ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

UB India News by UB India News
July 29, 2026
in खास खबर
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने सदन में पेश किया था. राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम संशोधन बिल 2026 के रूप में इसे पेश किया गया था. इस ऐतिहासिक फैसले का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को भी वही कानूनी सुरक्षा मुहैया कराना है जो मौजूदा समय में राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय गान यानी जन गण मन को मिली हुई है.

बिल पास होने के बाद क्या होगा?

राज्यसभा में बिल के पास कर दिया गया है. अब इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा जहां से पास होने के बाद ये कानून बन जाएगा. बता दें कि इस विधेयक के कानून बनने के बाद जानबूझकर ‘वंदे मातरम’ के गायन में बाधा डालना, उसे रोकना या कार्यक्रम में व्यवधान पैदा करना कानून के तहत अपराध माना जाएगा. यही नहीं  सरकार का कहना है कि यह कदम राष्ट्रीय सम्मान और देश की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए उठाया गया है.

RELATED POSTS

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

हालांकि, किसी भी मामले में कार्रवाई के लिए यह देखना जरूरी होगा कि बाधा जानबूझकर डाली गई थी या नहीं.  प्रस्तावित प्रावधान का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत के गायन के दौरान व्यवधान पैदा करने वाली गतिविधियों को रोकना और उसके सम्मान को सुनिश्चित करना बताया जा रहा है.

मौजूदा कानून में क्या है व्यवस्था?

वर्तमान में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम के तहत राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान के अपमान को दंडनीय अपराध माना गया है. इस कानून का उद्देश्य देश के राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा और सम्मान बनाए रखना है.

संशोधन के बाद राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को भी इसी कानूनी दायरे में शामिल किया जाएगा. इससे राष्ट्रीय गीत के सम्मान से जुड़े मामलों में स्पष्ट कानूनी प्रावधान तैयार हो सकता है.

तीन साल तक की सजा का प्रस्ताव

विधेयक में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के लिए अधिकतम तीन साल की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है. कानून का रूप लेने के बाद ये सजा मान्य होगी. हालांकि इसका रास्ता लगभग खुल चुका है. राज्यसभा में खुल चुका है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

by UB India News
July 29, 2026
0

पेपर लीक के खिलाफ पेश विधेयक पर लोकसभा में मंगलवार से चर्चा चल रही है. इस दौरान सत्ता पक्ष और...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend