ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गलती हो गई…अब दोबारा कभी नहीं होगी, जानिये नीतीश कुमार को किस बात की है टीस!

UB India News by UB India News
May 23, 2024
in पटना, मुख्यमंत्री
0
गलती हो गई…अब दोबारा कभी नहीं होगी, जानिये नीतीश कुमार को किस बात की है टीस!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर कहा है कि राजद के साथ जाने उनकी गलती थी. भाजपा के प्रत्याशी शिवेश राम के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान करगहर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने यह बात स्वीकार की कि उन्होंने दो बार गलती की है जिस कारण आरजेडी को फिर से सत्ता में आने का मौका मिला. उन्होंने खुले मंच से कहा कि पहली बार जब हमने गलती की तो राजद के लोगों को अपने साथ लिया, लेकिन जब गड़बड़ी करने लगे तो उन्हें हटा दिया. भूलवश दूसरी बार भी उन्होंने गलती कर राजद के चले गए, लेकिन अब वह ऐसी गलती फिर नहीं करेंगे.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 में भाजपा के साथ मिलकर उन्होंने जो सरकार बनाई, उसके बाद बिहार में काफी कुछ बदलाव हुआ. मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब आरजेडी सत्ता में थी तो हिंदू-मुसलमान के बीच झगड़ा होता था. जब जदयू तथा भाजपा साथ आए तो उन लोगों ने इस झगड़े को खत्म कर दिया. आज भी अगर वो सत्ता में आ जाएंगे तो फिर से हिंदू मुसलमान के भी झगड़ा करवाने लगेंगे, लेकिन ऐसा नहीं होने देना है. उन्होंने सासाराम के भाजपा प्रत्याशी शिवेश राम के लिए वोट मांगा.

RELATED POSTS

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

बता दें कि सासाराम में सातवें चरण में चुनाव है और नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर काराकाट और जहानाबाद के साथ वोटिंग है. इस बार बिहार सासाराम संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज राम और भाजपा के शिवेश राम के बीच सीधा मुकाबला है. गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट छेदी पासवान ने जीत हासिल की थी. पासवान ने 4 लाख 94 हजार 800 वोट हासिल किया था. वहीं, कांग्रेस कैंडिडेट मीरा कुमार 3 लाख 29 हजार 55 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं तो बीएसपी कैंडिडेट मनोज कुमार 86 हजार 406 वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था.

2019 में खिला था कमल
बिहार की सासाराम लोकसभा सीट हॉट सीटों में शुमार है .2019 के चुनाव में बीजेपी ने यहां कमल खिलाया था. बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए छेदी पासवान को 494,800 वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए मीरा कुमार को 329,055 वोट प्राप्त हुए थे. यहां से बसपा ने मनोज कुमार को चुनावी मैदान में उतारा था. 86,406 वोटों के साथ मनोज कुमार तीसरे नंबर पर रहे थे. इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार अशोक बैठा 10,029 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे. इस चुनाव में 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे.

सासाराम का चुनावी इतिहास
सासाराम लोकसभा सीट के चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों का दबदबा देखने को मिला है. साल 1952 से लेकर 1984 तक इस सीट पर जितने भी चुनाव हुए, जगजीवन राम ही जीते. वर्ष 1952 से 1971 तक जगजीवन राम ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा. वहीं वर्ष 1977 और 1980 का चुनाव जनता पार्टी के टिकट पर लड़ा और जीते.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव: छात्र आंदोलन से किसको को फायदा!

by UB India News
July 29, 2026
0

“देखिए साहब... गुस्सा बहुत है, लेकिन वोट डालने की बारी आती है तो जाति, संगठन और पुराना भरोसा काम करता...

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार थमा ……………….

by UB India News
July 29, 2026
0

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। इस बीच नीतीश कुमार के बेटे...

Next Post
लोकसभा चुनावों से तय होगा बिहार विधानसभा 2025 का भविष्य

लोकसभा चुनावों से तय होगा बिहार विधानसभा 2025 का भविष्य

बांग्लादेशी सांसद की हत्या मामले में प्रोफेशनल कसाई मुंबई से गिरफ्तार, मर्डर मिस्ट्री में Honey Trap का एंगल

बांग्लादेशी सांसद की हत्या मामले में प्रोफेशनल कसाई मुंबई से गिरफ्तार, मर्डर मिस्ट्री में Honey Trap का एंगल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend