ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अदाणी, अम्बेडकर , अविश्वास प्रस्ताव और राहुल पर FIR के बिच कैसा रहा संसद का शीतकालीन सत्र ………

UB India News by UB India News
December 21, 2024
in सांसद
0
अदाणी, अम्बेडकर , अविश्वास प्रस्ताव और राहुल पर FIR के बिच कैसा रहा संसद का शीतकालीन सत्र ………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

25 नवंबर से शुरू हुआ संसद का शीतकालीन सत्र आज खत्म हो रहा है। करीब एक महीने तक चले संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष ने कई बार हंगामा किया। अदाणी मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सत्ता पक्ष को घेरा। इसके बाद उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। संविधान पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप भी लगाए। हंगामेदार इस शीतकालीन सत्र के समापन से ठीक एक दिन पहले संसद के मुख्य द्वार पर एनडीए और कांग्रेस सांसद आमने-सामने आ गए। इस दौरान धक्का-मुक्की में भाजपा के दो सांसद घायल हो गए। इसे लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कुछ अहम विधेयक भी पारित हुए। तस्वीरों में देखिए  अब तक कैसा रहा संसद का शीतकालीन सत्र।

अदाणी मुद्दे पर हंगामा
शीतकालीन सत्र में राज्यसभा और लोकसभा में कांग्रेस ने अदाणी मुद्दे को लेकर भाजपा को घेरा। विपक्षी नेताओं ने कहा कि सरकार अदाणी मुद्दे पर सार्वजनिक बहस नहीं चाहती है। विपक्षी दलों के नेताओं ने रिश्वतखोरी के आरोप में अदाणी समूह के संस्थापक अध्यक्ष गौतम अदाणी और अन्य पर अमेरिकी अदालत में अभियोग चलाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन नोटिस दिया। संसद के दोनों सदनों में अध्यक्ष ने बहस की अनुमति देने से इनकार कर दिया और कार्यवाही स्थगित कर दी। कांग्रेस की तरफ से अदाणी मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की भी मांग की गई।

RELATED POSTS

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

संभल हिंसा पर हंगामा
संसद सत्र में संभल हिंसा पर भी हंगामा हुआ। कांग्रेस ने हिंसा प्रभावित संभल का दौरा करने जा रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को रोके जाने के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया। इसे लेकर लोकसभा स्थगित भी की गई।

वक्फ जेपीसी का बढ़ाया गया कार्यकाल
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बनी संयुक्त संसदीय समिति का कार्यकाल बढ़ाया गया। संसद सत्र में इसे मंजूरी दी गई। अब जेपीसी का कार्यकाल बजट सत्र के आखिरी दिन तक रहेगा। जेपीसी को वक्फ विधेयक पर अपनी रिपोर्ट संसद की शीतकालीन सत्र में पेश करनी थी, लेकिन विपक्षी सांसदों की मांग पर इसका कार्यकाल बजट सत्र के आखिरी दिन तक बढ़ा दिया गया।

प्रियंका गांधी का शपथ ग्रहण
संसद के शीतकालीन सत्र में प्रियंका गांधी ने वायनाड से चुनाव जीतने के बाद शपथ ली। उन्होंने अपने पहले भाषण में सरकार पर हमला बोला। इस दौरान उनके कपड़े और बैग का अलग अंदाज भी खासा चर्चा में रहा। एक दिन वह काले रंग का जैकेट पहने संसद आईं। जिस पर ‘मोदी-अदाणी एक हैं’ और ‘अदाणी सेफ हैं’ के नारे लिखे हुए थे। दूसरे दिन वे हाथों में संविधान लिए हुए नजर आईं। साथ ही मुंह पर उन्होंने काले रंग का मास्क पहना हुआ था, जिसपर ‘मोदी-अदाणी भाई-भाई’ लिखा हुआ था। इसके बाद प्रियंका फलस्तीन लिखा बैग लेकर संसद आईं। इसके बाद प्रियंका ‘बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ खड़े हों’ लिखा हुआ बैग दिखाते हुए नजर आईं।  लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान प्रियंका नीले रंग की साड़ी में दिखीं।

राज्यसभा में मिली नोटों की गड्डियां
इस सत्र में राज्यसभा में नोटों की गड्डियां भी मिलीं। कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित सीट से नोटों की गड्डी मिलने के बाद जमकर बवाल हुआ। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और पीयूष गोयल ने इस मामले की जांच की बात भी कही है। जबकि विपक्ष इस मामले में सत्ता पर अहम मुद्दों से भटकाने और संसद की कार्यवाही न चलने देने का आरोप लगाया है।

जॉर्ज सोरोस मुद्दे पर हंगामा
भाजपा सांसदों ने जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर हंगामा किया। सांसदों ने कहा कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का जॉर्ज सोरोस से संबंध है। सदन में इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। बांग्लादेश में जो कुछ हुआ, उसमें भी सोरोस की भूमिका है।
उपराष्ट्रपति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
कांग्रेस ने राज्यसभा सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया। 60 सदस्यों ने अपने दस्तखत के साथ सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस राज्यसभा महासचिव को सौंपा था। इस पर भी खूब आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। हालांकि बाद में इसे खारिज कर दिया गया।

संविधान दिवस पर चर्चा
लोकसभा में संविधान दिवस पर चर्चा की गई। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने सरकार पर हमला बोला। इसके जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला बोला।

आंबेडकर मुद्दे पर बवाल
संसद में आंबेडकर मुद्दे पर बवाल मचा। संविधान पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में अमित शाह ने कहा कि ‘अभी एक फैशन हो गया है। आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। आंबेडकर का नाम सौ बार लें, लेकिन आंबेडकर के बारे में कांग्रेस पार्टी का भाव क्या है, ये मैं बताता हूं।’ इसे कांग्रेस ने आंबेडकर का अपमान बताया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर अमित शाह का इस्तीफा मांग लिया। हालांकि अमित शाह के बचाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया।

संसद में धक्का-मुक्की, राहुल गांधी पर मुकदमा
बाबासाहेब आंबेडकर से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष और सत्तापक्ष के सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके बीच धक्का-मुक्की भी हुई। आरोप है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने धक्कामुक्की की, जिस वजह से उसके बुजुर्ग सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हुए। संसद भवन परिसर में धक्कामुक्की मामले में राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

by UB India News
August 1, 2026
0

संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन के तौर-तरीकों को लेकर लोकसभा सचिवालय ने सख्त रुख अपना लिया है. सूत्रों के मुताबिक, राम...

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

by UB India News
July 31, 2026
0

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण काम होने हैं. लोकसभा में जहां सुप्रीम कोर्ट...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। लोकसभा में बुधवार को बिल पर बोलते हुए...

Next Post
राजद में अगले प्रदेश अध्यक्ष की खोज शुरू !

राजद में अगले प्रदेश अध्यक्ष की खोज शुरू !

15 अगस्त के बाद बिहार यात्रा पर निकलेंगे तेजस्वी, विधानसभा चुनाव से पहले बनाई रणनीति

तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार से सुबह-सुबह पूछ दिए 13 सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend