ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आंध्र प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री में आग, 17 की मौत, 36 लोगों का इलाज जारी

UB India News by UB India News
August 23, 2024
in TAZA KHABR, दुर्घटना
0
आंध्र प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री में आग, 17 की मौत, 36 लोगों का इलाज जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आंध्र प्रदेश में अनाकापल्ले जिले की एक फार्मा कंपनी में बुधवार (21 अगस्त) दोपहर करीब 2.15 बजे आग लग गई। हादसे में पहले 18 मौतों की जानकारी सामने आई। देर रात प्रशासन ने 17 लोगों की मौत की पुष्टि की। 36 लोग जख्मी हैं। सभी को जिले के एनटीआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना अच्युतापुरम SEZ स्थित फार्मा कंपनी एस्किएंटिया के प्लांट में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले कंपनी के रिएक्टर के पास आग दिखी, फिर तेज धमाका हुआ। इससे बिल्डिंग के पहले फ्लोर का स्लैब ढह गया।

RELATED POSTS

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

लोगों ने कहा कि घायलों की संख्या ज्यादा हो सकती है, क्योंकि फैक्ट्री में 381 से ज्यादा कर्मचारी दो शिफ्ट में काम करते हैं। घटना के समय ज्यादातर कर्मचारी लंच पर गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि सॉल्वेंट ऑयल पहली मंजिल से दूसरी मंजिल पर पंप किया जा रहा था, तभी लीकेज हुआ और आग लग गई। इससे 500 किलोलीटर के कैपेसिटर रिएक्टर में ब्लास्ट हुआ।

CM चंद्रबाबू नायडू, आज घटनास्थल का दौरा करेंगे
CM चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि घटना की हाई लेवल जांच की जाएगी। अगर फैक्ट्री मैनेजमेंट की लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएम ने जरूरत पड़ने पर घायलों को एयर एम्बुलेंस से दूसरे अस्पतालों में ले जाने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य सचिव को घटनास्थल पर भेजा है। CM खुद आज फैक्ट्री का दौरा करेंगे। वे मृतकों के परिवारों से मिलेंगे और घायलों को देखने अस्पताल भी जाएंगे।

वहीं, डिप्टी CM पवन कल्याण ने अधिकारियों फैक्ट्रियों में सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सुरक्षा मानकों और नियमों का सख्ती से पालन कराने को कहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजन को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। उधर, अपनों की तलाश करते लोगों ने आरोप लगाए कि अधिकारियों ने हमें सही जानकारी नहीं दी।

फैक्ट्री को बने 5 साल हुए
इंटरमीडिएट कैमिकल्स और एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (API) बनाने वाली एसिएंटिया एडवांस्ड साइंसेज ने 200 करोड़ रुपए के निवेश के साथ इस फैक्ट्री को शुरू किया था। इसमें अप्रैल 2019 में प्रोडक्शन शुरू हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…

ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटा, 9 की मौत: 60 घायल; धमाके 3 किमी दूर तक सुनाई दिए

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में 23 मई को एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से आग लग गई थी। हादसे में 9 की मौत हो गई थी और 60 से ज्यादा लोग घायल थे। मरने वालों में 6 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल थे। उनके शव इतने जल गए कि उन्हें पहचाना नहीं जा सका था। यह फैक्ट्री महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम यानी MIDC फेज -2 के कैंपस में स्थित है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

by UB India News
July 27, 2026
0

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हत्या...

Next Post
कोलकाता रेप-मर्डर केस: CBI ने सीलबंद लिफाफे में SC में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट , सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी

कोलकाता रेप-मर्डर केस: CBI ने सीलबंद लिफाफे में SC में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट , सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी

असम में अब मुस्लिम शादी का रजिस्ट्रेश काजी नहीं, राज्य सरकार करेगी…

असम में अब मुस्लिम शादी का रजिस्ट्रेश काजी नहीं, राज्य सरकार करेगी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend