ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऋषि सुनक ने अमीरी के मामले में ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स को पीछे छोडा

UB India News by UB India News
May 19, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, कारोबार, खास खबर
0
ऋषि सुनक ने अमीरी के मामले में ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स को पीछे छोडा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

किसी देश का राजा होने का मतलब ही है कि उस देश का सबसे अमीर आदमी… लेकिन ब्रिटेन के मामले में ऐसा नहीं है. यहां प्रधानमंत्री ऋषि सुनक तक ने अमीरी के मामले में ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स को पीछे छोड़ दिया है. ब्रिटिश अखबार संडे टाइम्स में छपी अमीरों की ताजा लिस्ट से यह जानकारी निकलकर सामने आई है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि पीएम सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की संपत्ति पिछले एक साल में 12 करोड़ पाउंड (12.7 अरब रुपये) से ज्यादा बढ़कर कुल 65.1 करोड़ पाउंड यानी 68.67 अरब रुपये पहुंच गई है. वहीं इस दौरान किंग चार्ल्स की कुल संपत्ति 60 करोड़ पाउंड से बढ़कर 61 करोड़ पाउंड ही रही.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

अखबार ने अरबपतियों की लिस्ट छापते हुए दावा किया कि ब्रिटेन में धनकुबेरों की संख्या कम हो रही है. इस लिस्ट में पहली बार अरबपतियों की संख्या में भारी कमी देखी गई, जो वर्ष 2022 के 177 से गिरकर अब 165 रह गई है.

इस लिस्ट में भारतीय मूल के ब्रिटिश कारोबारी गोपी हिंदुजा और उनका परिवार 37.2 बिलियन पाउंड की कुल संपत्ति के साथ टॉप पर है, जो रैंकिंग के इतिहास में सबसे बड़ी संपत्ति है.

2024 संडे टाइम्स रिच लिस्ट के टॉप 10 में आर्सेलर मित्तल स्टीलवर्क्स के NRI टाइकून लक्ष्मी एन. मित्तल भी आठवें नंबर पर हैं. इसके बाद वेदांता रिसोर्सेज के उद्योगपति अनिल अग्रवाल 7 अरब पाउंड के साथ 23वें नंबर पर हैं.

2024 की सूची में भारतीय मूल के अरबपतियों में कपड़ा कारोबारी प्रकाश लोहिया 6.23 अरब पाउंड के साथ 30वें स्थान पर हैं; वहीं खुदरा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियां मोहसिन और जुबेर इस्सा 5 अरब पाउंड के साथ 39वें स्थान पर हैं, और फार्मा दिग्गज नवीन और वर्षा इंजीनियर 3 अरब पाउंड के साथ 58वें स्थान पर हैं.

ब्रिटेन के टॉप 10 धनकुबेर

  • गोपी हिंदुजा – 37.2 अरब पाउंडट
  • सर लियोनार्ड ब्लावटानिक – 29.2 अरब पाउंड
  • डेविड और साइमन रूबेन और परिवार – 24.9 अरब पाउंड
  • जिम रैटक्लिफ – 23.5 अरब पाउंड
  • जेम्स डायसन एंड फैमिली – 20.8 अरब पाउंड
  • बार्नबी और मर्लिन स्वियर एंड फैमिली – 17.2 अरब पाउंड
  • इदान ओफ़र – 14.9 अरब पाउंड
  • लक्ष्मी मित्तल एंड फैमिली – 14.9 अरब पाउंड
  • गाइ, जॉर्ज, अलन्नाह, गैलेन वेस्टन एंड फैमिली – 14.4 अरब पाउंड
  • जॉन फ्रेड्रिक्सन एंड फैमिली – 12.8 अरब पाउंड
टॉप 100 सबसे अमीर ब्रितानियों में साइमन, बॉबी और रॉबिन अरोड़ा बंधु 2.682 अरब पाउंड के साथ 65वें स्थान पर हैं और प्रमुख NRI उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल और उनका परिवार पिछले साल की ही तरह 2.6 अरब की अनुमानित संपत्ति के साथ 67वें स्थान पर हैं. इस लिस्ट में 350 व्यक्ति और परिवार शामिल हैं और उनकी संयुक्त संपत्ति 795.361 अरब पाउंड के बराबर है, जो पोलैंड की सालाना जीडीपी से ज्यादा है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
स्‍वाति मालीवाल के साथ कथित तौर पर की गई मारपीट मामले के आरोपी बिभव कुमार 5 दिन की रिमांड पर

स्‍वाति मालीवाल के साथ कथित तौर पर की गई मारपीट मामले के आरोपी बिभव कुमार 5 दिन की रिमांड पर

बिहार में आसमान से बरस रही ‘आग’, 20 शहरों में लू का अलर्ट

बिहार में गर्मी से फिलहाल राहत नहीं ,14 जिलों में लू का ऑरेंज, 16 में यलो अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend