ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीएम नीतीश कुमार की तबीयत खराब, आज के सभी कार्यक्रम रद्द

UB India News by UB India News
December 21, 2024
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री, स्वास्थ
0
यह क्षण मेरे लिए पीड़ादायक ……..जदयू नेत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब हो गयी है. जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार की सेहत नासाज है, इसकी वजह से उनके आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि ठंड और बदलते मौसम के कारण मुख्यमंत्री को वायरल बुखार हुआ है, इसकी वजह से आज डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.

सीएम आवास के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार को बदलते मौसम और ठंड के कारण वायरल फीवर हो गया है. इस वजह से उनकी सेहत थोड़ी नासाज है. ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. इसलिए सीएम नीतीश कुमार के आज के सभी कार्यक्रम रद्द किए गए हैं. दरअसल सीएम नीतीश कुमार को आज पटना से लेकर राजगीर तक में कई कार्यक्रमों में शामिल होना था. लेकिन, तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से आज सीएम इन कार्यक्रमों में नहीं शामिल होंगे.

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

अडानी ग्रुप के MD से होनी थी मुलाकात

बता दें, मुख्यमंत्री को आज ज्ञान भवन में बिजनेस कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होना था. आज शाम सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात अडानी ग्रुप के प्रबंध निदेशक प्रणव अडानी से भी होनी थी. वहीं बिजनेस कनेक्ट कार्यक्रम में नीतीश कुमार की मौजूदगी में कई कंपनियों के साथ MOU भी साइन होना था. लेकिन, तबीयत खराब होने की वजह से अब सीएम नीतीश कुमार ज्ञान भवन नहीं जाएंगे. वहीं  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजगीर में भी कई कार्यक्रमों में शामिल होना था. ऐसे में तबीयत खराब होने के कारण मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.

15 जून को हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था

इससे पहले 15 जून की सुबह भी अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। बताया जा रहा था कि सुबह उठने पर उन्हें हाथों में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। दर्द बढ़ने पर उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल भर्ती कराया गया था।

3 दिन बाद यात्रा पर जाने का है प्रोग्राम

सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर निकलेंगे। पहले फेज की यात्रा 23 दिसंबर से शुरू होगी। जो 28 दिसंबर तक चलेगी। मुख्यमंत्री बेतिया से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। पहले चरण की यात्रा में सीएम 5 जिलों में जाएंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी के कारण यात्रा स्थगित रहेगी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
अंबेडकर विवाद- INDIA ब्लॉक का आज फिर प्रदर्शन , लोकसभा अनिश्चतकालीन के लिए स्थगित

अंबेडकर विवाद- INDIA ब्लॉक का आज फिर प्रदर्शन , लोकसभा अनिश्चतकालीन के लिए स्थगित

अदाणी, अम्बेडकर , अविश्वास प्रस्ताव और राहुल पर FIR के बिच कैसा रहा संसद का शीतकालीन सत्र ………

अदाणी, अम्बेडकर , अविश्वास प्रस्ताव और राहुल पर FIR के बिच कैसा रहा संसद का शीतकालीन सत्र .........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend