ADVERTISEMENT
Sunday, August 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

UB India News by UB India News
August 8, 2026
in पटना, बिहार, ब्लॉग
0
फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की सियासी राजनीति में संजय झा अभी काफी चर्चा में हैं। फरक्का जलसंधि का विरोध कर जनता दल यू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने दूर की कौड़ी खेल दी है। दरअसल, उत्तर बिहार में बाढ़ की वजह बनता यह फरक्का बांध शायद ही कोई वर्ष तबाही का मंजर नहीं लाता है। उत्तर बिहार में तो एक कहावत है कि यहां के किसान अपनी फसल काटे न काटे पर नेता, अफसर और ठेकेदार की तिकड़ी अपनी फसल काटते ही हैं। यह सच है कि बतौर जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने फरक्का जल संधि का विरोध कर उन तमाम आंदोलनकारियों का मन तो मोह लिया है।

संजय झा की सियासी चाल क्या है?

इसके अलावा संजय झा ने उत्तर बिहार और मिथिलांचल के तमाम विधानसभा ,लोकसभा क्षेत्रों पर निशाना साध लिया। भारत और बांग्लादेश के साथ 1996 में फरक्का जलसंधि हुआ था। 12 दिसंबर, 1996 को हुई 30 साल पुरानी जलसंधि 12 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रही है। जेडीयू नहीं चाहता है कि यह संधि नहीं हो। ऐसा इसलिए कि इस संधि के बाद फिर वही बाढ़ की तबाही का किस्सा शुरू होगा। और हद तो यह है कि इस समझौते की वजह से शुष्क मौसम के दौरान बिहार को गंगा में पर्याप्त पानी भी नहीं मिल पाएगा। सारा पानी बांग्लादेश की तरफ डायवर्ट हो जाएगा।

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

संजय झा का निशाना क्या है?

संजय झा को बता है कि इसका असर पेयजल, कृषि और सिंचाई पर पड़ता है। इन सब मुश्किलों के कारण उत्तर बिहार खास कर मिथिलांचल के किसानों का जोर इस बात पर है कि गंगा बेसिन पर निर्भर सभी राज्यों की जल आवश्यकताओं का वैज्ञानिक और सटीक आकलन कर नई व्यवस्था बनाई जाए। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का निशाना 2029 लोकसभा और 2030 का विधानसभा चुनाव है। स्थिति यह है कि उत्तर बिहार और मिथिलांचल के 140 विधानसभा सीटों में से अधिकांश सीटें एनडीए के पास है। केवल मिथिलांचल की ही बात करें तो कुल 37 में से 32 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार जीत हासिल किए हुए हैं।

लोकसभा की क्या है स्थिति?

लोकसभा चुनाव 2024 की बात करें तो मधुबनी,दरभंगा,सुपौल,सहरसा, झंझारपुर, लोकसभा क्षेत्र पर एन डी ए का कब्जा है। अगर आगामी चुनाव में जदयू को अपनी राजनीतिक स्थिति सुदृढ़ करनी है तो उतर बिहार में बाढ़ पीड़ितों की सुध लेनी है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा की जिम्मेदारी इसलिए भी है कि वे राज्य के तीन तीन बार जल संसाधन मंत्री रहे हैं। जून 2019 में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान उन्हें पहली बार बिहार का जल संसाधन मंत्री बनाया गया था।दूसरा कार्यकाल उनका फरवरी 2021 से जनवरी 2024 तक रहा।

रह चुके हैं जल संसाधन मंत्री

फरवरी 2021 में नीतीश सरकार के पुनर्गठन के बाद उन्होंने दूसरी बार जल संसाधन विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में पदभार संभाला। 2022 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 9 अगस्त 2022 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत एनडीए (NDA) से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के साथ मिलकर ‘महागठबंधन’ की सरकार बनाई थी। तब वे तीसरी बार जल संसाधन मंत्री बने और जनवरी 2024 तक इस पद पर रहे।

बाढ़ की समस्या और सियासी प्लान!

जल संसाधन मंत्री रहते संजय झा ने बाढ़ से निजात दिलाने का वादा भी करते रहे हैं। इनमें फरक्का जलसंधि भी शामिल था जिसके कारण उत्तर बिहार में बाढ़ आता रहा है। इसके साथ साथ संजय झा ने बिहार को बाढ़ की समस्या से स्थायी निजात दिलाने और बेहतर जल प्रबंधन के लिए नदियों का अंतःसंयोजन योजना की भी बात कही थी। इसके तहत कोसी, बागमती और कमला जैसी नदियों के बेसिन को आपस में जोड़ने के प्रस्ताव भी रखे गए। अब जब फरक्का जलसंधि की तारीख खत्म होने को है तो संजय झा ने साफ साफ फरक्का संधि को ना कह दिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से बिहारी बाबू और...

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव दोनों नेता एक दूसरे पर...

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

by UB India News
August 8, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता की जमानत जब्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब बिहार की...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने दीपक प्रकाश के एमएलसी नामांकन की बिहार सरकार से मांगी अधिसूचना …………………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश विधान परिषद के सदस्य बन गए हैं। मंत्री दीपक प्रकाश के एमएलसी बनने...

Next Post
विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है...................

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend