ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण का मतदान जारी…

UB India News by UB India News
October 2, 2024
in खास खबर, जम्मू कश्मीर
0
जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण का मतदान जारी…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के आखिरी और तीसरे चरण की वोटिंग मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू हुई। 7 जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 28% वोटिंग हुई।

सबसे ज्यादा उधमपुर में 33.84% वोटिंग हुई। सबसे कम बारामूला में 23.20% मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक चलने वाली वोटिंग में 39.18 लाख वोटर्स शामिल होंगे।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

तीसरे फेज की 40 सीटों में से 24 जम्मू डिवीजन और 16 कश्मीर घाटी की हैं। आखिरी फेज में 415 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 387 पुरुष और 28 महिला उम्मीदवार हैं।

इस बीच, PDP के प्रवक्ता मोहित भान आरोप लगाया है कि कुपवाड़ा के हटमुल्ला पोलिंग स्टेशन पर धीमें वोटिंग कराई जा रही है। उन्होंने X पर कहा- धरती पर कोई नहीं, जो वोटर्स को वोटिंग टाइम खत्म करने तक मदद कर सके।

अवामी इत्तेहाद पार्टी के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद ने कहा कि 2014 के बाद से राज्य में लोगों की आवाज दबाई गई। अगर मैं सत्ता चाहता तो मोदी से हाथ मिलाता।

तीसरे फेज में 169 कैंडिडेट्स करोड़पति थर्ड फेज में 169 कैंडिडेट्स करोड़पति और 67 उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। जम्मू के नगरोटा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राणा की सबसे ज्यादा 126 करोड़ की संपत्ति है।

इस फेज में संसद हमले का मास्टरमाइंड अफजल गुरु के बड़े भाई एजाज अहमद गुरु भी चुनावी मैदान में हैं। एजाज गुरु सोपोर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी हैं।

नॉर्थ कश्मीर की लंगेट सीट से इंजीनियर राशिद के भाई खुर्शीद अहमद शेख चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग बारामूला से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

18 सितंबर को पहले फेज की 24 विधानसभा सीटों वोटिंग हुई। इस दौरान 61.38% वोटिंग हुई। वहीं 25 सितंबर को 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों 57.31% मतदान हुआ।

सुबह 11 बजे तक 28.12% मतदान

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में सुबह 11 बजे तक 28.12% मतदान हुआ।

बांदीपुर-28.04%
बारामुल्ला-23.20%
जम्मू-27.15%
कठुआ-31.78%
कुपवाड़ा-27.34%
सांबा-31.50%
उधमपुर-33.84%

‘धारा 370 हटने के बाद नया जम्मू-कश्मीर बना है’

जम्मू में वोट डालने के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने कहा, ‘धारा 370 हटने के बाद नया जम्मू-कश्मीर बना है। आतंकवाद, अलगाववाद, भ्रष्टाचार हमने समाप्त किया है। लोगों में एक विश्वास बना है और लोग भाजपा के पक्ष में वोट करेंगे।’

अपना वोट जरूर डालें: नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में वोटिंग के बीच ट्वीट किया, ‘जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में आज तीसरे और आखिरी दौर का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने के लिए आगे आएं और अपना वोट जरूर डालें। मुझे विश्वास है कि पहली बार वोट देने जा रहे युवा साथियों के अलावा नारीशक्ति की मतदान में बढ़-चढ़कर भागीदारी होगी।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
हरियाणा के जाटलैंड में राहुल गांधी की विजय संकल्प यात्रा…………

हरियाणा के जाटलैंड में राहुल गांधी की विजय संकल्प यात्रा............

हरियाणा का रण हुआ और भीषण, आज पलवल में रैली करेंगे PM नरेंद्र मोदी……

हरियाणा का रण हुआ और भीषण, आज पलवल में रैली करेंगे PM नरेंद्र मोदी......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend