ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सदस्यता अभियान हर व्यक्ति तक पहुंचने का माध्यमः सुनील बंसल

UB India News by UB India News
August 22, 2024
in पटना, भाजपा
0
सदस्यता अभियान हर व्यक्ति तक पहुंचने का माध्यमः सुनील बंसल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

क सितम्बर से शुरू होने वाले भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भाग ले रहे पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने संगठन के महत्व पर मार्गदर्शन किया और सदस्यता अभियान की जरूरत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सदस्यता अभियान हर व्यक्ति तक पहुंचने का माध्यम है। यह सदस्यता अभियान इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण है कि अगले साल विधानसभा चुनाव होना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे प्रत्येक बूथ पर जाकर सदस्य बनायें। एक बूथ पर कम से कम २०० सदस्य हम बना सकें तो बूथ भी सक्रिय होगा‚ हर घर में हमारा संपर्क भी होगा और हर मतदाता हमारा सदस्य भी होगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि अगर पदाधिकारी या कार्यसमिति का सदस्य बनना है तो एक सक्रिय सदस्य को कम से कम १०० प्राथमिक सदस्य बनाना है। इससे अधिक हो तो बेहतर है। भाजपा परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए राष्ट्र सर्वोपरी है। यह आदर्श हम सभी के जीवन का आधार है। भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत बिहार में एक करोड लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। लोकसभा चुनाव में जिन बूथों पर पार्टी कमजोर नजर आई उन बूथों पर अन्य बूथों की अपेक्षा ज्यादा ध्यान देना है। यहां संख्या अधिक होनी ही चाहिए। ज्यादा सदस्य बनेंगे तो संगठन का भी विस्तार होगा। हमें समाज के हर वर्ग को साथ जोडना है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिला स्तर पर चार–चार सदस्यों की टोली बना दी गई है। यही टोली सदस्यता अभियान में लोगों को सदस्य बनने में मदद करेगी। भाजपा कार्यकर्ता घर–घर जाकर संपर्क करेंगे और सदस्य बनाएंगे। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज विपक्ष किसी भी मुद्’े को लेकर भ्रमजाल फैलाने की कोशिश कर रहा है। इस कारण इस अभियान के जरिये विपक्ष के भ्रमजाल को भी तोडना है। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस सदस्यता अभियान के जरिये हमें सभी घरों तक पहुंचना है। बिहार में सदस्यता अभियान के लिए समिति बनाई गई है जिसके संयोजक पूर्व मंत्री जीवेश मिश्र हैं। समिति में प्रमोद चंद्रवंशी‚ लाजवंती झा‚ रत्नेश कुशवाहा और ओम प्रकाश भुवन भी शामिल हैं। कार्यशाला को सांसद अतुल गर्ग‚ संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया‚ केंद्रीय मंत्री नित्यानन्द राय‚ साँसद सतीश चंद्र दूबे और मंत्री मंगल पांडेय ने भी संबोधित किया।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट में ‘सुप्रीम’ सुनवाई शुरू, सूरजभान सिंह और मुन्ना शुक्ला का क्या होगा?

बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट में 'सुप्रीम' सुनवाई शुरू, सूरजभान सिंह और मुन्ना शुक्ला का क्या होगा?

मनोझ झा,प्रशांत किशोर,संजय झा, मनन मिश्रा……..बिहार में ताकतवर हो रही है बाह्मण राजनीति…………

मनोझ झा,प्रशांत किशोर,संजय झा, मनन मिश्रा........बिहार में ताकतवर हो रही है बाह्मण राजनीति............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend