ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बांग्लादेशी सांसद की हत्या मामले में प्रोफेशनल कसाई मुंबई से गिरफ्तार, मर्डर मिस्ट्री में Honey Trap का एंगल

UB India News by UB India News
May 25, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, प्रदेश
0
बांग्लादेशी सांसद की हत्या मामले में प्रोफेशनल कसाई मुंबई से गिरफ्तार, मर्डर मिस्ट्री में Honey Trap का एंगल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम अनवर (Anwarul Azim Anar murder case) की कोलकाता में हत्या से भारत और बांग्लादेश दोनों देशों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस लगातार इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में जुटी है. इसी बीच बकौल सूत्र, पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (CID) ने बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनवर की “हत्या” के सिलसिले में एक पेशेवर कसाई को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान बांग्लादेश के खुलना जिले के बराकपुर का निवासी जिहाद हवलदार (Jihad Hawladar) के तौर पर हुई है. ये शख्स वारदात के बाद से अवैध रूप से मुंबई में रह रहा था.

CID ​​सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध जिहाद हवलदार को मामले के मुख्य आरोपी अख्तरुज्जमां (Akhtaruzzaman), जोकि बांग्लादेशी मूल का अमेरिकी नागरिक और सांसद का करीबी दोस्त था, द्वारा दो महीने पहले भाड़े पर मुंबई से कोलकाता लाया गया था.

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

दावा है कि, हवलदार को अख्तरुज्जमां ने बांग्लादेशी सांसद की हत्या को अंजाम देने के लिए, वारदात पर खर्च किए 5 करोड़ रुपये में से एक हिस्सा दिया था. हवलदार वारदात की रोज़ कोलकाता हवाई अड्डे के पास एक होटल में रह रहा था.

आखिरी बार दोस्त के फैल्ट में नजर आए बांग्लादेशी सांसद

गौरतलब है कि, बांग्लादेश के सांसद को आखिरी बार कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में एक फ्लैट में दाखिल होते देखा गया था. पुलिस तफ्तीश में खुलासा हुआ कि, फ्लैट का मालिक उत्पाद शुल्क विभाग का कर्मचारी था, जिसने सांसद के दोस्त को ये फ्लैट किराए पर दिया था.

बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान (Bangladesh Home Minister Asaduzzaman Khan) ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि, बीते 13 मई को कोलकाता से लापता हुए सांसद की हत्या कर दी गई है. इस मामले में अबतक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल सांसद का शव बरामद नहीं किया जा सका है.

इलाज के लिए भारत आए थे बांग्लादेशी सांसद

मिली जानकारी के मुताबिक, तीन बार के बांग्लादेशी सांसद कथित तौर पर इलाज के लिए 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे. वह शुरू में उत्तरी कोलकाता के बारानगर निवासी अपने पारिवारिक मित्र गोपाल विश्वास के आवास पर रुके थे. अगले दिन, 13 मई को, अनवारुल अनवर एक डॉक्टर से मिलने के लिए बिस्वास के घर से निकल गए थे. हालांकि, सांसद 17 मई से संपर्क में नहीं थे, जिसके कारण बिस्वास को एक दिन बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करानी पड़ी.

मर्डर मिस्ट्री में हनी ट्रैप का एंगल

वहीं पश्चिम बंगाल CID ने मामले में हनी ट्रैप की आशंका जताई है. पुलिस ने संदेह जताया है कि, बांग्लादेशी सांसद हनी ट्रैप के शिकार हुए होंगे. जांच से संकेत मिला कि बांग्लादेशी सांसद ‘हनी ट्रैप’ में फंसे होंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
पाकिस्‍तान से त्रस्‍त चीन ने मांगी तालिबान से मदद, खतरे में ₹515893 करोड़ का प्रोजेक्‍ट

पाकिस्‍तान से त्रस्‍त चीन ने मांगी तालिबान से मदद, खतरे में ₹515893 करोड़ का प्रोजेक्‍ट

बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवाती तूफान रेमाल जल्द ही पश्चिम बंगाल में दस्तक दे सकता…

बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवाती तूफान रेमाल जल्द ही पश्चिम बंगाल में दस्तक दे सकता...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend