भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज पांचवां मुकाबला आज खेला जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज में 3-1 से आगे है और सीरीज भी अपने नाम कर ली है।
सीरीज का पहला मैच जिम्बाब्वे ने 13 रन से जीता। इसके बाद टीम इंडिया कमबैक किया। दूसरा मैच 100 रन, तीसरा 23 रन और चौथा 10 विकेट से जीता।
मैच डिटेल्स
इंडिया Vs जिम्बाब्वे, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
तारीख-14 जून
टॉस- 4:00 PM, मैच स्टार्ट- 4:30 PM
पिछले 5 मैच
टॉस का रोल और पिच रिपोर्ट
हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए फायदेमंद हैं। हरारे में अब तक 45 टी-20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं। इसमें 26 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां 24 मैच टॉस जीतने वाली टीम ने जीते हैं। यहां टॉस जीतने के बाद मैच जीतने के चांस 54.55% है।
वेदर रिपोर्ट
शनिवार को हरारे का मौसम काफी अच्छा रहेगा। शाम को मौसम ठंडा रहने की उम्मीद है और तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बारिश की कोई आशंका नहीं है। इस दिन यहां का तापमान 26 से 10 डिग्री सेल्शियस की बीच रहेगा।
कैसी रहेगी हरारे की पिच?
13 जुलाई को हरारे में चौथा टी-20 मैच खेला जाएगा. हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच गेंदबाज और बल्लेबाजों दोनों के लिए मददगार होती है. शुरुआत में विकेट से पेसर्स को मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है स्पिनर्स हावी हो जाते हैं. अब तक इस सीरीज के सभी 4 मुकाबले इसी मैदान पर खेले गए हैं. आप देख ही सकते हैं कि पहले मैच के बाद से भारतीय बल्लेबाजों ने किस तरह तूफानी अंदाज में रन बनाए हैं. बता दें, भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 12 T20I मैच खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 9 और जिम्बाब्वे ने 3 मैच जीते हैं.
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग प्लेइंग-11
भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे और खलील अहमद।
जिम्बाब्वे : सिकंदर रजा (कप्तान), तदिवनाशे मरुमानी, वेसले मधवरे, ब्रायन बेनेट, डायन मायर्स, जोनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदांदे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजरबानी और तेंदाई चतारा।






