्टैंड, सुभाष चौक और अन्य जगहों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। युवा शक्ति के अररिया जिलाध्यक्ष नन्हे सम्राट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन किया।

कटिहार में भी पप्पू यादव की अपील पर चक्का जाम

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के समर्थन में युवा शक्ति बिहार के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कटिहार के कोढ़ा में NH 31 और 81 पर चक्का जाम कर दिया। 70वीं BPSC परीक्षा की दोबारा परीक्षा की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। इससे यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया और घंटों जाम लगा रहा। कई बसें और ट्रक फंस गए। पुलिस ने एक घंटे बाद जाम खुलवाया।

सांसद के प्रतिनिधि वकील दास ने छात्रों के लिए न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को 70वीं BPSC की फिर से परीक्षा लेनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोबारा परीक्षा नहीं हुई तो 2025 में और बड़ा आंदोलन होगा। सरकार से छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है। यदि 70वीं बीपीएससी का री-एग्जाम नहीं लिया गया, तो 2025 में इससे भी बड़ा आंदोलन देखने को मिलेगा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को छात्रों के भविष्य का ध्यान रखना चाहिए। री-एग्जाम जल्द से जल्द होनी चाहिए। कोढ़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस चक्का जाम का असर आसपास के इलाकों में भी देखा गया। लोगों को काफी परेशानी हुई।

इस प्रदर्शन में वकील दास, नैयर खान, अरुण सिंह, तफसील, संजय सवल, ऐनुल, साबिर, अफसार, बिकरम सरकार, नीलम देवी, सोनी कुमारी, अनूप आनंद, प्रमोद पटेल और कई अन्य युवा शक्ति कार्यकर्ता शामिल थे। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार से BPSC परीक्षा में गड़बड़ी की जांच और पुनः परीक्षा कराने की मांग की।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है, इसलिए सरकार को इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

औरंगाबाद में भी युवाओं ने किया चक्का जाम

उधर, शुक्रवार को औरंगाबाद में 70वीं BPSC की पुनर्परीक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ। पप्पू यादव के समर्थकों ने NH-19 को कामा बिगहा के पास जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। इससे NH पर लंबा जाम लग गया। पप्पू यादव ने राज्यभर में NH, SH और रेल चक्का जाम का आह्वान किया था। यह प्रदर्शन छात्र-युवा शक्ति के बैनर तले हुआ।

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग 70वीं BPSC परीक्षा को दोबारा कराने की है। सांसद पप्पू यादव ने 70वीं BPSC परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी के बाद यह आंदोलन शुरू किया है। औरंगाबाद में प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर अपनी मांगों का समर्थन किया। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने “70वीं बीपीएससी की पुर्न परीक्षा की मांग की।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से बिहारी बाबू और...

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव दोनों नेता एक दूसरे पर...

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की सियासी राजनीति में संजय झा अभी काफी चर्चा में हैं। फरक्का जलसंधि का विरोध कर जनता दल यू...

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

by UB India News
August 8, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता की जमानत जब्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब बिहार की...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने दीपक प्रकाश के एमएलसी नामांकन की बिहार सरकार से मांगी अधिसूचना …………………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश विधान परिषद के सदस्य बन गए हैं। मंत्री दीपक प्रकाश के एमएलसी बनने...

Next Post
पटना पुलिस की ‘फांस’ में क्यों फंस गए पप्पू प्रशांत………..

परीक्षा रद्द करने की मांग के बीच पटना के 22 केंद्रों पर बीपीएससी री-एग्जाम आज

भारत के लिए ‘गले की फांस’ बन जाएंगी शेख हसीना?

भारत के लिए 'गले की फांस' बन जाएंगी शेख हसीना?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend