ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

UB India News by UB India News
July 29, 2026
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने की वजह से अभी समझौता सिरे नहीं चढ़ पाया है. इसी बीच अब अमेरिकी सीनेट के एक नए कदम से इस डील पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है. अमेरिकी सीनेट ने रूस के एनर्जी सेक्‍टर पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को आगे बढ़ाया है. अगर यह विधेयक पास हो जाता है तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत और चीन जैसे देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल जाएगा. इस बिल की रूपरेखा दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने तैयार की थी.
बहुत से लोगों का मानना है कि ट्रंप भारत सहित कुछ देशों के साथ अपनी शर्तों पर ट्रेड डील करना चाहते हैं. इसीलिए वह टैरिफ के इस हथकंडे को दबाव बनाने के लिए इस्‍तेमाल कर रहे हैं. और यह पहली बार नहीं है. भारत अमेरिका के बीच ट्रेड डील वार्ता शुरू होने के बाद ट्रंप कई बार इस हथियार को आजमा चुके हैं. लेकिन, भारत ऐसी किसी भी डील पर साइन करने से साफ मना कर चुका है, जो उसके हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डाले. यही वजह है कि डोनाल्‍ड ट्रंप बौराये हुए हैं टैरिफ लगाने की धमकियां दे रहे हैं.
कब-कब मिली टैरिफ लगाने की धमकियां
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने आक्रामक टैरिफ कार्ड का इस्तेमाल कर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश पिछले साल से करते आ रहे हैं. फरवरी 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देश ट्रेड डील पर वार्ता आगे बढ़ाने को सहमत हुए थे. भारत जल्‍दबाजी में डील करने के मूड में नहीं है. इसी से ट्रंप चिढ़े हए हैं.
  • 2 अप्रैल 2025 को पहला झटका: पिछले साल दो अप्रैल को ट्रंप ने अपने तथाकथित “Liberation Day” टैरिफ की घोषणा की. उन्होंने भारत पर 27% रेसिप्रोकल (Reciprocal) टैरिफ लगाने का ऐलान किया. हालांकि, बातचीत की गुंजाइश बनाए रखने के लिए बाद में इस फैसले को 90 दिनों के लिए टाल दिया गया.
  • 30 जुलाई 2025: ट्रेड डील पर भारत के सख्‍त रुख के बाद ट्रंप ने फिर आक्रामक रुख अपनाया. उन्होंने ऐलान किया कि 1 अगस्त 2025 से भारत पर 25% टैरिफ लागू कर दिया जाएगा. इतना ही नहीं, उन्होंने रूस से तेल और रक्षा उपकरणों की खरीद जारी रखने पर भारत पर अतिरिक्‍त पेनल्टी लगाने की धमकी दी.
  • जुलाई 2026: एक तरफ जहां ट्रेड डील पर बातचीत की मेज सजी रही, वहीं दूसरी तरफ ट्रंप प्रशासन ने दबाव की रणनीति जारी रखते हुए भारत समेत कई देशों पर नए टैरिफ की घोषणा की. भारत पर 10 फीसदी टैरिफ लगाया गया.

अब 100 फीसदी टैरिफ का खतरा

रशियन एनर्जी पर नकेल कसने को लिंडसे ग्राहम द्वारा तैयार किए गए इस विधेयक को अमेरिकी सीनेट में जोरदार समर्थन मिला है. सीनेट में इस विधेयक के पक्ष में 86 सांसदों ने वोट दिया, जबकि सिर्फ 12 ने इसका विरोध किया. इस प्रस्तावित कानून का मुख्य उद्देश्य रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस की अर्थव्यवस्था और उसके ऊर्जा क्षेत्र की कमर तोड़ना है. इस विधेयक के पास होने पर ट्रंप को भारत, चीन और यूरोपीय संघ के उन देशों पर 100% तक टैरिफ थोप सके जो रूस से कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस खरीद रहे हैं.
जहां एक तरफ भारत एक संतुलित ट्रेड डील के जरिए द्विपक्षीय व्यापार को नई गति देने की कोशिश कर रहा है, वहीं ट्रंप द्वारा इस विधेयक को खुला समर्थन देना उनकी पुरानी ‘टैरिफ कूटनीति’ का हिस्सा माना जा रहा है. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या यह 100% टैरिफ वाकई रूस पर नकेल कसने के लिए है या सिर्फ भारत और चीन पर दबाव बनाकर ट्रेड डील करने की एक चाल है.
अमेरिकी भी चिंतित
इस विधेयक को अंतिम कानून बनने से पहले अभी कई चरणों से गुजरना होगा. सीनेट में अंतिम वोटिंग के बाद इसे सितंबर में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में पेश किया जाएगा. इस बिल का अमेरिका में भी विरोध हो रहा है. हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के डेमोक्रेटिक सदस्य ग्रेगरी मीक्स ने कहा कि यदि भारत और यूरोपीय सहयोगियों पर 100% टैरिफ लगाया गया, तो अमेरिका में आयातित सामान अत्यधिक महंगे हो जाएंगे और इसका सीधा वित्तीय बोझ अमेरिकी परिवारों व उपभोक्ताओं पर ही पड़ेगा.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend