ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2047 तक सुपर पावर बनेगा भारत! $30 ट्रिलियन इकॉनमी का है टारगेट, बजट में क्या कमाल करेगी सरकार?

UB India News by UB India News
July 19, 2024
in कारोबार, केंद्रीय राजनीती
0
2047 तक सुपर पावर बनेगा भारत! $30 ट्रिलियन इकॉनमी का है टारगेट, बजट में क्या कमाल करेगी सरकार?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में मंगलवार को हलवा सेरेमनी मनाई गई है. इस रस्म के साथ ही बजट को अंतिम रूप देने का काम भी शुरू गया. अगले हफ्ते मंगलवार यानी 23 जुलाई को देश का बजट आएगा. उधर इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) की ओर से एक अच्छी खबर आई. उसने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की विकास दर (GDP) का अनुमान 7% का जताया. वहीं, सरकार पहले ही 2047 तक 30 ट्रिलियन यूएस डॉलर इकॉनमी का टारगेट रख चुकी है. आइए जानते हैं कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मोदी सरकार बजट में क्या कमाल कर सकती है.

भारत की तरफ देख रही पूरी दुनिया

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

कोरोना महामारी के बाद देश की विकास दर अच्छी रही है. बीते सालों में ग्लोबल अनिश्चितताओं, रूस-यूक्रेन युद्ध और इजराइल-हमास वॉर के बावजूद भारत का जीडीपी प्रोडेक्शन अच्छा रहा है. तमाम रेटिंग एजेसियों भारत को दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बता रही हैं. देश आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनमी है. भारत से आगे अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान क्रमवार आगे हैं. दुनिया आज भारत को बड़े बाजार के रूप में देख रही है. तमाम देश भारत में इन्वेस्टमेंट और उसके साथ व्यापार करना चाहते हैं.

‘भारत ने जो विकास किया, वो तो…’

हाल ही में अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पर मुहर लगाई थी. पीएम मोदी ने कहा था, ‘पिछले 10 वर्षों में देश ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है, उसे देखकर दुनिया हैरान है. दुनिया के लोग जब भारत आते हैं तो कहते हैं कि भारत बदल रहा है. बीते 10 सालों में भारत ने जो विकास किया, वो तो सिर्फ ट्रेलर है. आने वाले 10 साल और भी फास्ट ग्रोथ के होने वाले हैं. ऐसे में भारत की नई गति, दुनिया के विकास का नया अध्याय लिखेगी.’

2047 तक विकसित देश होगा भारत

वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, 2024 में भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी जारी रहेगी. इसकी जीडीपी 7.5 फीसदी की दर से बढ़ सकती है. यह पहले के अनुमान से 1.2 फीसदी ज्यादा है. वहीं आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए देश की जीपीडी 7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है. इस साल भी भारत की तेज विकास रफ्तार में चीन और अमेरिका जैसे अन्य देश काफी पीछे रह जाएंगे. आईएमएफ ने ऐसा अनुमान जताया है. जीडीपी के इन सकारात्मक प्रोजेक्शंस में सरकार को बड़ी उम्मीदें दिख रही हैं, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि 2047 तक भारत विकसित देश बन जाएगा.

2047 तक $30 ट्रिलियन इकॉनमी

2047 तक भारत की आजादी के 100 साल पूरे हो जाएंगे. तब अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुका होगा. 2047 में भारत 30 ट्रिलियन यूएस डॉलर इकॉनमी के साथ एक विकसित देश बन चुका होगा. साथ ही प्रति व्यक्ति आय भी बढ़कर 17,590 डॉलर हो जाएगा. नीति आयोग के विजन डॉक्यूमेंट में ये टारगेट दिखते हैं. इस तरह कहा जा सकता है कि 2047 तक भारत सुपर पॉवर बन जाएगा. वतर्मान समय में भारत की जीडीपी का साइज 3.7 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है, तो प्रति व्यक्ति आय 2450 डॉलर के करीब है.

बजट में क्या कमाल करेगी सरकार?

2047 तक 30 ट्रिलियन यूएस डॉलर इकॉनमी के टारगेट पाने के लिए सरकार को अभी से तैयारी करनी होगी. अब बजट आने वाला है. सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए क्या कमाल करेगी और कौन से वो कदम हैं, जिन्हें सरकार उठा सकती है और क्या वो जरूरी बातें हैं, जिन्हें सरकार बजट में ध्यान रख सकती है. आइए जानने की कोशिश करते हैं-

– डोमेस्टिक डिमांड देश की स्ट्रेन्थ है, उसमें और तेजी लानी होगी. सरकार बजट में इस ओर फोकस दे सकती है.

– ग्लोबल डिमांड बढ़ाने पर फोकस रह सकता है. इससे देश में इन्वेस्टमेंट को जोर मिलेगा. एक्सपोर्ट को भी बढ़ावा मिलेगा.

– वैश्विक स्तर पर महंगाई कम होती है, तो फायदा भारत को मिलेगा. अगर ऐसा होता है तो भारत की ग्रोथ अच्छी रहेगी.

– लॉन्ग टर्म ग्रोथ हासिल करने के लिए अपने रिसॉर्सेज् को खर्च करने के लिए प्राथमिकता को अच्छे से तय करने पर जोर रहेगा.

– सरकार पर बजट में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट पर जोर दे सकती है. इन्फ्रास्ट्रक्चर, रेलवे और ईज ऑफ डूइंग पर जोर रहेगा.

– देश आज यंग इकॉनमी है, लेकिन 25-30 साल बाद नहीं रहेगा. सरकार अर्निंग बढ़ाने पर फोकस दे सकती है.

– सरकार को इन्वेस्टमेंट बढ़ाने पर जोर दे सकती है ताकि 2047 तक देश विकसित और अधिक खुशहाल बन सके.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

Next Post
महिला आरक्षण विधेयक: महिला आरक्षण बिल युग बदलने वाला विधेयक है, कल का दिन भारतीय संसद के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा।

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष के साथ गतिरोध खत्म करने की होगी कोशिश

ओमान तट के पास समुद्र में डूबा तेल टैंकर, 13 भारतीय समेत चालक दल के 16 सदस्य लापता

ओमान तट के पास समुद्र में डूबा तेल टैंकर, 13 भारतीय समेत चालक दल के 16 सदस्य लापता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend