ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मायानगरी मुंबई में भारी बारिश से हाल बेहाल ,जरूरी हो तभी निकलें घर से बाहर

UB India News by UB India News
July 9, 2024
in खास खबर, दुर्घटना
0
मायानगरी मुंबई में भारी बारिश से हाल बेहाल ,जरूरी हो तभी निकलें घर से बाहर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मायानगरी मुंबई में 6 घंटे की बारिश आफत बनकर आई है। जगह-जगह सड़कें दरिया बन चुकी है। मलाड सबवे से भी डराने वाली तस्वीर सामने आई है। सबवे में पानी भरने से एक कार डूब गई। हादसे के वक्त इस कार में 4 लोग सवार थे। गनीमत थी कि वक्त रहते सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया। आज भी कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मुंबई में हाईटाइड को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डिजास्टर मैनेजमेंट के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की और हालात का जायजा लिया।

CM शिंदे ने क्या कहा?

सीएम शिंदे ने लोगों से अपील की है कि जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। उन्होनें कहा, “मुंबई में हर जगह भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़क पर जाम लग गया है और रेलवे लाइन पर भी यातायात प्रभावित है।” शिंदे ने कहा कि रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रैक से पानी हटाने का काम जारी है। जल्द ही यातायात सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। मैंने सभी आपातकालीन एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। मैं मुंबई नगर निगम, पुलिस प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं से सहयोग करने की अपील कर रहा हूं।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

4.40 मीटर ऊंची उठ सकती हैं लहरें

मरीन ड्राइव के इलाके में लोगों को आने से पुलिस रोक रही है ताकि हाईटाइड के दौरान कोई अप्रिय घटना ना हो। हाईटाइड दौरान समुद्र से उठने वाली लहरों की ऊंचाई 4.40 मीटर तक हो सकती है। वहीं रात 1 बजकर 41 मिनट पर 3.78 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है। आज रात 8 बजकर 3 मिनट पर लो टाइड रहेगा, जिस दौरान समुद्री लहरों की ऊंचाई 1.64 मीटर रहेगी। इसके साथ ही कल सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर लो टाइड के दौरान लहरों की ऊंचाई 0.96 मीटर रहेगी।

बारिश में सड़कें बनी दरिया

कल शाम 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक मुंबई शहर में अवरेज 115.63 मिमी. बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा मुंबई पूर्व उपनगर में 168.68 मिमी बारिश जबकि मुंबई पश्चिमी उपनगर में 165.93 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान मुम्बई में बारिश की वजह से जलजमाव और ट्रैफिक की समस्या भी खड़ी हो गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
शेयर बाजार में तेजी, 65700 के करीब सेंसेक्स-मिडकैप की उछाल से निफ्टी 19560 के ऊपर

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सरकारी बैंकों के शेयर टूटे

झारखंड कैबिनेट का विस्तार, चंपाई सोरेन ने ली सबसे पहले मंत्री पद की शपथ

झारखंड कैबिनेट का विस्तार, चंपाई सोरेन ने ली सबसे पहले मंत्री पद की शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend