पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। इस बीच नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री ने वीडियो मैसेज जारी कर NDA उम्मीदवार नीरज सिन्हा को वोट देने की अपील की है।
वहीं, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पटना के सिटी सेंटर मॉल के पास BJP और RJD कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। BJP कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के काफिले पर अपने पैंपलेट उड़ाए।
BJP के प्रचार रथ पर पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा, MLC पवन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और विधायक संजीव चौरसिया मौजूद थे। विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग होगी। नतीजे 3 अगस्त को आएंगे।
नीतीश कुमार बयान दे दें, मैं दावेदारी छोड़ दूंगाः PK
इधर, जनसुराज के संस्थापक और कैंडिडेट प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि नीतीश कुमार की वोट अपील वाला वीडियो फेक और AI जेनेरेटेड है। उन्होंने कहा, ‘मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि वह नीतीश कुमार का असली वीडियो नहीं है।
बीजेपी हार चुकी है। 220 विधायकों, मंत्रियों, सरकारी तंत्र को लगाने के बाद अब ऐसे हथकंडे अपना रही है। एनडीए कैंडिडेट के पक्ष में माहौल बनाने की पूरी कोशिश की गई है।’
बता दें कि कल बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो संदेश जारी कर बांकीपुर की जनता से NDA प्रत्याशी को जिताने की अपील की है। वीडियो में पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ‘बांकीपुर क्षेत्र के प्यारे मतदाताओं को मेरा प्रणाम।
आप जानते हैं कि आपके विधानसभा क्षेत्र में 30 जुलाई को मतदान होगा। आप सभी के विश्वास सहयोग और आशीर्वाद से हमने दो दशकों में न्याय के साथ विकास को पूरी ईमानदारी से धरातल पर उतारने का काम किया है।
विकास की इस गति को बनाए रखने और विकसित बिहार के निश्चय को पूरा करने के लिए आपका एक-एक वोट जरुरी है। आप सभी मतदाताओं से आग्रह है कि आप एनडीए के युवा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को अपना आशीर्वाद दें और मतदान के दिन कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं।’
शत्रुघ्न सिन्हा बोले- प्रशांत किशोर को वोट दें
इधर, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर प्रशांत किशोर की तारीफ की है। उन्होंने X पर लिखा–मैं पटना, बिहार में रहकर पूरे घटनाक्रम को बेहद करीब से देख रहा हूं। तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सबसे योग्य, असाधारण प्रतिभा और बौद्धिक क्षमता के धनी तथा निश्चित रूप से विजेता बनने की ओर अग्रसर प्रशांत किशोर की बढ़ती लोकप्रियता और जनसमर्थन बेहद सकारात्मक है। मैं उनके विरोधियों से कहना चाहता हूं– ‘क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है प्रशांत किशोर के टक्कर में।’ प्रशांत किशोर का समर्थन करें, प्रशांत किशोर को वोट दें..।
तेजस्वी बोले- सरकार बनी तो छात्रों को पेंशन देंगे
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “जिस तरह से जेपी आंदोलन में शामिल होने वाले लोगों को सरकार पेंशन देती है, भविष्य में सरकार बनी तो छात्र आंदोलन में गिरफ्तार हुए छात्रों के लिए पेंशन की व्यवस्था करेंगे।”
तेजस्वी यादव उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को 7 किमी लंबा रोड शो कर रहे हैं। 20 गाड़ियों में 200 कार्यकर्ताओं के साथ उनका काफिला निकला है। रोड शो में निकलने से पहले तेजस्वी ने कहा-मौजूदा सरकार ने नौकरी का वादा किया था। जो किया नहीं। कथनी और करनी में अंतर है। पूरा माहौल रेखा गुप्ता के पक्ष में है। इस चुनाव में हम जितेंगे। बीजेपी के लोगों को करारा जवाब देंगे। जनता सब देख रही है। कैसे युवाओं, किसानों और महिलाओं को ठगा। पुलिसिया गुंडा राज सम्राट चौधरी बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
बांकीपुर में है कांटे की टक्कर
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है। राजद ने रेखा कुमारी गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा और जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर से है।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पटना नगर निगम ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। विधानसभा क्षेत्र के सभी 422 पोलिंग बूथों पर नगर निगम के कुल 1,266 कर्मियों की तैनाती की गई है, जो मतदान से पूर्व और मतदान दिवस पर विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।
मंगलवार को नगर निगम द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर विशेष सफाई अभियान चलाते हुए डीप क्लीनिंग कराई गई। प्रत्येक मतदान केंद्र के कमरों, बरामदों, शौचालयों, पूरे परिसर तथा मतदान केंद्र तक पहुंचने वाले मार्गों की गहन सफाई की गई। इसके साथ ही सभी बूथों पर चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, एंटी-लार्वा ट्रीटमेंट तथा फॉगिंग कराई गई। प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो-दो सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है।
मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा सभी पोलिंग बूथों पर पेयजल काउंटर भी स्थापित किए जा रहे हैं। प्रत्येक बूथ पर 20-20 लीटर क्षमता वाले कम-से-कम तीन जार उपलब्ध रहेंगे। प्रत्येक पेयजल काउंटर पर एक-एक निगम कर्मी की तैनाती की गई है।
इसके साथ ही नगर निगम द्वारा ‘SVEEP to Booth’ अभियान के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।