ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

NDA को 400 सीट जिताइए हम मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे……..

UB India News by UB India News
May 25, 2024
in खास खबर, बिहार, भोजपुर
0
NDA को 400 सीट जिताइए हम मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में सभा कर रहे हैं। उन्होंने मंच से कहा कि 5 फेज के चुनाव हो गए हैं। कल छठे फेज का चुनाव है। आप लोग रिजल्ट जानना चाहते हैं। मैं आपको रिजल्ट बताता हूं। मोदी जी को 5वें फेज तक 310 सीटें मिल रही हैं।

शाह ने कहा कि देश में इंडी गठबंधन बुरी तरह हार रहा है। शाह ने कहा कि हम बीजेपी वाले हैं एटम बम से भी नहीं डरते हैं। बहुत जल्द पीओके भी भारत का होगा। हम इंडी वालों जैसे डरपोक नहीं हैं।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

शाह ने आगे कहा कि ये लोग पिछड़ा वर्ग का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। मैं आपसे कहता हूं NDA को 400 सीट जिताइए। हम मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे।

अमित शाह ने कहा कि लोग गलतफहमी में हैं कि लालू जी यादव के लिए काम करते हैं। लालू जी सिर्फ बच्चों और परिवार के काम करते हैं। लालू जी ना पिछड़ों के हैं ना यादवों के।

शाह ने बिहार के जंगलराज का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि क्या आप लालू वाला जंगलराज चाहते हैं। लूट की फैक्ट्री चाहते हैं। जब तक मोदी हैं बिहार में जंगलराज नहीं आने देंगे।

ये पिछड़े वर्ग के आरक्षण पर डाका डालना चाहते हैं

अगर ये घमंडिया गठबंधन वाले फिर से आएंगे, तो गरीबों के लिए चल रही सारी योजनाएं बंद हो जाएंगी। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आपको लालू का जंगलराज चाहिए या नरेन्द्र मोदी जी का गरीब कल्याण चाहिए। कांग्रेस, लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी हमारे पिछड़े वर्ग के आरक्षण पर डाका डालना चाहते हैं। कर्नाटक में इन्होंने 5% आरक्षण मुसलमानों को दिया, हैदराबाद में 4% आरक्षण मुसलमानों को दिया और ममता बनर्जी ने कई मुस्लिम जातियों को ओबीसी में जोड़ दिया। कल कोलकाता हाईकोर्ट ने बंगाल के इस गैर-कानूनी आरक्षण को रद्द कर दिया है।

शाह ने माले पर भी निशाना साधा

शाह ने कहा कि एक ओर आरके सिंह हैं, जो विकास के अलावे कोई भाषा नहीं चाहते हैं। दूसरी ओर माले वाले हैं, जो बंदूक के अलावे कोई भाषा नहीं जानते हैं।

शाह ने बताया अबतक का रिजल्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में सभा कर रहे हैं। उन्होंने मंच से कहा कि 5 फेज के चुनाव हो गए हैं। कल छठे फेज का चुनाव है। आप लोग रिजल्ट जानना चाहते हैं। मैं आपको रिजल्ट बताता हूं। मोदी जी को 5वें फेज तक 310 सीटें मिल रही हैं।

लालू परिवार पर शाह का हमला

शाह ने कहा कि लालू के दो लाल बिहार सरकार में मंत्री रहे। पत्नी को सीएम बनाया। एक बेटी को राज्यसभा से सांसद बनाया। दूसरी बेटी चुनाव लड़ रही है। लालू यादव आपके लिए कुछ नहीं करेंगे। अगर करना होता तो कर्पूरी ठाकुर को बहुत पहले भारत रत्न दिला दिया होता।

शाह के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

आरा में गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर 60 फीट लंबा और 40 फीट चौड़ा मंच बनाया गया है। वहीं, मंच जमीन से लगभग 9 फीट ऊंचा है, ताकि दूर खड़े लोग भी आसानी से अमित शाह को देख सुन सकें। वहीं, अमित शाह का हेलिकॉप्टर 11 बजे महाराजा कॉलेज के मैदान में उतारा जाएगा। वहां भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता है……….

खतरे में पड़ गया मुस्लिमों का आरक्षण! योगी सरकार करेगी समीक्षा, राजस्थान में भी उठाया गया बड़ा कदम

पश्चमी चंपारण में 11 बजे तक 23.84 फीसदी हुआ मतदान…​​​​​​​

पश्चमी चंपारण में 11 बजे तक 23.84 फीसदी हुआ मतदान...​​​​​​​

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend