ADVERTISEMENT
Sunday, August 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सुप्रीम कोर्ट ने दीपक प्रकाश के एमएलसी नामांकन की बिहार सरकार से मांगी अधिसूचना …………………

UB India News by UB India News
August 8, 2026
in पटना, बिहार
0
दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश विधान परिषद के सदस्य बन गए हैं। मंत्री दीपक प्रकाश के एमएलसी बनने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब सुप्रीम कोर्ट ने एमएलसी के तौर पर मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति करने को लेकर बिहार सरकार से नियुक्ति और नामांकन का रिकॉर्ड मांगा है। दीपक प्रकाश को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान शुक्रवार को बिहार सरकार ने अदालत को बताया कि दीपक प्रकाश को अब बिहार विधान परिषद का सदस्य नामित किया जा चुका है। उन्होंने एमएलसी के रूप में शपथ भी ले ली है। इससे मंत्री दीपक प्रकाश की अयोग्यता का मुद्दा अब बचता नहीं है।

बिहार सरकार के जवाब पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने मंत्री दीपक प्रकाश की एमएलसी पद पर नियुक्ति और नामांकन का सरकार से रिकॉर्ड मांगा है।

RELATED POSTS

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

अब दीपक प्रकाश की अयोग्यता का मुद्दा नहीं बचता: तुषार मेहता

बिहार सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि दीपक प्रकाश के खिलाफ कथित अयोग्यता का मुद्दा अब नहीं बचता, क्योंकि उन्हें विधान परिषद का सदस्य नामित किया जा चुका है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से विधान परिषद में उनकी नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना पेश करने को कहा। इसके बाद अदालत ने सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार सिंह की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी।

याचिकाकर्ता ने दीपक प्रकाश के MLC चयन पर उठाए सवाल

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने बताया कि दीपक प्रकाश का एमएलसी के तौर पर गलत तरीके से मनोयन हुआ है। इस वजह से मामले को बंद न किया जाए। याचिकाकर्ता का तर्क था कि कथित संवैधानिक उल्लंघन पहले ही हो चुका है। दीपक प्रकाश को विधान परिषद का सदस्य बनाने के लिए अपनाई गई प्रक्रिया गलत है। दीपक प्रकाश साहित्य, विज्ञान, कला, सहकारिता आंदोलन या समाज सेवा से जुड़े नहीं है। ऐसे में राज्यपाल ने उनका गलत मनोयन किया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से बिहारी बाबू और...

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव दोनों नेता एक दूसरे पर...

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की सियासी राजनीति में संजय झा अभी काफी चर्चा में हैं। फरक्का जलसंधि का विरोध कर जनता दल यू...

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

by UB India News
August 8, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता की जमानत जब्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब बिहार की...

अब तो क्षेत्रीय दलों के टूटने की हवा ही चल पड़ी है………..

आरजेडी में अंदरूनी बगावत , विद्रोह की राह पर दिग्गज !

by UB India News
August 8, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल के भीतर विद्रोह की चिंगारी भड़क गई है। राजद के युवराज तेजस्वी यादव अपनी खुद की गलती...

Next Post
जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है.............................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend