बिहार में अपराध को लेकर सियासी बयानबाजी खूब होती है। विपक्ष में रहने वाली पार्टी सरकार पर इसे लेकर हमलावर रहती है। अब तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर क्राइम को लेकर एक बार फिर टारगेट किया है। पिछले तीन-चार दिनों में बिहार में हुए अपराधों का ब्योरा सोशल मीडिया एक्स पर जारी किया है। अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने लंबा पोस्ट जारी कर 40 अपराधों की सूची गिनाई है।
बिहार में वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता की घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी. जिस पर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शोक जताया. सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट करते हुए तेजस्वी यादव ने राज्य में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी ने कहा कि प्रदेश में इकबाल खत्म हो चुका है. प्रदेश में आतंकराज स्थापित हो चुका है और डबल इंजन की सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ चुका है. अपराधी जब चाहे, जहां चाहे, किसी की भी हत्या कर सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार दोहराती रहती है कि राज्य में सुशासन का राज है, जबकि यहां हर रोज सैकड़ों आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है.
तेजस्वी ने बिहार सरकार पर उठाए सवाल
इतना ही नहीं आगे ट्वीट करते हुए तेजस्वी ने प्रदेशभर में घटे 40 आपराधिक घटनाओं की लिस्ट शेयर कर राज्य सरकार पर जुबानी हमाल बोला है. सूची साझा करते हुए आरजेडी नेता ने लिखा कि प्रदेश में बीते चार-पांच दिनों में गोली मारकर की गई हत्याओं की सूची. उन्होंने पटना में 2 नाबालिग बच्चों की हत्या, मुंगरे में 2 लोगों की हत्या, बाढ़ में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, सीवान में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, नालंदा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, मधुबनी में महिला की हत्या, हाजीपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बेगूसराय में कारोबारी की हत्या, सीवान में प्रोफेसर की हत्या, मोतिहारी में हत्या जैसे तेजस्वी ने कई वारदातों का जिक्र किया.
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि अज्ञात बदमाशों ने देर रात घर में घुसकर मुकेश साहनी के पिता की हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है. 70 वर्षीय जीतन साहनी दरभंगा में अकेले ही रहते थे.
बिहार में क्राइम लिस्ट वाली पॉलिटिक्स!
सोशल मीडिया एक्स पर तेजस्वी यादव ने लिखा कि ‘बिहार में बीते 4-5 दिनों में गोली मार की जाने वाली हत्याओं की छोटी सी सूची। बिहार में सत्ता संरक्षित अपराधी जब चाहे-जहां चाहे, जैसे चाहे-जिसे चाहे, कहीं भी-कभी भी, किसे भी-कैसे भी गोली मार सकते हैं। प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी इस आतंक राज को ही मंगलराज की मनभावन संज्ञा से अलंकृत करते हैं।’ इसके बाद उन्होंने क्राइम की 40 खबरों की लिस्ट जारी है। जिसमें:-
1. पटना में बेलगाम अपराधियों ने की ???? नाबालिग बच्चों की हत्या।
2. पटना में सरकारी बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग से ???? लोगों की मौत।
3. मुंगेर में ???? लोगों की सरकारी अपराधियों द्वारा गोली मार हत्या।
4. सीवान में सरकारी अपराधियों द्वारा गोली मार स्वर्ण व्यवसायी की हत्या।
5. बाढ़ में दुकानदार की गोली मार कर हत्या।
6. शेखपुरा में गोली मारकर महिला की हत्या।
7. नवादा में बकाया रुपया मांगने पर हत्या।
8. नालंदा में सरेआम गोली मारकर महिला की हत्या।
9. मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली।
10. मधुबनी में महिला की हत्या।
11. दानापुर में बेलगाम बदमाशों ने की गोली मार युवक हत्या।
12. पटना में शादी समारोह में ???? लोगों की गोली मारकर हत्या।
13. वैशाली में बेख़ौफ़ बदमाशों ने की दर्जनों राउंड फायरिंग।
14. हाजीपुर में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार की हत्या।
15. मधेपुरा में 19 वर्षीय युवक की गला रेत कर हत्या।
16. पटना के बिहटा में युवक की सरेआम गोली मार हत्या।
17. अररिया में पत्रकार विमल मर्डर केस के मुख्य आरोपी की बदमाशों ने गोली मार की हत्या।
18. बांका में मछली कारोबारी की बेरहमी से हत्या।
19. बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने कारोबारी को मारी गोली।
20. मधुबनी में युवक की अपराधियों ने की हत्या।
21. सहरसा में फायरिंग में युवक को लगी गोली।
22. सीवान में प्रोफेसर पर गोलीबारी।
23. बेतिया में महिला की हत्या।
24. पटना में गोली मार युवक की हत्या।
25. नवादा में युवक को मारी गोली।
26. बेगूसराय में पैसों को लेकर महिला की हत्या।
27. पटना में बुजुर्ग की गोली मार हत्या।
28. जमुई में लापता युवक का शव मिला।
29. मुजफ्फरपुर में लूटने के इरादे से युवक को मारी गोली।
30. बेगूसराय में सरकारी अपराधियों द्वारा RJD नेता पर 7 राउंड फायरिंग: पैर और हाथ में लगी गोली, हालत गंभीर।
31. सीवान में दो पक्षों में भारी गोलाबारी।
32. माकपा नेता के पोते की बेरहमी से हत्या।
33. बेगूसराय में महिला की 500 रुपए के लिए गला दबाकर हत्या।
34. पटना के बाईपास थाना इलाके में 10 नकाबपोश अपराधियों द्वारा घरवालों को बंधक बना लूटपाट।
35. जमुई में अपराधियों ने युवक को निर्ममता से पीट 100000 रुपए लूटे।
36. दुल्हन को लेकर जा रहे दूल्हे की कार पर फायरिंग।
37. मोतिहारी के हरसिद्धि में बैंक में डकैती, हथियार दिखाकर 8 लाख रुपए लूट भागे बदमाश।
38. बेगूसराय में बदमाशों ने चाचा-भतीजा पर अंधाधुंध फायरिंग, लगी गोलियां।
39. समस्तीपुर में स्कूल के कर्मचारी पर एसिड अटैक।
40. बेतिया में चोरों का आतंक, एक साथ तीन दुकानों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी।
जंगल राज को काउंटर करने की तैयारी में तेजस्वी?
वैसे, ये कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी तेजस्वी यादव इस तरह की खबरों की लिस्ट सोशल मीडिया पर जारी कर चुके हैं। दरअसल, लालू-राबड़ी राज के 15 सालों के शासनकाल पर जंगल राज का धब्बा भारी पड़ता है। जब भी चुनाव आता है, बीजेपी और जेडीयू इसे जोरशोर से उठाने लगती है। अगामी चुनाव से पहले तेजस्वी इसे काउंटर करने की तैयारी में हैं।
छपरा में ट्रिपल मर्डर, नाराज प्रेमी ने प्रेमिका, उसके पिता और उसकी बहन को मौत के घाट उतारा
छपरा में प्रेम प्रसंग को लेकर ट्रिपल मर्डर सामने आया. सनकी प्रेमी ने प्रेमिका और उसके परिवालो पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा. यह मामला रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव का है. प्रेमिका द्वारा बात न करने पर नाराज प्रेमी ने छत पर सोए हुए उसके परिवार वालों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इसमें प्रेमिका के पिता तारकेश्वर सिंह और उसकी बहन की मौके पर मौत हो गई. इस घटना में घायल अवस्था में प्रेमिका की मां शोभा देवी ने किसी तरह अपनी जान बचाई. उसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल प्रेमी सुधंशु कुमार उर्फ रौशन और उसके साथी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में शामिल हथियार को जब्त कर लिया है.
इस घटना के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है. इस घटना में चश्मदीद और घायल शोभा देवी का कहना है कि उनकी पुत्री आरोपी सुधांशु से बहुत पहले से बातचीत किया करती थी. मगर जब इस बात की भनक परिवार वालों को हुई तो परिवार वालो ने उससे बातचीत न करने को कहा. इसके बाद से वह लगातार फोन करके उनकी नाबालिक को परेशान करता था. कहता था कि यदि तू मेरी न हुई तो तुझे किसी और का नहीं दूंगा. पूरे परिवार वालों की हत्या कर दूंगा.
धारदार हथियार के साथ प्रेमिका की छत पर चढ़ गया
इस दौरान मंगलवार की मध्य रात्रि सुधांशु उर्फ रौशन अपने एक साथी के साथ धारदार हथियार के साथ प्रेमिका की छत पर चढ़ गया. यहां पर पूरा परिवार एक साथ सो रहा था. इस दौरान युवती ने उसे देख लिया और शोर मचाने लगी. तभी उस पर प्रेम ने उस पर चाकुओं से वार शुरू कर दिया. इसके बाद एक-एक कर तीन हत्याओं में अंजाम दिया. वहीं प्रेमिका की मां ने किसी तरह से अपनी जान बचाकर पुलिस को इस घटना की सूचना दी.
मोतिहारी में शराब के नशे में धुत्त युवक ने चाकू मार की वृद्ध दंपती की हत्या, गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण के मेहसी थानाक्षेत्र में एक युवक ने शराब के नशे में धुत्त होकर वृद्ध दंपती की चाकू मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपित युवक को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। हत्याकांड के बाद से गांव में पुलिस कैंप कर रही है।
रोहतास के सासाराम में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। आपसी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।







