ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोलकाता रेप-मर्डर केस: CBI ने सीलबंद लिफाफे में SC में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट , सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी

UB India News by UB India News
August 23, 2024
in अपराध
0
कोलकाता रेप-मर्डर केस: CBI ने सीलबंद लिफाफे में SC में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट , सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर (Kolkata Rape And Murder) मामले में सीबीआई लगातार जांच कर रही है. वह मौका-ए-वारदात का भी कई बार दौरा कर चुकी है. इसके साथ ही लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. आरोपी संजय रॉय से भी पूछताछ की जा रही है. हालांकि उसका पॉलीग्राफ टेस्ट फिलहाल नहीं हो पाया है. इस बीच सीबीआई और पश्चिम बंगाल पुलिस ने अब तक हुई जांच की स्टेटस रिपोर्ट (CBI Status Report) आज सुप्रीम कोर्ट में पेश कर दी है. सीलबंद कवर में स्टेटस रिपोर्ट अदालत में दाखिल की गई है. कोर्ट के निर्देश के मुताबिक सीबीआई को मामले में अब तक की जांच की प्रगति के बारे में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल  करनी थी. पश्चिम बंगाल पुलिस को अस्पताल पर हुए भीड़ के हमले को लेकर जांच रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करनी थी. सुप्रीम कोर्ट में आज इस मामले की सुनवाई होगी.

CBI अदालत को क्या-क्या बताया?

  •  अब तक कितने लोगों के बयान दर्ज हुए हैं.
  • आरोपी संजय रॉय ने पूछताछ में क्या-क्या कबूल किया.
  • फॉरेंसिक रिपोर्ट में क्या निकला.
  • आरोपी के बयान और रिक्रिएशन को कॉलेब्रेट कर क्या निष्कर्ष निकला.
  • वारदात में संजय रॉय अकेले ही शामिल था या एक से ज्यादा लोग शामिल थे.
  • पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का जांच में क्या रोल है.
  • कोलकाता पुलिस की जांच में कहां-कहां खामी रही.
  • कितने लोगों की भूमिका संदिग्ध और क्यों? (जैसे कि ASI अरुप दत्ता समेत कई लोग)

अभी तक क्या-क्या हुआ?

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता को 6 दिन बीत गए हैं. सीबीआई ने पिछले 6 दिनों में दो लोगों से लगातार पूछताछ की है. इस मामले का पहला मुख्य आरोपी संजय रॉय और दूसरा आरोपी पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष है. दोनों से ही लगातार पूछताछ की जा रही है. सीबीआई ने अस्पताल में जाकर सभी फोरेंसिक जांच कीं और सबूत इकट्ठा करने की कोशिश की.

RELATED POSTS

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

सीबीआई के सीएफएसएल टीम के 5 डॉक्टर्स ने संजय रॉय का साइकोलॉजिकल टेस्ट किया यानी उसकी मानसिक स्थिति जानने की कोशिश की, जिसकी एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है. ये टेस्ट इस लिए करवाया गया ताकि जांच एजेंसी ये सुनिश्चित कर सके कि क्या आरोपी संजय रॉय के बयानों पर विश्वास किया जा सकता है.

इस एंगल पर भी जांच की जा रही है कि क्या वारदात में अकेले संजय रॉय शामिल था या एक से ज्यादा आरोपी थे. पिछले 6 दिन में सीबीआई ने अस्पताल यानी क्राइम सीन कई बार विजिट किया और एक्सपर्ट्स के साथ सैंपल इकट्ठा किए, साथ ही स्पॉट की मैपिंग भी की गई.

CBI को सबूत नष्ट होने का शक

अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज में वारदात से पहले और बाद में आरोपी संजय रॉय की मूवमेंट देखी गई, उसके आधार पर ही रिपोर्ट तैयार की गई है. क्राइम सीन पर बहुत सारे फुटप्रिंट्स मिले हैं, क्योंकि हत्या के बाद क्राइम सीन को सुरक्षित नहीं रखा गया. इसके अलावा आसपास रेनोवेशन हुआ, जिस वजह से काफी सबूत नष्ट होने का शक है. पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को लेकर भी सीबीआई दो एंगल पर जांच कर रही है.

CBI के सामने कौन-कौन से सवाल?

  • संदीप घोष की तरफ से जल्दबाजी में परिवार को क्यों बताया गया कि उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है.
  • क्या जानबूझकर इस तरह की बात कही गई जिससे हत्या को छुपाया जा सके, सबूत मिटाए जा सके.
  • आखिर क्यों पुलिस को जानकारी देने से पहले संदीप घोष ने अस्पताल स्टाफ के साथ मीटिंग की.
  • पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष ने तुरंत इस्तीफा देकर कहीं और जॉइन क्यों किया, खुद के ऊपर आरोप न लगे कही ऐसी मंशा तो नहीं थी.

सबूतों के साथ छेड़छाड़ के एंगल से भी सीबीआई पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से पूछताछ कर रही है. जांच एजेंसी ये जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं वो किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं है. वहीं साइकोलॉजिकल टेस्ट के बाद सीबीआई ने संजय रॉय के पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए कोर्ट में एप्लिकेशन दी, जिसे कोर्ट ने मान लिया है, लेकिन ये टेस्ट आरोपी की रजामंदी से ही करवाया जा सकता है, जिसको लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं है.

अब तक की जांच में क्या निकला?

सूत्रों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश करने के लिए सीबीआई जो रिपोर्ट तैयार कर रही है उसमें इन तमाम बातों का जिक्र हो सकता है.

  •  वारदात को अकेले संजय रॉय ने अंजाम दिया.
  • हॉस्पिटल की सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक रिपोर्ट में संजय रॉय की वारदात में संलिप्तता के सबूत मिले.
  • वारदात के बाद पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की भूमिका संदिग्ध.
  • मौका-ए-वारदात को सुरक्षित नहीं रखा गया.
  • FIR दर्ज करने में हुई देरी हुई.
  • परिवार को जानबूझकर गलत जानकारी दी गई.
  • कोलकाता पुलिस की जांच के तरीके पर सवाल.
  • अस्पताल में कई अनिमितताओं का पता चला.
  • आरजी कर अस्पताल को लेकर की गई शिकायतों को पूर्व प्रिंसिपल द्वारा नजरअंदाज किया गया.

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है।

कोर्ट रूम Live

CJI ने कहा- डॉक्टर काम पर लौट आएं। अगर आप काम पर वापस नहीं लौटेंगे तो सार्वजनिक प्रशासनिक ढांचा कैसे चलेगा। नेशनल टास्क फोर्स (NTF) में रेजिडेंट डॉक्टर शामिल नहीं होंगे। उन्हें आश्वस्त करें कि उनकी बात सुनी जाएगी।

CBI ने केस की स्टेटस रिपोर्ट सौंप दी है। एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि 9 दिन की जांच में अब तक क्या जानकारी मिली है।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने 13 अगस्त को रेप-मर्डर केस CBI को सौंपा था। सुप्रीम कोर्ट ने 20 अगस्त को CBI से जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था।

उधर कोलकाता पुलिस ने भी 14-15 अगस्त की रात अस्पताल में हुई तोड़फोड़ की जांच रिपोर्ट सौंप दी है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में लापरवाही बरतने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस को फटकार भी लगाई थी।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है।

CJI ने कहा- डॉक्टर काम पर लौट आएं। अगर आप काम पर वापस नहीं लौटेंगे तो सार्वजनिक प्रशासनिक ढांचा कैसे चलेगा। नेशनल टास्क फोर्स (NTF) में रेजिडेंट डॉक्टर शामिल नहीं होंगे। उन्हें आश्वस्त करें कि उनकी बात सुनी जाएगी।

CBI ने केस की स्टेटस रिपोर्ट सौंप दी है। एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि 9 दिन की जांच में अब तक क्या जानकारी मिली है।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने 13 अगस्त को रेप-मर्डर केस CBI को सौंपा था। सुप्रीम कोर्ट ने 20 अगस्त को CBI से जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था।

उधर कोलकाता पुलिस ने भी 14-15 अगस्त की रात अस्पताल में हुई तोड़फोड़ की जांच रिपोर्ट सौंप दी है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में लापरवाही बरतने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस को फटकार भी लगाई थी।

कोर्ट रूम Live

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन की ओर से वकील विजय हंसारिया: हम 110 साल पुराने एसोसिएशन हैं। अपराध के 2 घंटे के भीतर एफआईआर होनी चाहिए, शिकायत निवारण संख्या होनी चाहिए, फिर डॉक्टरों पर हमले से जुड़े ऐसे ही मामलों में तेजी लानी चाहिए।

CJI: यह बातें डॉक्टरों को भी बताएं। हम जानते हैं कि वे 36 घंटे काम कर रहे हैं। मैं खुद एक सरकारी अस्पताल के फर्श पर सोया हूं जब मेरे परिवार का एक सदस्य बीमार था।

कोर्ट रूम Live

वकील ने टास्क फोर्स में रेजिडेंट डॉक्टर्स को शामिल करने का आग्रह किया।

CJI: अगर हम प्रतिनिधियों से टास्क फोर्स का हिस्सा बनने के लिए कहते हैं, तो काम करना असंभव हो जाता है। नेशनल टास्क फोर्स NTF में बहुत वरिष्ठ महिला डॉक्टर हैं, उन्होंने स्वास्थ्य सेवा में बहुत लंबे समय तक काम किया है।

NTF यह सुनिश्चित करेगी कि वह सभी प्रतिनिधियों की बात सुने। हम अपने आदेश में इसे दोहराएंगे। हम एक बयान जारी करेंगे कि रेजिडेंट डॉक्टरों की बात सुनी जाएगी, आपके हित और सुझाव बहुत महत्वपूर्ण हैं।

कोर्ट रूम Live

CJI: डॉक्टर काम पर लौट आएं। अगर आप काम पर वापस नहीं लौटेंगे तो सार्वजनिक प्रशासनिक ढांचा कैसे चलेगा। एनटीएफ में रेजिडेंट डॉक्टर शामिल नहीं होंगे, कृपया रेजिडेंट डॉक्टरों को आश्वस्त करें कि उनकी बात नेशनल टास्क फोर्स द्वारा सुनी जाएगी।

कोर्ट रूम Live

नागपुर AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई। उन्होंने कहा- उनके विरोध के कारण अब उन पर हमला किया जा रहा है। उन्हें परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

CJI: अगर वे ड्यूटी पर हैं तो उन्हें अनुपस्थित नहीं माना जाएगा। अगर वे ड्यूटी पर नहीं हैं तो कानून का पालन किया जाएगा। उन्हें पहले काम पर लौटने के लिए कहें।

डॉक्टर के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं करेगा। अगर उसके बाद कोई परेशानी होती है तो हमारे पास आएं। लेकिन पहले उन्हें काम पर आने दें।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्ष वाली 3 सदस्यीय बेंच ने कोलकाता रेप-मर्डर केस की सुनवाई शुरू कर दी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

by UB India News
July 27, 2026
0

छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर लगी छात्र प्रदर्शन की आंच से पटना भी झुलस गया है। बुधवार को छात्रों के...

Next Post
असम में अब मुस्लिम शादी का रजिस्ट्रेश काजी नहीं, राज्य सरकार करेगी…

असम में अब मुस्लिम शादी का रजिस्ट्रेश काजी नहीं, राज्य सरकार करेगी...

यूरोपियन क्यों अपना रहे हैं सनातन धर्म,  कमला के मंच से आई ‘ओम शांति-शांति’ की आवाज…………

यूरोपियन क्यों अपना रहे हैं सनातन धर्म, कमला के मंच से आई 'ओम शांति-शांति' की आवाज............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend