ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्‍तान से त्रस्‍त चीन ने मांगी तालिबान से मदद, खतरे में ₹515893 करोड़ का प्रोजेक्‍ट

UB India News by UB India News
May 25, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पाकिस्‍तान से त्रस्‍त चीन ने मांगी तालिबान से मदद, खतरे में ₹515893 करोड़ का प्रोजेक्‍ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन के टुकड़ों पर पलने वाला पाकिस्‍तान अपने मित्र की सुरक्षा करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो चुका है. पाकिस्‍तान के नकारेपन और अक्षमता से परेशान होकर चीन ने अब तालिबान से गुहार लगाई है. चीन ने अफगानिस्‍तान की तालिबान सरकार से आग्रह किया है कि वह पाकिस्‍तान में चल रही उसकी परियोजनाओं और सुरक्षाकर्मियों पर हमले न करे. साथ ही चीन ने तालिबान से आतंकी हमले रोकने में मदद करने की भी गुहार लगाई है. पाकिस्‍तान में चीनी प्रतिष्‍ठानों, परियोजनाओं और लोगों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. इससे चीन की महत्‍वाकांक्षी CPEC (चाइना पाकिस्‍तान इकोनॉमिक कॉरिडोर) परियोजना पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं. बता दें कि इस परियोजना की लागत शुरुआत में 42 अरब डॉलर थी जो अब बढ़कर 62 अरब डॉलर (5158933200000 रुपये) तक पहुंच चुकी है.

दरअसल, ग्‍वादर पोर्ट CPEC का अहम हिस्‍सा है. चीन का 3000 किलोमीटर लंबा इकोनॉमिक कॉरिडोर पाकिस्‍तान के तीन प्रांतों से होकर गुजर रहा है. बलूचिस्‍तान, खैबर पख्‍तूनख्‍वा और पश्चिमी पंजाब से CPEC का सीधा कनेक्‍शन है. बलूचिस्‍तान के जरिये ही ग्‍वादर पोर्ट पर पहुंचना संभव है. इसके लिए चीन ने इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के विकास पर लगातार काम चल रहा है. इन तीनों प्रांतों में चीन की कई परियोजनाएं चल रही हैं. ये इलाके आतंकवाद से सर्वाधिक प्रभातवित हैं. वहीं, पाकिस्‍तान का अफगानिस्‍तान की तालिबान सरकार से भी काफी तल्‍ख संबंध हैं, ऐसे में इस क्षेत्र में हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे. पाकिस्‍तान के लाख प्रयासों के बावजूद आतंकी हमलों पर लगाम नहीं लग पा रहा है, जिससे CPEC के अस्तित्‍व पर खतरा उत्‍पन्‍न हो गया है.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

तालिबान से गुहार
चीन अब पाकिस्तान में अपने कर्मचारियों पर सीमा पार से होने वाले हमलों को रोकने के लिए अफगानिस्तान के तालिबान शासन पर निर्भर है. आतंकवादी हमलों को रोकने में पाकिस्तान की विफलता के कारण बीजिंग ने पाकिस्‍तानी सरकार पर भरोसा करना छोड़ दिया है. चीन को लगता है कि अब उसे इस संकट से तालिबान ही बाहर निकाल सकता है. इसके लिए चीन एक तरफ तालिबान प्रशासन पर दबाव डाल रहा है तो दूसरी तरफ आर्थिक मदद देने का लालच भी दे रहा है. इस्‍लामाबाद में मौजूद सूत्रों ने बताया कि चीन क्रॉस बॉर्डर अटैक से अपने प्रतिष्‍ठानों और लोगों को बचाना चाहता है, ताकि वह अपने प्रोजेक्‍ट को पूरा कर सके.

चीन के दूत हुए एक्टिव
ताल‍िबान को मनाने के लिए काबुल और इस्‍लामाबाद में मौजूद चीनी दूत को पूरी तरह से काम पर लगा दिया है. पाकिस्‍तान की विफलता को देखते हुए अब चीन ने अपने स्‍तर से कूटनीतिक कदम उठाना शुरू कर दिया है, ताकि अफगानिस्‍तान और ईरान से पाकिस्‍तान में होने वाले हमलों को रोका जा सके. दरअसल, साल 2021 में सत्‍ता में आने के बाद से पाकिस्‍तानी तालिबान अफगानिस्‍तान में पनाह ले रखी है और वहीं से हमलों को अंजाम दिया जा रहा है. चीन इस पर लगाम लगाना चाहता है, ताकि CPEC पर बिना किसी बाधा के काम किया जा सके.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवाती तूफान रेमाल जल्द ही पश्चिम बंगाल में दस्तक दे सकता…

बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवाती तूफान रेमाल जल्द ही पश्चिम बंगाल में दस्तक दे सकता...

NDA को 400 सीट जिताइए हम मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे……..

NDA को 400 सीट जिताइए हम मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend