झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सोमवार को हेमंत सोरेन ने आसानी से फ्लोर टेस्ट पास कर लिया. झारखंड विधानसभा में हेमंत सरकार के विश्वास मत के प्रस्ताव के पक्ष में 45 वोट पड़े. फ्लोट टेस्ट के बाद कैबिनेट विस्तार शुरू हुआ. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा, लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव ने मंत्री पद की शपथ ली है. उरांव आदिवासी समाज के बड़े चेहरे के रूप में जाने जाते हैं.
– सत्यानंद भोक्ता को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है. भोक्ता चतरा के कारी गांव के रहने वाले हैं और चतरा से तीन बार के विधायक हैं. झारखंड के श्रम मंत्री रह चुके हैं. झारखंड में आरजेडी के एकमात्र विधायक हैं. 2000, 2005 और 2029 में विधायक बने.
– बैद्यनाथ राम ने भी मंत्री पद की शपथ ली. झारखंड के शिक्षा मंत्री रह चुके हैं. 2000 में पहली बार मंत्री बने थे. शिक्षक से सियासत की दुनिया में आए. लातेहार से जेएमएम के विधायक हैं.
– चंपाई सोरेन सरकार में मंत्री रहे दीपक बिरूआ को भी हेमंत सोरेन कैबिनेट में जगह मिली है. चाईबासा से जेएमएम के विधायक हैं. विरूआ को राजनीति विरासत में मिली. 2009 में चाईबासा से पहली बार जीते. कोल्हान की ‘हो’ जनजाति से आते हैं.
– झारखंड के दिग्गज कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ ली. झारखंड में दो बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. जमशेदपुर पश्चिम से विधायक हैं. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं.
झारखंड विधानसभा में विशेष सत्र की विशेष कार्यवाही शुरू हो गयी है. सीएम हेमंत सोरेन सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया है. वहीं हेमंत सोरेन के विश्वास मत प्रस्ताव पेश करने के बाद सदन में चर्चा चल रही है. झारखंड में हेमंत सोरेन के विश्वास मत प्रस्ताव पेश करने के बाद नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने हेमंत सोरेन को सदन में एक बार फिर आने पर बधाई दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि बेहतर होता की सरकार पूरी कैबिनेट के साथ सदन में बैठती. उन्होंने हेमंत सोरेन की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपके विधायकों पर कंट्रोल नहीं है. मंत्री पद लालीपॉप की तरह है.
Jharkhand Floor Test LIVE: फ्लोर टेस्ट से पहले नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना
झारखंड में हेमंत सोरेन के विश्वास मत प्रस्ताव पेश करने के बाद नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने हेमंत सोरेन को सदन में एक बार फिर आने पर बधाई दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि बेहतर होता की सरकार पूरी कैबिनेट के साथ सदन में बैठती. उन्होंने हेमंत सोरेन की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपके विधायकों पर कंट्रोल नहीं है. मंत्री पद लालीपॉप की तरह है.अमर बाउरी ने कहा बेरोजगारी भत्ता की बात कही थी, ये युवाओं को ठगने वाला है. उन्होंने सहायक पुलिस कर्मियों का मुद्दा भी उठाया. सहायक पुलिसकर्मी आज भी उसी मांग पर धरना पर बैठी है. ठग कर ही सरकार सत्ता में आई है. इस राज्य में 4 माह से लोगों को पेंशन नहीं मिला. उन्होंने PGT सहित परीक्षा के मामले को भी उठाया. अमर बाउरी ने कहा कि जो ब्लैक लिस्टेड है उस एजेंसी से परीक्षा लिया गया. इस राज्य में नौकरी को बेचने का काम हुआ.
Jharkhand Floor Test LIVE: चंपाई सोरेन बोले- मुझे भी कुछ महीनों तक मौका मिला
झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान हेमंत सोरेन के विश्वास मत प्रस्ताव पेश करने के बाद सदन को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि एक ही जनादेश में चौथी बार विश्वास प्रस्ताव लाए हैं. यहां राजनीतिक प्रयोग शाला की तरह इस्तमाल हुआ है. सरकार गठन के बाद कोराना काल आ गया. गठबंधन की तरफ से मुझे कुछ महीनों तक सरकार का नेतृत्व करने का मौका मिला. इसी बीच देश में आम चुनाव भी हुआ. विपक्ष ने भी लंबे समय तक राज्य का नेतृत्व किया है. पर राज्य में कोई बदलाव नहीं आया. रांची में भी आदिवासी की जन संख्या कम हुई है.
Jharkhand Floor Test LIVE: चंपाई सोरेन बोले- झारखंड प्रदेश गरीब नहीं है
चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड प्रदेश गरीब प्रदेश नहीं है. हर किसी ने प्रयास किया यहां की जनता के विकास का लेकिन ये नहीं हो सका. इसके लिए दोनों जिम्मेदार हैं. राजनीतिक लोकतंत्र में पार्टी का निर्णय और गठबंधन के निर्णय के साथ चलना पड़ता है. झारखंड प्रदेश केंद्रीय एजेंसी का प्रयोगशाला बन गया है. कानून रहते ऐसा क्यों हुआ ये विचारणीय विषय है. 5 साल के जनादेश में फिर एक बार आज विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया गया है. हमारी मांग है कि सरना धर्म कोड मिले, आदिवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो.
Jharkhand Floor Test LIVE: सुदेश महतो ने सदन में की चंपाई सोरेन की तारीफ
रांची. झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन के विश्वास मत प्रस्ताव पर बोलते हुए सुदेश महतो ने कहा कि ये अविश्वास आया कहां से जो विश्वास लाना पड़ा है. चंपाई सोरेन पर सत्तापक्ष को विश्वास नहीं रहा है. इसलिए विश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा. सरकार के आचरण से ये परिस्थिति पैदा हुई है. राशन-पेंशन तो 1980 से चल रहा है. उधारी में पेंशन ये तो अजीब है. अब जनता का विश्वास लेने का समय आ गया है. रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा है. मैने पहले ही कहा था की 50 हजार को नौकरी नहीं दे पाएंगे. सरकार के प्रस्ताव बोझ है. सुदेश महतो ने कहा कि चंपाई सोरेन ने झारखंड का अहसास कराया. सदन में सुदेश महतो ने चंपाई सोरेन की सराहना की.
Jharkhand Floor Test LIVE: ‘नफरत नहीं मोहब्बत की दुकान चलेगी’
झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन सरकार के विश्वास मत प्रस्ताव पर बोलते हुए विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि कोराना काल को छोड़ कर गठबंधन वाली सरकार को हमेशा डिस्टर्ब किया. ऑपरेशन लोटस में ED/CBI का उपयोग करते है. बीजेपी के द्वारा जनित परिस्थिति है. हेमंत सोरेन पर आरोप काल्पनिक है. प्रदीप यादव ने सरयू राय की किताब का हवाला दे कर बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया. बीजेपी पर भ्रष्टाचार के 46 आरोप हैं. नफरत की दुकान नहीं मोहब्बत की दुकान चलेगी.







