ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

UB India News by UB India News
August 5, 2026
in पटना, राजद
0
होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के विधायक भाई वीरेंद्र और मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव के बीच जुबानी जंग खुलकर सामने आ गई है. दोनों नेताओं के बयान अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं.

‘चमचों को तेजस्वी यादव के आसपास से हटाना होगा’

दरअसल, भाई वीरेंद्र ने एक दिन पहले कहा था कि तेजस्वी यादव के आसपास मौजूद ‘चमचों’ को हटाने की जरूरत है. उनका मानना था कि ऐसे लोग पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

RELATED POSTS

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि पहले भाई वीरेंद्र यह बताएं कि उन्होंने पार्टी के लिए क्या किया है.

शक्ति यादव का नाम सुनते ही भड़के भाई वीरेंद्र

शक्ति यादव की टिप्पणी पर भाई वीरेंद्र नाराज हो गए. उन्होंने कहा, ‘खामोश… जो बोल रहा है, वह खामोश रहे.’

उन्होंने कहा कि जब शक्ति यादव राजनीति में नहीं थे, तब से वह सक्रिय राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि लंबे राजनीतिक सफर में उन्होंने कभी पार्टी नहीं छोड़ी.

‘2010 से आज तक मैं नहीं बदला’

भाई वीरेंद्र ने कहा कि वर्ष 2010 में जब RJD के 22 विधायक थे, तब भी वह पार्टी के साथ थे. आज भी वह लालू यादव और तेजस्वी यादव के साथ मजबूती से खड़े हैं. उन्होंने कहा कि कई नेता समय के साथ बदल गए, लेकिन उन्होंने कभी अपना राजनीतिक रास्ता नहीं बदला.

‘मैं तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए राजनीति करता हूं’

भाई वीरेंद्र ने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग तेजस्वी यादव का नाम लेकर निजी लाभ उठाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग पार्टी को कमजोर कर रहे हैं.

लगाए गंभीर आरोप, सार्वजनिक करने की दी चेतावनी

भाई वीरेंद्र ने शक्ति यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसी जानकारियां हैं जिन्हें सार्वजनिक किया गया तो शक्ति यादव “मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे.”

उन्होंने यह भी कहा कि वह सही समय आने पर पूरा सच सामने लाएंगे. हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने कोई सबूत पेश नहीं किया.

‘मैं लालू-तेजस्वी का आदमी हूं’

भाई वीरेंद्र ने कहा कि उनकी राजनीति लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में होती है. उन्होंने कहा कि वह किसी दूसरे गुट या व्यक्ति के साथ नहीं हैं. उन्होंने दोहराया कि पार्टी और नेतृत्व के प्रति उनकी निष्ठा पर सवाल नहीं उठाया जा सकता.

राजद में अंदरूनी घमासान पर जदयू का बयान

राजद में अंदरूनी घमासान पर जदयू के श्याम रजक ने कहा है कि अभी इंतजार कीजिए अभी तो शुरुआत हुई है राष्ट्रीय जनता दल में घमासान को आगे-आगे देखिए होता क्या है. उन्होंने आगे कहा कि इनलोगों की लड़ाई के आगे औरंगजेब और अकबर की लड़ाई भी फेल हो जाएगी. यह तो अभी शुरुआत हुई है.

आखिर क्यों शुरू हुई यह बयानबाजी?

बांकीपुर उपचुनाव में RJD को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली. इस सीट पर जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को 19 हजार से अधिक वोटों से हराकर जीत दर्ज की. RJD लड़ाई में भी नहीं रही. पार्टी के प्रत्याशी रेखा गुप्ता को कुल 14273 वोट ही मिले.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend