ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अंबेडकर विवाद- INDIA ब्लॉक का आज फिर प्रदर्शन , लोकसभा अनिश्चतकालीन के लिए स्थगित

UB India News by UB India News
December 20, 2024
in TAZA KHABR, सांसद
0
अंबेडकर विवाद- INDIA ब्लॉक का आज फिर प्रदर्शन , लोकसभा अनिश्चतकालीन के लिए स्थगित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद के शीतकालीन सत्र का आज अंतिम दिन है। आज भी सदन हंगामे की भेंट चढ़ गया है। लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकालीन समय तक स्थगित कर दी गई है। संसद परिसर में गुरुवार को हुई धक्का-मुक्की के बाद बीजेपी और विपक्ष के नेता आज विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भीमराव अंबेडकर साहब पर अमित शाह के बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विशेषाधिकार का नोटिस भी दिया है।

उधर अंबेडकर विवाद पर विपक्ष ने आज फिर संसद के बाहर प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने विजय चौक से संसद भवन तक मार्च निकाला। प्रियंका गांधी इसमें शामिल हुईं। राहुल आज नहीं दिखे।

RELATED POSTS

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

राहुल गांधी के खिलाफ 19 दिसंबर को FIR हुई थी। दरअसल मकर गेट पर पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हो गई थी। ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी और फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत चोटिल हो गए। दोनों नेताओं के सिर में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया।

दोनों सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया था। बीजेपी ने राहुल के खिलाफ हत्या की कोशिश, धमकाने, धक्का देने के आरोप समेत BNS की 7 धाराओं में पुलिस को शिकायत दी थी। हालांकि, पुलिस ने धारा- 109 (हत्या की कोशिश) हटाकर सिर्फ 6 धाराओं में FIR में दर्ज की है।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “यह सरकार डरी हुई है। यह सरकार अडाणी मामले पर चर्चा करने से डरती है। उन्हें पता है कि अंबेडकर जी के लिए उनकी सच्ची भावनाएं सामने आ चुकी हैं। इसलिए, अब वे विपक्ष से डरे हुए हैं क्योंकि हम इस मुद्दे को उठा रहे हैं। इस मामले से राष्ट्रहित जुड़ा हुआ है। हमारा संविधान अंबेडकर जी, इस देश के लोगों और हमारे स्वतंत्रता संग्राम ने दिया है। उनका ऐसा अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।”

राहुल के खिलाफ FIR होने पर प्रियंका ने कहा- बीजेपी नेता इतने हताश हैं कि वे झूठी FIR दर्ज करा रहे हैं। राहुल जी कभी किसी को धक्का नहीं दे सकते। मैं उनकी बहन हूं, मैं उन्हें जानती हूं। वे ऐसा कभी नहीं कर सकते। ये सब ध्यान भटकाने वाली बातें हैं।

लोकसभा स्पीकर बोले- गेट पर प्रदर्शन न करें, सदन अनिश्वितकाल के लिए स्थगित

लोकसभा में सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि संसद गेट पर प्रदर्शन करना सही नहीं है। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

घायल भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति पर RML के डॉ. अजय शुक्ला ने कहा- दोनों की हालत बेहतर है। उनका बीपी कंट्रोल में है। वे फिलहाल आईसीयू में हैं। टीम उनकी निगरानी कर रही है। सीटी स्कैन और MRI की दोनों रिपोर्ट नॉर्मल हैं।

निशिकांत दुबे की राहुल को निलंबित करने की मांग

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को संसद से निलंबित करने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने लोकसभा स्पीकर को चिठ्ठी लिखी है।

धक्का-मुक्की मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी जाएगी

सूत्रों के मुताबिक, संसद मामले की जांच और दोनों मामलों (बीजेपी की शिकायत और कांग्रेस की शिकायत) की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी जाएगी। बीजेपी की शिकायत में पहले ही लोकसभा के सांसद राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है।

कांग्रेस सांसद बोले- बीजेपी की फासीवादी विचारधारा सामने आई

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “बीजेपी की ये फासीवादी विचारधारा कल सामने आ गई। जिस तरह से उन्होंने बहुत बेशर्मी से अंबेडकर जी का अपमान किया है। विरोध के बाद ये लोग भड़क गए और संसद के गेट पर लाठी पर बैनर और पोस्टर लेकर खड़े हो गए। सैकड़ों लोग वहां खड़े थे। धक्का-मुक्की में हमारे बुजुर्ग मल्लिकार्जुन खड़गे भी गिर पड़े। मैंने अपने जीवन में ऐसा पहली बार देखा।

संसद में हुई धक्कामुक्की की घटना को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम शांति से प्रदर्शन करने आए थे, लेकिन भाजपा ने मसल पावर दिखाया। ये उनका अडाणी जैसे जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने का तरीका है।

वहीं, भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि अगर खड़गे-राहुल को माफी नहीं मांगनी थी तो प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों की। उनका अहंकार झलक रहा है। आज जो संसद में हुआ उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। कांग्रेस ने गुंडे-पहलवान संसद में भेजे हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

by UB India News
August 1, 2026
0

संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन के तौर-तरीकों को लेकर लोकसभा सचिवालय ने सख्त रुख अपना लिया है. सूत्रों के मुताबिक, राम...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

Next Post
अदाणी, अम्बेडकर , अविश्वास प्रस्ताव और राहुल पर FIR के बिच कैसा रहा संसद का शीतकालीन सत्र ………

अदाणी, अम्बेडकर , अविश्वास प्रस्ताव और राहुल पर FIR के बिच कैसा रहा संसद का शीतकालीन सत्र .........

राजद में अगले प्रदेश अध्यक्ष की खोज शुरू !

राजद में अगले प्रदेश अध्यक्ष की खोज शुरू !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend