ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूर्णिया में दिल दहलाने वाली घटना , पिकअप ने 11 लोगों को कुचला 6 की हुई मौत

UB India News by UB India News
December 24, 2024
in खास खबर, दुर्घटना, पूर्णिया
0
पूर्णिया में दिल दहलाने वाली घटना ,  पिकअप ने 11 लोगों को कुचला 6 की हुई मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देर रात नशे में धुत एक युवक ने पिकअप वाहन से 11 लोगों को कुचल दिया जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना धमदाहा थाना के ढोकवा गांव की है. मृतकों में ज्योतिष ठाकुर, अखिलेश कुमार, मनीषा कुमारी, शालू कुमारी, पिंकी देवी और एक-तीन साल के बच्चे की मौत हो गई है. यह भी जानकारी आ रही है कि आरोपी ने जान बूझकर इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है. हालांकि पुलिस ने अभी पांच मौत की पुष्टि की है.

घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि सोनू कुमार स्मेंक के नशे में धुत था और शाम में उसका गांव में ही विवाद हुआ था. इसके बाद पंचायत के लिए वार्ड सदस्य के पास भी गया था. वार्ड सदस्य ने समझा बुझाकर उसे लौटा दिया था. रात में करीब 11:00 बजे नशे में धुत सोनू ने अपना पिकअप वाहन निकाला और रोड पर खड़े 11 लोगों को कुचल दिया.

RELATED POSTS

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

इस घटना में दो महिला एक बच्चा भी शामिल है. सूचना मिलते ही धमदाहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों और मृतको को जीएमसीएच भेजा. फिलहाल सोनू फरार बताया जाता है. वहीं, थाना प्रभारी ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है. घटना के बाद से परिजनों में चीत्कार मची है.

घायलों ने कहा कि ‘एक बाइक वाले से साइड देने को लेकर हुए विवाद के बाद पिकअप का ड्राइवर वापस आया और लोगों को रौंद डाला। वो नशे में धुत था।’

घटना धमदाहा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत धोकवा की है। वारदात के वक्त पिकअप को तेज रफ्तार में देख मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति हो गई थी। कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने तो भागकर अपनी जान बचाई।

हादसे की जानकारी मिलते ही धमदाहा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मासूम समेत तीनों लोगों की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, वारदात के बाद से चालक घर छोड़कर फरार है।

झगड़े के 10 मिनट बाद वापस आकर लोगों के कुचल दिया- चश्मदीद

घटना के चश्मदीद और घायल ट्विंकल कुमार ने बताया कि ‘पिकअप ड्राइवर सोनू की साइड को लेकर गांव के ही एक युवक से कहासुनी और गाली गलौज हुई थी। वो बाइक से था। शोर शराबे की आवाज सुनकर वार्ड पार्षद समेत स्थानीय अपने घरों बाहर निकले, जिसके आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।’

‘यहां पहुंचे लोगों ने पिकअप चालक सोनू कुमार को समझाकर किसी तरह घर भेज दिया। कुछ देर बाद ही पिकअप चालक सोनू गाड़ी लेकर आया और तेज रफ्तार में सड़क के पास खड़े लोगों को रौंद दिया। हादसे को अंजाम देकर पिकअप चालक सोनू गांव के ही कालीबाग से धमदाहा की ओर फरार हो गया।’

घायल ने बताया कि ‘आरोपी ड़्राइवर सोनू शराब के नशे में था।’ पुलिस फिलहाल आरोपी पिकअप चालक की खोजबीन कर रही है।

मृतक अखिलेश कुमार मुनि के चाचा बिट्टू कुमार मुनि ने बताया कि अखिलेश 5 भाई था। पिता दिव्यांग हैं और मां बीमार। जिस वजह से पांचों बेटे मिलकर घर चलाते थे। अखिलेश पांचों भाई चौथे नंबर पर था। उसकी मौत से घर का एक सहारा छीन गया। बेटे की मौत के बाद से दिव्यांग पिता और बीमार मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

मृतकों और घायलों में ये शामिल

मृतकों की पहचान धमदाहा थाना क्षेत्र के डोकवा गांव निवासी मुकेश मुनि के 7 साल के बेटे अमरदीप कुमार, भगवान ठाकुर के बेटे 55 साल के ज्योतिष ठाकुर और एक अन्य के रूप में की गई है। वहीं, घायलों में मनीषा कुमारी ,ट्विंकल कुमार, पूनम देवी, राजेश मुनि, अभिनंदन कुमार सहित अन्य शामिल हैं।

सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं।

मृतकों में एक 7 साल का मासूम अमरदीप कुमार भी है।
मृतकों में एक 7 साल का मासूम अमरदीप कुमार भी है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

by UB India News
July 17, 2026
0

20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 यानी...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

Next Post
यूपी के पीलीभीत में 3 खालिस्तानी आतंकियों का एनकाउंटर , एके-47 बरामद

यूपी के पीलीभीत में 3 खालिस्तानी आतंकियों का एनकाउंटर , एके-47 बरामद

शेयर बाजार अब तक की सर्वकालिक ऊंचाई पर खुला ,  सेंसेक्स ने 79,671 और निफ्टी ने 24,174 का हाई बनाया

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 600 अंक उछलकर 78600 के पार, निफ्टी भी चढ़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend