ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

निकलेंगी बंपर नौकरियां! राहुल गांधी पर पलटवार की तैयारी में मोदी सरकार…………..

UB India News by UB India News
July 15, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
निकलेंगी बंपर नौकरियां! राहुल गांधी पर पलटवार की तैयारी में मोदी सरकार…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरात के भरूच जिले से हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें जॉब के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़ का हैरान कर देने वाला नजारा कैद था. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसको लेकर मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया और कहा कि नौकरी के लिए धक्के खाता ‘भारत का भविष्य’ ही नरेंद्र मोदी के ‘अमृतकाल’ की हकीकत है. उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी इस मुद्दे को भुनाया था. अब बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार बजट के जरिए राहुल गांधी पर पलटवार की तैयारी में है, ऐसे गजब के संकेत मिल रहे है, जिन्हें देखकर कहा जा सकता है कि आने वाले समय में बंपर नौकरियां निकलेंगी.

वायरल वीडियो वाला मामला भरूच जिले के अकंलेश्वर में एक प्राइवेट कंपनी का था, जहां 5 पदों की वैकेंसी के लिए करीब 1000 युवकों ने आवेदन किया. ये सिर्फ में एक जगह की बात नहीं है, देश में कई जगहों पर ऐसे ही हालात हैं. आज देश में ऐसे कई युवा हैं, जिनके पास बड़ी-बड़ी डिग्रियां होने के बाद भी नौकरी नहीं है और वे रोजगार पाने को दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

बेरोजगारी पर राहुल का एक्स पोस्ट – ‘बेरोज़गारी की बीमारी’ भारत में महामारी का रूप ले चुकी है और भाजपा शासित राज्य इस बीमारी का ‘एपिसेंटर’ बन गए हैं। एक आम नौकरी के लिए कतारों में धक्के खाता ‘भारत का भविष्य’ ही नरेंद्र मोदी के ‘अमृतकाल’ की हकीकत है।

हालांकि, अब सरकार बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही है. इस बार के बजट में सरकार युवाओं के लिए रोजगार का पिटारा खोल सकती है, क्योंकि सरकार ने जॉब क्रिएशन को लेकर तगड़ी प्लानिंग में लगी हुई, जिसका पता इन संकेतों से चलता है.

संकेत नंबर 1:  पीएम की अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक

रूस-ऑस्ट्रिया दौरे से वापसी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 जुलाई को देश के दिग्गज अर्थशास्त्रियों  के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने विकास को आगे बढ़ाने से संबंधित मुद्दों पर उनकी राय सुनीं. इस मीटिंग के लिए पीएम मोदी के एजेंडे के केंद्र में एक ही मुद्दा था कि देश में रोजगार को बढ़ाना है. उन्होंने अर्थशास्त्रियों से रोजगार पर नए सिरे से जोर देने के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग औऱ रूरल बिजनेस को बढ़ावा देने जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की. नीति आयोग कार्यालय में हुई इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रधान सचिव पी के मिश्रा भी मौजूद थे.

मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने जिन बातों में सबसे ज्यादा जोर दिया, उनमें 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य और जॉब क्रिएशन को बढ़ाने की आवश्यकता प्रमुखता से शामिल थी. विचार-विमर्श में मुख्य रूप से उन उपायों पर केंद्रित था, जिनसे देश में जॉब क्रिएशन को बढ़ावा मिले. ऐसे में माना जा रहा है कि बजट में इस मीटिंग का असर दिख सकता है और रोजगारों को लेकर बड़े ऐलान हो सकते हैं.

संकेत नंबर 2: प्री-बजट मीटिंग, युवाओं पर फोकस

हाल ही में भारतीय उद्योग परिसंघ ने अपने प्री बजट रिपोर्ट में रोजगार को लेकर अहम सुझाव दिए, जो युवाओं के हितों से जुडे हैं जिनके अपनाए जाने से देश में रोजगार को बढ़ावा मिल सकता है. सीआईआई ने सरकार को सुझाव दिया है कि बजट में सर्विस सेक्टर प्रोत्साहन योजना को लागू किया जाए, जिसमें एनीमेशन, गेमिंग, खुदरा, हॉस्पिटैलिटी, टूरिज्म, फिल्म/मनोरंजन जैसे सेक्टर शामिल है. PLI योजनाओं से मैन्युफैक्चरिंग सेग्मेंट को काफी लाभ मिला है. इसे दूसरे सेक्टरों में लागू किए जाने पर विचार करना चाहिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

Next Post
रुपौली उपचुनाव परिणाम को स्वीकार नहीं कर पा रही बड़ी पार्टियां !

रुपौली उपचुनाव परिणाम को स्वीकार नहीं कर पा रही बड़ी पार्टियां !

आज 46 साल बाद खुलने जा रहा पुरी जगन्नाथ मंदिर का प्राचीन खजाना…

आज 46 साल बाद खुलने जा रहा पुरी जगन्नाथ मंदिर का प्राचीन खजाना...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend