ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हरियाणा का रण हुआ और भीषण, आज पलवल में रैली करेंगे PM नरेंद्र मोदी……

UB India News by UB India News
October 2, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
हरियाणा का रण हुआ और भीषण, आज पलवल में रैली करेंगे PM नरेंद्र मोदी……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पलवल में रैली है। यह उनकी अंतिम जनसभा होगी, जिसमें वह पूरी ताकत झोंकेंगे। उनकी जनसभा नेशनल हाईवे-19 पर गदपुरी टोल प्लाजा के पास होगी। यहां प्रदेश की 22 विधानसभाओं के भाजपा उम्मीदवार मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी अपनी अंतिम चुनावी जनसभा में 22 विधानसभाओं को साधने का प्रयास करेंगे। पलवल के भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली में पलवल की 3, फरीदाबाद की 6, नूंह की 3, गुरुग्राम की 4, रेवाड़ी की 3 और महेंद्रगढ़ की 3 सीटों के उम्मीदवार उनके साथ स्टेज पर होंगे।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

स्टेज पर प्रधानमंत्री मोदी के अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा और 6 जिलों के जिलाध्यक्ष व 6 जिला परिषद चेयरमैन स्टेज पर बैठेंगे।

पंडाल में 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था PM मोदी की अंतिम रैली के लिए भाजपा ने बड़े इंतजाम किए हैं। गदपुरी टोल पर पंडाल लगा है, जिसमें 30 हजार कुर्सियां लगवाई गई हैं। इस रैली में करीब 50 हजार लोगों के आने की संभावना है।

जनसभा के लिए पार्टी कार्यकर्ता और प्रशासन के अधिकारी इंतजाम करने में जुटे हुए हैं। सभा स्थल के चारों तरफ पुलिस तैनात कर दी गई है। टेंट, मंच, शामियाना, माइक और लाइटिंग का पूरा कार्य पुलिस की निगरानी में किया गया है।

पलवल जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार आ रहे हैं। इसके लए पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान भी सुरक्षा में लगाए गए हैं। जिले में मानव रहित हवाई वाहन उड़ान (ड्रोन आदि) को प्रतिबंधित किया गया है।

नेशनल हाईवे-19 पूरे दिन के लिए बंद जिलाधीश हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया है कि SP चंद्रमोहन स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। PM मोदी की रैली के चलते नेशनल हाईवे-19 पर 1 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक यातायात बंद रहेगा।

इसके लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया है। फरीदाबाद से पलवल की ओर जाने वाले मुंबई-बडोदरा एक्सप्रेस-वे पर कैली गांव से होते हुए KMP एक्सप्रेस-वे से पलवल पहुंचेंगे। जबकि, पलवल से फरीदाबाद जाने वाले अटोहां कट से KMP एक्सप्रेस-वे से होते हुए मुंबई-बडोदरा एक्सप्रेस-वे का उपयोग कर कैली से नेशनल हाईवे-19 पर पहुंचेंगे।

इससे पहले 3 रैलियां कर चुके PM मोदी हरियाणा चुनाव को लेकर मोदी की यह चौथी और अंतिम रैली है। इससे पहले वह 15 सितंबर को कुरुक्षेत्र और 25 सितंबर को सोनीपत के गोहाना में रैली कर चुके हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

Next Post
बिहार में बाढ़ का तांडव, हजारों लोग बेघर, क्यों हर साल आती है त्रासदी

बिहार में बाढ़ का तांडव, हजारों लोग बेघर, क्यों हर साल आती है त्रासदी

दूसरों को किंग मेकर बनाने वाले प्रशांत किशोर बन पाएंगे ‘किंग’?

दूसरों को किंग मेकर बनाने वाले प्रशांत किशोर बन पाएंगे 'किंग'?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend